Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: विंध्यवासिनी कॉलोनी ई-स्कूटी अग्निकांड में झुलसी 16 वर्षीय बेटी की मौत,13 दिन तक जिंदगी से जंग के बाद तोड़ा दम…मां अब भी इंदौर के निजी अस्पताल में भर्ती

September 1, 2026

रतलाम: भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल हुए श्याम टेलर और विप्लव जैन

August 31, 2026

रतलाम:पुलिस की नाकाबंदी में 950 ग्राम अफीम जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार, मोटर साइकिल पर हो‌ रही थी तस्करी, एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज

August 31, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » मुख्यमंत्री ने अचानक  डिंडोरी पहुंचकर  सिंचाई परियोजना का किया औचक निरीक्षण, लापरवाही बरतने पर तीन अधिकारियों को किया निलंबित
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री ने अचानक  डिंडोरी पहुंचकर  सिंचाई परियोजना का किया औचक निरीक्षण, लापरवाही बरतने पर तीन अधिकारियों को किया निलंबित

EditorBy EditorDecember 3, 2022No Comments3 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
मुख्यमंत्री ने अचानक  डिंडोरी पहुंचकर  सिंचाई परियोजना का किया औचक निरीक्षण, लापरवाही बरतने पर तीन अधिकारियों को किया निलंबित
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp

भोपाल,3दिसम्बर(खबरबाबा.काम)। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज डिंडोरी जिले के शहपुरा विकासखंड में बिलगांव मध्यम सिंचाई परियोजना का औचक निरीक्षण कर ग्रामीणों और किसानों से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने निरीक्षण के दौरान बांध में सीपेज होना पाये जाने पर जल संसाधन विभाग के कार्यपालन यंत्री बी.जी.एस सांडिया, सब इंजीनियर एस.के. चौधरी और एसडीओ एम.के. रोहतास को निलंबित कर दिया। उन्होंने कहा कि बांध के तकनीकी परीक्षण के लिये भोपाल से एक उच्च-स्तरीय टीम भेजी जाएगी।

शासकीय हाई स्कूल बिलगांव में विद्यार्थियों से हुए रू-ब-रू

इसी दौरान मुख्यमंत्री श्री चौहान शासकीय हाई स्कूल बिलगांव भी पहुँचे, जहाँ उन्होंने बच्चों से शैक्षणिक व्यवस्था की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने छात्र-छात्राओं से रू-ब-रू होते हुए अनेक प्रश्न भी किये। मुख्यमंत्री ने औद्योगिक क्रांति कहाँ से शुरू हुई, भाप का इंजन किसने बनाया, मोटा अनाज में कौन-कौन सी फसल आती हैं, बिलगांव में कौन-कौन सी फसलें बोई जाती हैं और वायु प्रदूषण नियंत्रण के उपाय आदि प्रश्न पूछे। छात्र-छात्राओं ने प्रश्नों का सकारात्मक उत्तर दिया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रोत्साहन स्वरूप विद्यार्थियों को पेन भेंट किये।

आश्रम शाला बड़झर के अधीक्षक को किया निलंबित


मुख्यमंत्री श्री चौहान ने पिपरिया स्थित जनजातीय बालक आश्रम शाला बड़झर का निरीक्षण भी किया। यहाँ उन्होंने बच्चों से आश्रम में मिलने वाली सुविधाओं बिस्तर, कंबल, स्वेटर और भोजन आदि की जानकारी प्राप्त की। साथ ही शैक्षणिक व्यवस्था के बारे में भी जाना। आश्रम शाला में अनुपस्थिति और लापरवाही के लिये अधीक्षक कमलेश गोलिया को निलंबित करने के निर्देश दिये।

ग्रामीणों से की चर्चा

औचक निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री श्री चौहान ने ग्रामीणों से चर्चा की। उन्होंने कहा कि नल-जल योजना का कार्य समय पर पूरा कर लिया जाएगा। साथ ही ग्रामीण क्षेत्र में विद्युत समस्या का निराकरण कर विद्युत व्यवस्था का उन्नयन भी किया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने गाँव की स्थानीय समस्याओं के निराकरण के लिए प्रति सोमवार और मंगलवार शिविर लगाने के निर्देश दिए।

उप संचालक कृषि को किया निलंबित

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने ग्राम पंचायत अमठेरा के पोषक ग्राम बड़झर पिपरिया में किसानों द्वारा बीज वितरण संबंधी की गई शिकायत पर उप संचालक कृषि अश्वनी झारिया को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

अच्छे कार्य करने वाले अधिकारी हुए सम्मानित

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने डिंडौरी जिले में अच्छे कार्य करने वाले अधिकारी- कर्मचारियों को शहपुरा हेलीपेड पर पुष्प-गुच्छ देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि जन-कल्याण के कार्यों को बेहतर ढंग से संपादित करें। राज्य शासन अच्छे कार्य करने वालों को हर समय सम्मानित करेगा। लापरवाही एवं उदासीनता बरतने वाले अधिकारी-कर्मचारियों पर अनुशासनात्मक कार्यवाही की जायेगी।

Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरतलाम: बंजली -सेजावता बाईपास पर बन रही सुराज कॉलोनी के लिए चयनित जमीन को देखने के लिए ग्रामीण विधायक दिलीप मकवाना कलेक्टर के साथ पहुंचे, अधिकारियों से सड़क के दोनों ओर सर्विस रोड बनाए जाने के लिए कहा
Next Article रतलाम: शिक्षा के साथ जीवन में खेल अतिमहत्वपूर्ण – विधायक चेतन्य काश्यप, खेल चेतना मेला आयोजन समिति की बैठक,कोरोना काल के बाद फिर रैली निकालने का निर्णय
Editor

Related Posts

शुक्रवार सुबह इंदौर लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: नगर निगम के सहायक राजस्व अधिकारी के दो ठिकानों पर छापा, आय से 216.35 प्रतिशत अधिक संपत्ति का खुलासा

August 14, 2026

रतलाम कलेक्टर को लेकर सस्पेंस खत्म: मिशा सिंह का शहडोल तबादला निरस्त, अब भोपाल में अपर आयुक्त, अजय कटेसरिया संभालेंगे रतलाम की कमान…तीन जिलों के कलेक्टर सहित 8 आईएएस के तबादले

July 28, 2026

रतलाम को मिला नया कलेक्टर: IAS अजय कटेसरिया संभालेंगे कमान, मिशा सिंह शहडोल कलेक्टर बनी…20 आईएएस अधिकारी सहित 6 जिलों के कलेक्टर बदले… रतलाम कलेक्टर रहे कुमार पुरुषोत्तम एमडी मंडी बोर्ड के साथ सीएम के अपर सचिव, भास्कर लक्षाकार इंदौर कमिश्नर बने

July 25, 2026

रतलाम: मुंबई में भारी बारिश का असर जारी- रतलाम मंडल से गुजरने वाली कई ट्रेनें रद्द, कई शॉर्ट टर्मिनेट और शॉर्ट ओरिजिनेट

July 24, 2026

रतलाम: मुंबई में भारी बारिश का असर- रतलाम मंडल से गुजरने वाली कई ट्रेनें रद्द, दो ट्रेनों का मार्ग बदला

July 23, 2026

आय से 258% अधिक संपत्ति का खुलासा, बिजली कंपनी के अधीक्षण यंत्री के 9 ठिकानों पर इंदौर लोकायुक्त की कार्रवाई….आलीशान मकान, कई फैक्ट्रियां और दफ्तर जांच के घेरे में

July 21, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम: विंध्यवासिनी कॉलोनी ई-स्कूटी अग्निकांड में झुलसी 16 वर्षीय बेटी की मौत,13 दिन तक जिंदगी से जंग के बाद तोड़ा दम…मां अब भी इंदौर के निजी अस्पताल में भर्ती

By EditorSeptember 1, 2026

रतलाम, 1 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)। विंध्यवासिनी कॉलोनी में 13 दिन पहले ई-स्कूटी में हुए विस्फोट के…

रतलाम: भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल हुए श्याम टेलर और विप्लव जैन

August 31, 2026

रतलाम:पुलिस की नाकाबंदी में 950 ग्राम अफीम जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार, मोटर साइकिल पर हो‌ रही थी तस्करी, एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज

August 31, 2026
Top Trending

रतलाम: विंध्यवासिनी कॉलोनी ई-स्कूटी अग्निकांड में झुलसी 16 वर्षीय बेटी की मौत,13 दिन तक जिंदगी से जंग के बाद तोड़ा दम…मां अब भी इंदौर के निजी अस्पताल में भर्ती

By EditorSeptember 1, 2026

रतलाम, 1 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)। विंध्यवासिनी कॉलोनी में 13 दिन पहले ई-स्कूटी में…

रतलाम: भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल हुए श्याम टेलर और विप्लव जैन

By EditorAugust 31, 2026

रतलाम, 31 अगस्त (खबरबाबा.कॉम)। दिल्ली स्थित भाजपा के राष्ट्रीय कार्यालय में भारतीय…

रतलाम:पुलिस की नाकाबंदी में 950 ग्राम अफीम जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार, मोटर साइकिल पर हो‌ रही थी तस्करी, एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज

By EditorAugust 31, 2026

रतलाम, 31 अगस्त (खबरबाबा.कॉम)। एसपी अमित कुमार के निर्देश पर अवैध मादक…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.