Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

इंदौर: फॉलो अप- लोकायुक्त की जांच में प्रधान आरक्षक चालक की 46 अचल संपत्तियां उजागर, बाजार मूल्य 64 करोड़ रुपये से अधिक…आय से अधिक संपत्ति मामले में लोकायुक्त की जांच जारी

October 19, 2026

रतलाम: अल्पवर्षा से जल संकट की आहट, अब भी नहीं जागा नगर निगम ! पूर्व महापौर डागा ने नगर निगम की सुस्ती पर उठाए सवाल,दिए सुझाव,बोले- शहर की बोरिंग का सर्वे कराएं, शोधित पानी के उपयोग की योजना बनाएं

October 19, 2026

रतलाम: रॉयल कॉलेज में ‘टेक-कम-कल्चरल मीट’ का आयोजन,लॉजिक और लेक्चर के अनूठे मेल से सजा भव्य समारोह

October 18, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » MP Election 2023: कांग्रेस का वचन पत्र जारी, जानिए वचन पत्र की खास बातें
मध्यप्रदेश

MP Election 2023: कांग्रेस का वचन पत्र जारी, जानिए वचन पत्र की खास बातें

EditorBy EditorOctober 17, 2023No Comments7 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
MP Election 2023: कांग्रेस का वचन पत्र जारी, जानिए वचन पत्र की खास बातें
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp

 

भोपाल,17अक्टूबर(खबरबाबा.काम)।मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने मंगलवार को अपना वचन पत्र जारी कर दिया है। कांग्रेस के वचन पत्र में युवाओं, किसानों महिलाओं को साधने का प्रयास किया गया है। कांग्रेस ने प्रदेश में खाली पड़े चार लाख शासकीय पदों को 6 महीने में भरने का वचन अपने पत्र में शामिल किया है। इसके साथ ही सरकार बनने पर युवाओं के लिए ही स्वाभिमान योजना शुरू करने की बात भी वचन पत्र में जोड़ी है। इस योजना के तहत प्रदेश के ग्रेजुएट युवाओं को 3 हजार रुपए प्रति महीना दिया जाएगा। वहीं डिप्लोमा होल्डर को 1500 रुपये, जबकि दो लाख युवाओं को कौशल प्रशिक्षण के माध्यम से 8 से 10 हजार रुपये महीना दिया जाएगा।  इसके लिए युवा स्वाभिमान योजना कार्ड जारी किया जाएगा।

25 लाख यूनिवर्सल बीमा

प्रदेश के मतदाताओं को साधने के लिए कांग्रेस अपने वचन पत्र में एक और महत्वपूर्ण योजना लेकर आ रही है, जिसके तहत प्रदेश के प्रत्येक व्यक्ति का 25 लाख रुपए तक का यूनिवर्सल बीमा किया जाएगा। जिससे प्रदेश के प्रत्येक व्यक्ति को बेहतर इलाज मिल सके। वृद्धावस्था पेंशन को बढ़ाने का वचन भी कांग्रेस आज देने जा रही है। इसे 15 सौ रुपए तक किया जायेगा।

कांग्रेस की 101 मुख्य गारंटियां

1.जय किसान कृषि ऋण माफी योजना को निरंतर रखेंगे। किसानों का 2 लाख तक का कर्ज माफ करेंगे।

2.महिलाओं को प्रतिमाह 1500/-रुपए नारी सम्मान निधि के रूप में देंगे।

3.घरेलू गैस सिलेंडर 500/- रुपए में देंगे।

4.इंदिरा गृह ज्योति योजना के अंतर्गत 100 यूनिट माफ और 200 यूनिट हाफ दर पर देंगे।

5.पुरानी पेंशन योजना 2005 ओपीएस प्रारंभ करेंगे।

6.किसानों को सिंचाई हेतु 5 हार्सपॉवर का विद्युत निःशुल्क प्रदान करेंगे।

7.किसानों के  बकाया विद्युत देयक माफ करेंगे।

8.किसान आंदोलन एवं विद्युत संबंधी झूठे व निराधार प्रकरणों को वापिस लेंगे।

9.बहुदिव्यांगजनों की पेंशन की राशि बढ़ाकर रूपए 2000/- करेंगे।

10.जातिगत जनगणना कराएंगे।

11. शासकीय सेवाओं एवं योजनाओं में ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण देंगे।

12.संत शिरोमणि रविदास के  नाम पर कौशल उन्नयन विश्वविद्यालय सागर में स्थापित करेंगे।

13.तेंदूपत्ता की मजदूरी की दर 4000/- रूपए प्रति मानक बोरा करेंगे।

14.पढ़ो-पढ़ाओ योजना के   अंतर्गत सरकारी स्कूलों के   बच्चों को कक्षा 1 से 8वीं तक 500/- रूपए, कक्षा 9वीं-10वीं के  लिए 1000/- एवं कक्षा 11वीं-12वीं के   बच्चों को 1500/- रूपए प्रतिमाह देंगे।

15.मध्यप्रदेश में स्कूली शिक्षा निःशुल्क करेंगे।

16.आदिवासी अधिूसचित क्षेत्रों में कांग्रेस के  कार्यकाल में बना पेसा एक्ट लागू करेंगे।

– कांग्रेस पार्टी के मुख्य नवीन वचन –

किसानों के  लिए

1.  किसानों को गेहूं का 2600/- और धान का 2500/- रूपए मूल्य देगी।

2. 5 हार्सपॉवर निःशुल्क बिजली देने के साथ 10 हार्सपॉवर तक 50 प्रतिशत छूट देंगे।

3. किसान भाइयों को किसान फ्रेण्डली एप उपलब्ध कराएंगे।

4. नंदिनी गोधन योजना प्रारंभ करेंगे। 2/- रूपये प्रति किलो की दर से गोबर खरीदेंगे।

5. कांग्रेस ने जो 1000 गौशालाएं प्रारंभ की थी जिसे भाजपा ने बंद कर दिया है उन्हें पुनः  प्रारंभ करेंगे।

6. गो ग्रास अनुदान बढ़ाएंगे।

7. सहकारी क्षेत्र के माध्यम से दूध खरीदी पर 5/- रूपये प्रति लीटर बोनस देंगे।

8. मछुआरों कृषकों को मत्स्य का अधिकार देंगे।

9. सहकारी संस्थाओं में 50 प्रतिशत महिलाओं को आरक्षण देंगें।

10.खेतिहर श्रमिकों को फसल रक्षक का नाम देंगे एवं प्रशिक्षण देकर किट देंगे।

सिंचाई एवं प्रदेश की नदियाँ

1.  सिंचाई क्षमता बढ़ायेंगे एवं समितियों के चुनाव करायेंगे।

2.  ताप्ती, तमस एवं वेतबा नदी विकास प्राधिकरण गठित करेंगे। प्रदेश में लुप्त हो रही नदियों के  संरक्षण के लिए भागीरथ नदी संरक्षण कार्यक्रम प्रारंभ करेंगे।

3. माँ नर्मदा संरक्षण अधिनियम बनाएंगे।

4.नर्मदा परिक्रमा परिषद का गठन करेंगे एवं नर्मदा परिक्रमा यात्रा प्रारंभ करेंगे।

युवाओं के लिए

1.  सरकारी भर्ती का कानून बनाएंगे।

2.  2.00 लाख सरकारी पद भरेंगे।

3.  प्रत्येक ग्राम पंचायत में दो-चार नए पद निर्मित कर भरेंगे।

4.  प्रदेश के  युवाओं को ही सरकारी नौकरी में प्राथमिकता मिले, इस हेतु आगे बढ़ेंगे।

5.  प्रतियोगी परीक्षा शुल्क में 100 प्रतिशत छूट देंगे।

6.  पिछले 18 वर्षों से लंवित भर्तियां – शिक्षकों, पुलिस, पटवारी, फॉरेस्ट गार्ड, नर्स आदि की भरी जाएंगी।

7.युवा स्वाभिमान के अंतर्गत जरूरतमंद शिक्षित बेरोजगार युवाओं को 1500 से 3000/- रुपए तक प्रतिमाह आर्थिक सहायता 2 वर्ष के लिए देंगे।

8.भोपाल में प्रोफेशनल हब बनाएंगे।

9. मध्यप्रदेश में डिजिटल यूनिवर्सिटी शुरू करेंगे।

10. उच्च शिक्षा, चिकित्सा शिक्षा, तकनीकी शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार करेंगे।

11. छात्र संघ के नियमित चुनाव कराएंगे।

12.प्रदेश के युवा खिलाड़ियों के  लिए ‘पदक लाओ-पद पाओ’, पदक लाओ-करोड़पति बन जाओ, पदक लाओ-कार जीतो, पदक लाओ-छात्रवृत्ति पाओ योजना आरंभ करेंगे।

महिलाओं के लिए

1.  बेटियों के विवाह की नई योजना प्रारंभ करेंगे, 1 लाख 1 हजार रुपए की सहायता देंगे।

2.  महिलाओं के स्टार्ट अप के लिए रुपए 25.00 लाख तक का ऋण 3 प्रतिशत ब्याज दर पर उपलब्ध कराएँगे।

3. आवासहीन ग्रामीण महिलाओं को आवास एवं आजीविका के लिए 5000 वर्गफुट का भूखण्ड देंगे।

4.महानगरीय बस सेवा में परिवहन हेतु निःशुल्क पास उपलब्ध कराएंगे।

5.आंगनवाड़ी सहायिका एवं कार्यकर्ताओं को नियमित करने के लिए नियम बनाएंगे।

6.आशा एवं ऊषा कार्यकर्ताओं के लिए मैदानी स्वास्थ्यकर्मियों का नया कैडर बनाकर सेवा से जोड़ेंगे।

7.बेटियों के लिए मेरी बिटिया रानी योजना प्रारंभ करेंगे, उनको 2 लाख 51 हजार की राशि उनके जन्म से विवाह संस्कार होने तक देंगे।

स्वास्थ्य

1.  स्वास्थ्य का अधिकार कानून बनायेंगे। प्रदेश के नागरिकों के लिए वरदान स्वास्थ्य बीमा योजना प्रारंभ करेंगे, जिसमें परिवार सहित 25 लाख तक का स्वास्थ्य बीमा एवं 10 लाख का दुर्घटना बीमा शामिल रहेगा।

जनसेवक, सरकारी कर्मचारी, अधिकारी एवं पेंशनर्स

1.  कर्मचारी एवं अधिकारियों का बीमा कराएंगे।

2.  कर्मचारियों की रूकी पदोन्नतियां प्रारंभ करेंगे।

3.  कर्मचारियों को चार चरण में समयमान वेतनमान देंगे।

आउटसोर्स एवं संविदा कर्मी

1.  आउटसोर्स, संविदा, अंशकालीन, दैनिक वेतनभोगी एव मानदेय पर कार्यरत कर्मियों के साथ न्याय करेंगे। पहली कैबिनेट में इनके लिए प्रस्ताव लाएंगे।

भूतपूर्व सैनिक एवं अर्द्धसैनिक

1.  भूतपूर्व सैनिकों को सेवा में आरक्षण का लाभ देंगे।

खनिज

1.  रेत आवंटन की नई नीति बनाएंगे।

2. रेत घोटाले की जांच करेंगे।

श्रम

1.  श्रमिकों के सम्मान में 1 मई को सार्वजनिक अवकाश घोषित करेंगे।

2.  65 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों को 1200/- रुपए प्रतिमाह सम्मान निधि देंगे।

3.  सभी श्रमिकों को लिए नया सवेरा योजना पुनः प्रारंभ करेंगे।

स्वच्छ जल का अधिकार

1.  स्वच्छ जल का अधिकार का कानून बनाएंगे।

2.  हर घर को पेयजल योजना उपलब्ध कराएंगे।

विज्ञान, सूचना प्रौद्योगिकी

1.आर्टिफिशियल इंटेलीजेंसी का शोध केन्द्र स्थापित करेंगे।

सामाजिक न्याय

1.सामाजिक सुरक्षा पेंशन 600 से बढ़ाकर 1200 रुपए करेंगे।

2.बहुदिव्यांगजनों को 2000/-रुपए मासिक पेंशन देंगे।

3.गरीबों के लिए आटा, दाल, तेल और चीनी का देवभोग किट प्रदान करेंगे।

4.गरीबी रेखा का नया सर्वे कराएंगे।

पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति

1.समान अवसर आयोग गठित करेंगे।

2.बैकलॉग के पद भरेंगे।

3.जाति प्रमाण पत्र बनवाने में आ रही समस्या को दूर करेंगे।

4.इन वर्गों के आर्थिक एवं सामाजिक उत्थान की दिशा में कदम उठाएंगे।

5.छात्रवृत्ति का अधिकार अधिनियम बनाएंगे।

6.अनुसूचित जाति, जनजाति उपयोजना को अधिनियम का रूप देंगे।

ग्रामीण विकास

1.त्रिस्तरीय पंचायती राज मूल रूप से लागू करेंगे। सरपंचों को अधिकार देंगे।

2.नगरीय निकायों की तरह जिला एवं जनपद पंचायतों में एल्डरमेन नियुक्त करेंगे।

आवास का अधिकार

1.आवास का अधिकार का कानून बनाएंगे।

2.ग्रामीण आवास एवं शहरी आवास की राशि को समान करेंगे।

3.600 वर्गफुट तक के आवासी पट्टों का निःशुल्क पंजीयन करेंगे।

4.पुश्तैनी मकानों का मालिकाना हक देंगे।

5.आवासीय पट्टेधारियों की रजिस्ट्री निःशुल्क कराएंगे।

अर्थ व्यवस्था का सुदृढ़ीकरण

1.न्यूनतम आय की गारंटी का अधिकार लाएंगे।

2.करों का युक्तियुक्तकरण करेंगे।

3.राज्य की पंचवर्षीय योजना प्रारंभ करेंगे।

4.एकीकृत ग्रामीण एवं शहरी विकास की नवधारणा के साथ आगे बढ़ेंगे।

5.वित्तीय अनुशासन कायम करेंगे।

अपराधमुक्त प्रदेश

1.प्रदेश मंे संवेदनशील जबावदेही और पारदर्शी व्यवस्था लागू करेंगे।

2.शुद्ध के लिए युद्ध अभियान चलाएंगे।

3.माफियाओं के विरूद्ध अभियान चलाएंगे।

4.यातायात चैकिंग की व्यवस्था में सुधार करेंगे।

परिवहन

1.मध्यप्रदेश में ग्रामीण परिवहन विकास के लिए चार क्षेत्रीय कंपनियां पीपीपी मॉडल पर बनाएंगे।

2.स्क्रेप की नीति बनाएंगे।

3.आरटीओ बैरियर की व्यवस्था सुदृढ़ करेंगे।

नशामुक्त प्रदेश

1.प्रदेश को मादकमुक्त प्रदेश बनाने की ओर कदम उठाएंगे।

पत्रकार

1.पत्रकारों की सम्मान निधि राशि बढ़ाकर 25 हजार करेंगे।

2.पत्रकारों का निःशुल्क स्वास्थ्य बीमा परिवार सहित कराएंगे।

3.पत्रकार परामर्श समिति का गठन करेंगे।

4.पत्रकारों के लिए महानगरों में न्यू सिटी का निर्माण करेंगे।

5.समाचार पत्रों, पत्रिकाओं एवं डिजिटल समाचार पत्रों/चैनलों को विज्ञापन देने के लिए नए नियम बनाएंगे।

आस्था और विश्वास

1.श्रीराम वन गमन पथ का निर्माण शीघ्र पूर्ण करायेंगे।

2. सीता माता मंदिर श्रीलंका की योजना को पुनः प्रारम्भ करेंगे।

खुशहाली मिशन  

1.  मध्यप्रदेश की खुशहाली के लिए खुशहाली मिशन प्रारम्भ करेंगे।

Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous ArticlePrevious Post
Next Article रतलाम:  जज की कार से दो तोला सोना चोरी करने वाला आरोपी पुलिस की गिरफ्त में, चोरी गया दो तोला सोना, पर्स, एटीएम कार्ड सहित कुल 1लाख 30 हजार रुपए कीमती मश्रुका जब्त
Editor

Related Posts

इंदौर: फॉलो अप- लोकायुक्त की जांच में प्रधान आरक्षक चालक की 46 अचल संपत्तियां उजागर, बाजार मूल्य 64 करोड़ रुपये से अधिक…आय से अधिक संपत्ति मामले में लोकायुक्त की जांच जारी

October 19, 2026

October 15, 2026

October 14, 2026

प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल,11 जिलों के कलेक्टर बदले… सुखबीर सिंह बने CM के प्रमुख सचिव, शाजापुर कलेक्टर ऋजु बाफना को उज्जैन संभाग अपर आयुक्त बनाया

October 14, 2026

लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: 50 हजार की रिश्वत मांगने वाला पंचायत सचिव 25 हजार लेते रंगेहाथ गिरफ्तार…प्राइवेट स्कूल का दो साल का प्रॉपर्टी टैक्स करीब 2.20 लाख रुपये से कम करने के बदले मांगी थी रिश्वत

October 9, 2026

2 लाख की रिश्वत मांगने का आरोप, 20 हजार लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार, लोकायुक्त इंदौर की ट्रैप कार्रवाई,नामांतरण के लिए रिश्वत मांगने का मामला…. तहसीलदार सहित दो पटवारियों पर भी प्रकरण दर्ज

September 29, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

इंदौर: फॉलो अप- लोकायुक्त की जांच में प्रधान आरक्षक चालक की 46 अचल संपत्तियां उजागर, बाजार मूल्य 64 करोड़ रुपये से अधिक…आय से अधिक संपत्ति मामले में लोकायुक्त की जांच जारी

By EditorOctober 19, 2026

इंदौर, 19अक्टूबर (खबरबाबा. कॉम)। पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय, इंदौर में पदस्थ प्रधान आरक्षक चालक फिरोज खान…

रतलाम: अल्पवर्षा से जल संकट की आहट, अब भी नहीं जागा नगर निगम ! पूर्व महापौर डागा ने नगर निगम की सुस्ती पर उठाए सवाल,दिए सुझाव,बोले- शहर की बोरिंग का सर्वे कराएं, शोधित पानी के उपयोग की योजना बनाएं

October 19, 2026

रतलाम: रॉयल कॉलेज में ‘टेक-कम-कल्चरल मीट’ का आयोजन,लॉजिक और लेक्चर के अनूठे मेल से सजा भव्य समारोह

October 18, 2026
Top Trending

इंदौर: फॉलो अप- लोकायुक्त की जांच में प्रधान आरक्षक चालक की 46 अचल संपत्तियां उजागर, बाजार मूल्य 64 करोड़ रुपये से अधिक…आय से अधिक संपत्ति मामले में लोकायुक्त की जांच जारी

By EditorOctober 19, 2026

इंदौर, 19अक्टूबर (खबरबाबा. कॉम)। पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय, इंदौर में पदस्थ प्रधान आरक्षक…

रतलाम: अल्पवर्षा से जल संकट की आहट, अब भी नहीं जागा नगर निगम ! पूर्व महापौर डागा ने नगर निगम की सुस्ती पर उठाए सवाल,दिए सुझाव,बोले- शहर की बोरिंग का सर्वे कराएं, शोधित पानी के उपयोग की योजना बनाएं

By EditorOctober 19, 2026

रतलाम,19अक्टूबर(खबरबाबा. कॉम)। अल्पवर्षा के चलते आगामी ग्रीष्मकाल में शहर पर जल संकट…

रतलाम: रॉयल कॉलेज में ‘टेक-कम-कल्चरल मीट’ का आयोजन,लॉजिक और लेक्चर के अनूठे मेल से सजा भव्य समारोह

By EditorOctober 18, 2026

रतलाम,18अक्टूबर(खबरबाबा. कॉम)। स्थानीय रॉयल कॉलेज में बीसीए एवं बीएससी (कंप्यूटर साइंस) के…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.