
रतलाम,20अक्टूबर(खबरबाबा.काम)। कांग्रेस ने देर रात मध्य प्रदेश के शेष उम्मीदवारों की बहूप्रतिक्षित सूची जारी कर दी है। रतलाम शहर से एक बार फिर पारस सकलेचा को कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार बनाया है। रतलाम ग्रामीण से लक्ष्मण डिंडोर और जावरा से चौंकाते हुए कांग्रेस ने हिम्मत सिंह श्रीमाल को उम्मीदवार बनाया है।
रतलाम शहर से टिकट के प्रमुख दावेदार पारस सकलेचा को ही पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है। रतलाम ग्रामीण से लक्ष्मण डिंडोर कांग्रेस के उम्मीदवार होंगे। कोर्ट के निर्देश पर डिंडोर का इस्तीफा मंजुर होने के बाद से ही कयास लगाए जा रहे थे कि लक्ष्मण डिंडोर रतलाम ग्रामीण से चुनाव लड़ेंगे। जिले में कांग्रेस का सबसे चौंकाने वाला टिकट जावरा रहा। जावरा में जिन दावेदारों के नाम प्रमुख रूप से चल रहे थे उनसे अलग कांग्रेस ने हिम्मत सिंह श्रीमाल को उम्मीदवार बनाया है। हालांकि कांग्रेस का उम्मीदवार घोषित होते ही जावरा में कार्यकर्ताओं का विरोध भी सामने आने लगा है। यही हाल आलोट सीट पर भी है। जहां कल कांग्रेस के नाराज कार्यकर्ताओं ने सम्मेलन आयोजित कर अपना विरोध जताया जिसमें प्रेमचंद गुड्डू ने निर्दलीय चुनाव में उतरने के संकेत दिए हैं। सैलाना विधानसभा से वर्तमान विधायक हर्ष विजय गहलोत और आलोट से मनोज चावला के नाम पार्टी पहले ही उम्मीदवार के रूप में घोषित कर चुकी है।
देखें पूरी सूची


