Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: जिले और राज्य की मेरिट में छाया साई श्री एकेडमी हा. से. स्कूल,हर बार की तरह बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन

April 16, 2026

रतलाम: नाहर कॉन्वेंट स्कूल का शानदार प्रदर्शन, युक्ति परमार बनीं जिला टॉपर…शत-प्रतिशत रहा परीक्षा परिणाम

April 16, 2026

लोकायुक्त उज्जैन की कार्रवाई: रिश्वत लेते हुए पटवारी ट्रैप, 20 हजार रुपए के साथ रंगे हाथों पकड़ा… सीमांकन के लिए मांगे थे रुपए

April 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » हरदा में पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, सात की मौत, 60 से अधिक घायल, सेना से मांगे हेलिकॉप्टर, सीएम ने बुलाई आपात बैठक
मध्यप्रदेश

हरदा में पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, सात की मौत, 60 से अधिक घायल, सेना से मांगे हेलिकॉप्टर, सीएम ने बुलाई आपात बैठक

EditorBy EditorFebruary 6, 2024Updated:February 6, 2024No Comments4 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
हरदा में पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, सात की मौत, 60 से अधिक घायल, सेना से मांगे हेलिकॉप्टर, सीएम ने बुलाई आपात बैठक
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp

 

हरदा,6फरवरी(खबरबाबा .काम)। प्रदेश के हरदा में मगरदा रोड स्थित बैरागढ़ रेहटा नामक जगह पर स्थित पटाखा फैक्ट्री में मंगलवार सुबह आग लग गई। इसके बाद भयानक विस्फोट होने लगे। ब्लास्ट इतने तेज थे कि आसपास की इमारतों को भी उन्होंने हिला दिया। कुछ इमारतों के गिरने की सूचना है। आग ने आसपास के घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया। सात लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है। यह आंकड़ा और भी बढ़ सकता है। 60 से अधिक घायल हैं। कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हरदा ब्लास्ट को लेकर आपात बैठक बुलाई है। साथ ही मंत्री उदय प्रताप सिंह के साथ वरिष्ठ अधिकारियों को हरदा रवाना होने के निर्देश दिए हैं।

हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने मोर्चा संभाल लिया है। फायर ब्रिगेड भी आग बुझाने के लिए पहुंच गई। ब्लास्ट होने का सिलसिला थम नहीं रहा, जिससे राहत एवं बचाव कार्य प्रभावित हो रहे हैं। एंबुलेंस से घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। आग लगने के समय 30 से अधिक मजदूर फैक्ट्री में काम कर रहे थे। घायलों और मृतकों में बच्चों और महिलाओं के होने की भी आशंका व्यक्त की जा रही है। शुरुआती जानकारी के अनुसार यह पटाखा फैक्ट्री राजू अग्रवाल की है। ब्लास्ट इतने भीषण थे कि आसपास के मकान गिर गए।

सड़क किनारे पड़ी हैं लाशें

हादसे के बाद पास की सड़क पर वाहन उछलकर दूर गिर गए। कुछ लोगों की मौत सड़क पर ही हो गई। उनकी लाशें सड़क किनारे पड़ी है। हरदा कलेक्टर ऋषि गर्ग ने मौतों की पुष्टि नहीं की है। उन्होंने कहा कि 20 से 25 लोग घायल हुए हैं। कुछ की हालत गंभीर है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एनडीआरएफ औऱ एसडीआरएफ की मदद ली जा रही है। हमारा फोकस बचाव एवं राहत कार्यों पर है।

100 से ज्यादा घर खाली कराए

पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट के बाद आसपास के 60 से ज्यादा घरों में आग लग गई। फैक्ट्री के आसपास सड़क पर कुछ शव पड़े दिखे हैं। 25 से अधिक घायलों को हरदा जिला अस्पताल ले जाया गया है। प्रशासन ने 100 से ज्यादा घर खाली करवा दिए हैं। धमाके की चपेट से पास की सड़क पर चल रहे वाहन भी कुछ दूरी तक उछल गए। क्षेत्र में अफरातफरी का माहौल है। फैक्ट्री से उठती आग की लपटें और धुएं का गुबार दूर से देखा जा सकता है।

हरदा से भोपाल के बीच ग्रीन कॉरिडोर

हरदा से भोपाल के बीच ग्रीन कॉरिडोर बनाया है। पटाखा फैक्ट्री के घायलों को ग्रीन कॉरिडोर से भोपाल के हमीदिया अस्पताल और एम्स भोपाल लाने की तैयारी है। पटाखा फैक्ट्री के विस्फोट में घायल कुछ लोगों को हरदा जिला अस्पताल से भोपाल रेफर किया गया है।

खंडवा, नर्मदापुरम से एंबुलेंस रवाना

हादसा इतना बड़ा है कि हरदा जिले की एंबुलेंस कम पड़ गई। नर्मदापुरम और खंडवा से भी एंबुलेंस हरदा के लिए रवाना की गई हैं। भोपाल और इंदौर में इलाज के लिए तैयार रहने को कहा गया है।

मुख्यमंत्री ने की आपात बैठक

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने हरदा की घटना का संज्ञान लेते हुए मंत्री उदय प्रताप सिंह, एसीएस अजीत केसरी, डीजी होम गार्ड अरविंद कुमार को हेलीकॉप्टर से हरदा जाने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने मंत्रालय में आपात बैठक बुलाई थी। इस दौरान उन्होंने कहा कि घायलों को तत्काल उपचार उपलब्ध कराना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। हरदा के आसपास के क्षेत्र से एंबुलेंस हरदा पहुंचाई जा रही हैं। इसके साथ ही हेलीकॉप्टरों की व्यवस्था के लिए सेना से संपर्क किया गया है।भोपाल, इंदौर में मेडिकल कॉलेज और एम्भोस पाल में  बर्न यूनिट को तैयारी रखने के निर्देश दे दिए गए हैं। होशंगाबाद में भी अस्पतालों में घायलों के उपचार के लिए व्यवस्था की गई है  होशंगाबाद सहित आसपास के क्षेत्र से 14 डॉक्टर तत्काल रवाना किए गए हैं। हरदा में 20 एम्बुलेंस मौजूद हैं,  तथा 50 और पहुंच रही है। भोपाल इंदौर बैतूल, होशंगाबाद, भेरूंदा, रेहटी सहित अन्य नगरीय निकायों तथा संस्थाओं से फायर ब्रिगेड हरदा भेजे जा रहे हैं। बैठक में मुख्य सचिव वीरा राणा, पुलिस महानिदेशक सुधीर सक्सेना, अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य मोहम्मद सुलेमान,  प्रमुख सचिव गृह संजय दुबे, प्रमुख सचिन नगरीय प्रशासन एवं विकास नीरज मंडलोई, प्रमुख सचिव सामान्य प्रशासन मनीष रस्तोगी, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री राघवेंद्र सिंह तथा अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरतलाम: जावरा एसडीएम का ग्रामीणों के साथ अभद्रता का वीडियो वायरल, कलेक्टर ने एडीएम को सौंपी जांच
Next Article रतलाम: सड़क हादसे में महिला सफाईकर्मी की मौत का मामला-नगर निगम के बाहर मुख्य रोड पर शव रखकर किया प्रदर्शन, निगम आयुक्त के व्यवहार को लेकर जताई नाराजगी
Editor

Related Posts

एमपी बोर्ड रिजल्ट 2026: कक्षा 10वीं एवं 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित…सेंट स्टीफेंस स्कूल की छात्रा सृष्टि सिलावट ने कक्षा 12वीं में प्रदेश मेरिट में तीसरा स्थान हासिल किया

April 15, 2026

रतलाम आए कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने पत्रकारों से चर्चा में कहा- बंगाल नहीं जाऊंगा, बोले-38 फर्जी केस, गिरफ्तारी का खतरा…. जानिए क्यों कहा-“नहीं तो मेरे फोटो पर भी माला लग गई होती”

April 12, 2026

इंदौर लोकायुक्त की एक और कार्रवाई- उपयंत्री रिश्वत लेते गिरफ्तार, 15 हजार की मांग पर लोकायुक्त की ट्रैप कार्रवाई

April 10, 2026

इंदौर में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई: कुल 90 हजार की रिश्वत लेते एक सब इंजीनियर और एक असिस्टेंट इंजीनियर ट्रैप..इलेक्ट्रिक सिटींग कार्य के 17 लाख रुपए भुगतान के बदले मांगी थी रिश्वत

April 7, 2026

इंदौर लोकायुक्त की कार्रवाई- शिक्षा विभाग का लेखा शाखा प्रभारी 7 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाया,वेतन जारी करने के लिए मांगी थी रिश्वत

April 6, 2026

रतलाम: उज्जैन-जावरा ग्रीन फील्ड परियोजना-मुआवजे को लेकर किसानों का विरोध, कलेक्टोरेट की सीढ़ियों पर बैठे भाजपा विधायक

April 4, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम: जिले और राज्य की मेरिट में छाया साई श्री एकेडमी हा. से. स्कूल,हर बार की तरह बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन

By EditorApril 16, 2026

रतलाम,16अप्रैल(खबरबाबा. कॉम)।साई श्री एकेडमी हायर सेकेंडरी स्कूल ने इस वर्ष भी बोर्ड परीक्षा परिणाम में…

रतलाम: नाहर कॉन्वेंट स्कूल का शानदार प्रदर्शन, युक्ति परमार बनीं जिला टॉपर…शत-प्रतिशत रहा परीक्षा परिणाम

April 16, 2026

लोकायुक्त उज्जैन की कार्रवाई: रिश्वत लेते हुए पटवारी ट्रैप, 20 हजार रुपए के साथ रंगे हाथों पकड़ा… सीमांकन के लिए मांगे थे रुपए

April 16, 2026
Top Trending

रतलाम: जिले और राज्य की मेरिट में छाया साई श्री एकेडमी हा. से. स्कूल,हर बार की तरह बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन

By EditorApril 16, 2026

रतलाम,16अप्रैल(खबरबाबा. कॉम)।साई श्री एकेडमी हायर सेकेंडरी स्कूल ने इस वर्ष भी बोर्ड…

रतलाम: नाहर कॉन्वेंट स्कूल का शानदार प्रदर्शन, युक्ति परमार बनीं जिला टॉपर…शत-प्रतिशत रहा परीक्षा परिणाम

By EditorApril 16, 2026

रतलाम,16अप्रैल(खबरबाबा. कॉम)। नाहर कॉन्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल (NCHS) ने एमपी बोर्ड परीक्षा…

लोकायुक्त उज्जैन की कार्रवाई: रिश्वत लेते हुए पटवारी ट्रैप, 20 हजार रुपए के साथ रंगे हाथों पकड़ा… सीमांकन के लिए मांगे थे रुपए

By EditorApril 16, 2026

रतलाम, 16 अप्रैल(खबरबाबा. कॉम)।भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए लोकायुक्त संगठन उज्जैन…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.