मंदसौर,20अक्टूबर(खबरबाबा.काम)। मंदसौर जिले की सीतामऊ थाना पुलिस ने अफीम माफिया पर कार्रवाई करते हुए 4 किलो 200 ग्राम अफीम बरामद की है। आरोपी मोटर साइकिल की पेट्रोल टंकी में छुपा कर अफीम ले जा रहा था।
पुलिस अधीक्षक मंदसौर अनुराग सुजानिया द्वारा समस्त थाना प्रभारी को अवैध मादक पदार्थ का परिवहन भंडारण एवं विक्रय पर रोकथाम करने हेतु एवं ऐसे व्यक्तियो के विरुद्ध कठोरतम कार्यवाही करने के निर्देश दिये थे। मूखबिर सूचना पर थाना प्रभारी सीतामऊ किशोर पाटनवाला के द्वारा थाना सीतामऊ पर पदस्थ उनि जितेन्द्र सिंह चौहान को पुलिस बल के साथ आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशीत किया गया तथा कार्यवाही करते हुऐ गठित टीम द्वारा आरोपी कारूलाल पिता घनश्याम धाकड़ उम्र 39 साल निवासी ऐरा थाना नाहरगढ़ के कब्जे वाली पल्सर मोटर सायकल की पेट्रोल टंकी मे बनी स्कीम मे छिपाकर रखी कुल 4 किलो 200 ग्राम अफीम जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है ।
आरोपीयो के विरुद्ध थाना सीतामऊ पर NDPS ACT का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया है। आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश कर पुलिस रिमाण्ड प्राप्त किया जा रहा है। आरोपी से अवैध मादक पदार्थ अफीम व जप्त शुदा मोटर सायकल के स्त्रोत के संबंध मे पुछताछ जारी है ।
