Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: नेहरू स्टेडियम में 51 फीट और बरबड़ में 31 फीट ऊंचे रावण का होगा दहन, शाम 7 बजे से बैंड की सुमधुर धुन, रात 8 बजे आकर्षक आतिशबाजी के बाद होगा रावण दहन

October 20, 2026

रतलाम: रेलवे स्टेशन से घर लौट रहे युवक पर फायरिंग, पीठ में लगी गोली…पुराने माल गोदाम रोड पर बाइक सवार दो नकाबपोशों ने किए दो फायर, सीसीटीवी फुटेज में दिखे संदिग्ध, पुलिस कर रही जांच

October 19, 2026

इंदौर: फॉलो अप- लोकायुक्त की जांच में प्रधान आरक्षक चालक की 46 अचल संपत्तियां उजागर, बाजार मूल्य 64 करोड़ रुपये से अधिक…आय से अधिक संपत्ति मामले में लोकायुक्त की जांच जारी

October 19, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » रतलाम: प्रदेश के पुलिस महकमे में बड़े फेरबदल की सुगबुगाहट, कमिश्नरी सिस्टम वाले दो शहरों सहित कई जिलों में नए चेहरों को मिल सकती है कमान
मध्यप्रदेश

रतलाम: प्रदेश के पुलिस महकमे में बड़े फेरबदल की सुगबुगाहट, कमिश्नरी सिस्टम वाले दो शहरों सहित कई जिलों में नए चेहरों को मिल सकती है कमान

EditorBy EditorJanuary 14, 2023Updated:January 14, 2023No Comments3 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
रतलाम: प्रदेश के पुलिस महकमे में बड़े फेरबदल की सुगबुगाहट, कमिश्नरी सिस्टम वाले दो शहरों सहित कई जिलों में नए चेहरों को मिल सकती है कमान
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp

 

भोपाल,14जनवरी(खबरबाबा.काम)। प्रदेश के पुलिस महकमे में बड़े फेरबदल की सुगबुगाहट है। प्रदेश के 2 बड़े शहरों के पुलिस कमिश्नर सहित कई जिलों के एसपी एवं डीआईजी इस फेरबदल में प्रभावित हो सकते हैं। हाल ही में पदोन्नत हुए पुलिस अधिकारियों को महत्वपूर्ण रेंज की कमान सौंपी जा सकती है। सूत्रों की मानें तो 26 जनवरी के बाद फेरबदल संभावित है।

पुलिस सूत्रों की माने तो भोपाल और इंदौर सहित कई जिलों के पुलिस अधिकारियों नवीन पदस्थापना को लेकर सूची तैयार है। इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव भी होना है। ऐसे में चुनाव के दृष्टिगत नियुक्तियां की जाना है। संभावित फेरबदल में पुलिस अधिकारियों की छवि और उनके सर्विस रिकॉर्ड का विशेष ध्यान रखा जा रहा है।

20 से 22 जनवरी तक प्रदेश के डीजीपी सुधीर सक्सेना डीजीपी आईजीपी कान्फ्रेंस के लिए बाहर है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 26 जनवरी के बाद डीजीपी के साथ आईपीएस की ट्रांसफर सूची को लेकर फाइनल डिस्कशन कर सकते हैं। जनवरी के अंतिम सप्ताह या फरवरी के प्रथम सप्ताह में फेरबदल के आदेश जारी हो सकते हैं।

जानिए कौन -कौन हो सकता है प्रभावित और किसे मिल सकती है जिलों की कमान

इंदौर के पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्रा की भी नवीन पदस्थापना की जा सकती है। इंदौर के नए कमिश्नर के लिए आईजी और एडीजी रैंक के आधा दर्जन नामों पर विचार चल रहा है।इंदौर कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्रा को भोपाल पुलिस कमिश्नर या उज्जैन रेंज का आईजी बनाए जाने की चर्चा है।

भोपाल पुलिस कमिश्नर मकरंद देउसकर केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जा रहे हैं। उन्होंने राज्य सरकार से इसकी स्वीकृति मांगी है। हालांकि उन्हें इसकी स्वीकृति नहीं मिली है सरकार उन्हें इंदौर पुलिस कमिश्नर बनाने पर भी विचार कर रही है। उज्जैन रेंज आईजी संतोष सिंह को भी भोपाल या इंदौर में से कहीं पुलिस कमिश्नर बनाया जा सकता है।

हाल ही में आईजी पद पर पदोन्नत हुए रतलाम डीआईजी सुशांत कुमार सक्सेना को भी महत्वपूर्ण रेंज का आईजी बनाया जा सकता है।

इंदौर और भोपाल के कमिश्नर के अलावा जबलपुर और ग्वालियर एसपी के लिए भी नए नाम चर्चा में है। जबलपुर में सिद्धार्थ बहुगुणा और ग्वालियर में अमित संघी को 2 साल हो चुके हैं। इन दोनों बड़े शहर में भी नए एसपी नजर आ सकते हैं। हालांकि इन दोनों अफसरों को भी महत्वपूर्ण जिलों की कमान मिल सकती है। इनके अलावा भोपाल और इंदौर में नए डीसीपी, सीहोर, विदिशा, रायसेन, होशंगाबाद, बेतूल, सागर, टीकमगढ़, रीवा, शिवपुरी, श्योपुर, बुरहानपुर, सिंगरौली, पन्ना,छतरपुर, दमोह, भिंड धार, नीमच , मंदसौर,रतलाम आदि में नए एसपी की पदस्थापना की जा सकती है।

आईपीएस अमित सिंह, नवनीत भसीन, मोनिका शुक्ला, मनोज कुमार सिंह, संतोष सिंह गौर को डीआईजी के रूप में अच्छी नियुक्ति मिल सकती हैं। वहीं गौरव तिवारी, प्रदीप शर्मा,सिद्धार्थ चौधरी, हेमंत सिंह चौहान,आदित्य प्रताप सिंह,मनोज कुमार सिंह,सिद्धार्थ बहुगुणा, अमित संघी, राजेश चंदेल,वीरेंद्र सिंह,शैलेंद्र सिंह चौहान, रजत सकलेचा,राहुल लोढ़ा, नागेंद्र सिंह विजय खत्री, गुरु करण सिंह, मयंक अवस्थी, विकास सहवाल,शिमाला प्रसाद, संजीव कंचन, साई कृष्णा थोटा, विनायक वर्मा को महत्वपूर्ण जिलों की कमान मिल सकती है।

Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरतलाम: मकर संक्रांति के अवसर पर बेलामेंटे प्री स्कूल में रंग-बिरंगी पतंग बनाओ प्रतियोगिता का हुआ आयोजन, नन्हे-मुन्ने बच्चों ने दिखाया हुनर
Next Article रतलाम: यदि आपने 10 वर्ष पूर्व बनवाया है अपना आधार कार्ड, तो आपके लिए बहुत जरूरी है यह खबर
Editor

Related Posts

इंदौर: फॉलो अप- लोकायुक्त की जांच में प्रधान आरक्षक चालक की 46 अचल संपत्तियां उजागर, बाजार मूल्य 64 करोड़ रुपये से अधिक…आय से अधिक संपत्ति मामले में लोकायुक्त की जांच जारी

October 19, 2026

October 15, 2026

October 14, 2026

प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल,11 जिलों के कलेक्टर बदले… सुखबीर सिंह बने CM के प्रमुख सचिव, शाजापुर कलेक्टर ऋजु बाफना को उज्जैन संभाग अपर आयुक्त बनाया

October 14, 2026

लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: 50 हजार की रिश्वत मांगने वाला पंचायत सचिव 25 हजार लेते रंगेहाथ गिरफ्तार…प्राइवेट स्कूल का दो साल का प्रॉपर्टी टैक्स करीब 2.20 लाख रुपये से कम करने के बदले मांगी थी रिश्वत

October 9, 2026

2 लाख की रिश्वत मांगने का आरोप, 20 हजार लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार, लोकायुक्त इंदौर की ट्रैप कार्रवाई,नामांतरण के लिए रिश्वत मांगने का मामला…. तहसीलदार सहित दो पटवारियों पर भी प्रकरण दर्ज

September 29, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम: नेहरू स्टेडियम में 51 फीट और बरबड़ में 31 फीट ऊंचे रावण का होगा दहन, शाम 7 बजे से बैंड की सुमधुर धुन, रात 8 बजे आकर्षक आतिशबाजी के बाद होगा रावण दहन

By EditorOctober 20, 2026

रतलाम, 20 अक्टूबर(खबरबाबा. कॉम)। बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक विजयादशमी पर्व पर आज…

रतलाम: रेलवे स्टेशन से घर लौट रहे युवक पर फायरिंग, पीठ में लगी गोली…पुराने माल गोदाम रोड पर बाइक सवार दो नकाबपोशों ने किए दो फायर, सीसीटीवी फुटेज में दिखे संदिग्ध, पुलिस कर रही जांच

October 19, 2026

इंदौर: फॉलो अप- लोकायुक्त की जांच में प्रधान आरक्षक चालक की 46 अचल संपत्तियां उजागर, बाजार मूल्य 64 करोड़ रुपये से अधिक…आय से अधिक संपत्ति मामले में लोकायुक्त की जांच जारी

October 19, 2026
Top Trending

रतलाम: नेहरू स्टेडियम में 51 फीट और बरबड़ में 31 फीट ऊंचे रावण का होगा दहन, शाम 7 बजे से बैंड की सुमधुर धुन, रात 8 बजे आकर्षक आतिशबाजी के बाद होगा रावण दहन

By EditorOctober 20, 2026

रतलाम, 20 अक्टूबर(खबरबाबा. कॉम)। बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक विजयादशमी…

रतलाम: रेलवे स्टेशन से घर लौट रहे युवक पर फायरिंग, पीठ में लगी गोली…पुराने माल गोदाम रोड पर बाइक सवार दो नकाबपोशों ने किए दो फायर, सीसीटीवी फुटेज में दिखे संदिग्ध, पुलिस कर रही जांच

By EditorOctober 19, 2026

रतलाम, 19अक्टूबर (खबरबाबा. कॉम)। रेलवे स्टेशन से एक्टिवा पर सवार होकर घर…

इंदौर: फॉलो अप- लोकायुक्त की जांच में प्रधान आरक्षक चालक की 46 अचल संपत्तियां उजागर, बाजार मूल्य 64 करोड़ रुपये से अधिक…आय से अधिक संपत्ति मामले में लोकायुक्त की जांच जारी

By EditorOctober 19, 2026

इंदौर, 19अक्टूबर (खबरबाबा. कॉम)। पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय, इंदौर में पदस्थ प्रधान आरक्षक…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.