Close Menu
  • Home
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • कोविड
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: भैविन माइंड स्कूल में ‘ओपन हाउस’ व अभिभावक चर्चा आयोजित

March 16, 2026

रतलाम: श्री नित्यानंद आश्रम में मनेगा श्रीकेशव भगवान का ‘महानिर्वाण शताब्दी महोत्सव, तैयारियों को लेकर गुरुभक्तों की बैठक संपन्न

March 16, 2026

रतलाम: पुलिस द्वारा कांबिंग गश्त, रात भर चली गुंडे बदमाशों और असमाजिक तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई…जिलाबदर, हिस्ट्री शीटर, निगरानी गुंडा बदमाशों की हुई चेकिंग

March 15, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • रतलाम: भैविन माइंड स्कूल में ‘ओपन हाउस’ व अभिभावक चर्चा आयोजित
  • रतलाम: श्री नित्यानंद आश्रम में मनेगा श्रीकेशव भगवान का ‘महानिर्वाण शताब्दी महोत्सव, तैयारियों को लेकर गुरुभक्तों की बैठक संपन्न
  • रतलाम: पुलिस द्वारा कांबिंग गश्त, रात भर चली गुंडे बदमाशों और असमाजिक तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई…जिलाबदर, हिस्ट्री शीटर, निगरानी गुंडा बदमाशों की हुई चेकिंग
  • रतलाम : रिंगनोद पुलिस की कार्रवाई-165 ग्राम एमडी ड्रग्स सहित दो आरोपी गिरफ्तार, 17.30 लाख का सामान जब्त
  • रतलाम: दुष्कर्म के आरोपी को 10 वर्ष की सजा,पीड़िता को जबरदस्ती मोटरसाइकिल पर स्टेशन रोड से बिठाकर ले गया था आरोपी
  • रतलाम: भेविन माइंड स्कूल में 16 मार्च को ओपन हाउस,गेम्स व फन एक्टिविटीज के साथ अभिभावकों के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन
  • रतलाम: महिला चेन स्नेचिंग गिरोह का 24 घंटे में पर्दाफाश, 6 आरोपी गिरफ्तार…कार भी बरामद
  • रतलाम: कलेक्टर के निर्देश पर प्रशासन का पोल्ट्री फार्म पर छापा, 64 व्यावसायिक खाली गैस सिलेंडर जब्त
  • Demos
  • Politics
  • Money
Facebook X (Twitter) Instagram
KhabarbabaKhabarbaba
Subscribe
Tuesday, March 17
  • Home
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • कोविड
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
KhabarbabaKhabarbaba
Home»मध्यप्रदेश

रतलाम: सिविक सेंटर की रजिस्ट्री के मामले में लोकायुक्त की एंट्री, जांच टीम रतलाम पहुंची, नगर निगम और रजिस्ट्रार ऑफिस से दस्तावेज लिए

By EditorMarch 27, 2024Updated:March 27, 2024 मध्यप्रदेश No Comments2 Mins Read

 

रतलाम,27मार्च(खबरबाबा.काम)। सिविक सेंटर रजिस्ट्री मामले में अनियमितता की शिकायत के बाद अब लोकायुक्त की एंट्री हो गई है। उज्जैन लोकायुक्त की टीम आज जांच के लिए रतलाम पहुंची। टीम ने नगर निगम और रजिस्ट्रार ऑफिस पहुंचकर संबंधित दस्तावेज भी अपने कब्जे में लिए।

लोकायुक्त डीएसपी सुनील तालान के नेतृत्व में बुधवार सुबह लोकायुक्त की टीम रतलाम नगर निगम पहुंची। टीम ने यहां से सिविक सेंटर के प्लाटों की रजिस्ट्री के मामले में जांच से संबंधित बिंदुओं की जानकारी प्राप्त की। नगर निगम से टीम ने कई दस्तावेज भी लिए जो जांच के लिए जरूरी है।

करीब 1 घंटे से अधिक समय तक नगर निगम में रुकने के बाद टीम महलवाड़ा स्थित रजिस्ट्रार कार्यालय पहुंची। लोकायुक्त टीम ने यहां से सभी रजिस्ट्री की कॉपी ली। टीम ने रजिस्ट्री से संबंधित जानकारी भी यहां से प्राप्त की।

रजिस्ट्री में अनियमितता को लेकर हुई शिकायत

ज्ञातव्य है कि सिविक सेंटर के 22 प्लाटों की रजिस्ट्री को लेकर पिछले कुछ समय से नगर निगम का माहौल गरमाया  हुआ है। इस मामले में शिकायत पर तत्कालीन कलेक्टर भास्कर लाक्षाकार भी अपनी जांच रिपोर्ट नगरीय प्रशासन मंत्रालय को सौंप चुके हैं, इसके बाद निगम आयुक्त ए.पी.एस गहरवार को निलंबित भी किया जा चुका है। परिषद सम्मेलन में भी भाजपा पार्षदों ने इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था। परिषद में रजिस्ट्री शुन्य करवाने का निर्णय भी पारित किया गया था, हालांकि पिछले दिनों रजिस्ट्री शुन्य करने के परिषद के प्रस्ताव पर हाईकोर्ट ने स्टे दे दिया है। सिविक सेंटर प्लाटों की रजिस्ट्री को लेकर ईओडब्ल्यू और लोकायुक्त को भी शिकायत हुई थी। शिकायत के बाद आज लोकायुक्त टीम ने रतलाम पहुंचकर इस मामले की जांच शुरू कर दी है।

इनका कहना है

सिविक सेंटर प्लाटों की रजिस्ट्री में अनियमितता को लेकर लोकायुक्त को शिकायत हुई थी। इसी मामले में जांच के लिए आज टीम रतलाम आई है। नगर निगम और रजिस्ट्रार ऑफिस से दस्तावेज लिए गए हैं।

–सुनील तालान, डीएसपी लोकायुक्त

Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp

Keep Reading

रतलाम: भैविन माइंड स्कूल में ‘ओपन हाउस’ व अभिभावक चर्चा आयोजित

रतलाम: श्री नित्यानंद आश्रम में मनेगा श्रीकेशव भगवान का ‘महानिर्वाण शताब्दी महोत्सव, तैयारियों को लेकर गुरुभक्तों की बैठक संपन्न

रतलाम: पुलिस द्वारा कांबिंग गश्त, रात भर चली गुंडे बदमाशों और असमाजिक तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई…जिलाबदर, हिस्ट्री शीटर, निगरानी गुंडा बदमाशों की हुई चेकिंग

रतलाम : रिंगनोद पुलिस की कार्रवाई-165 ग्राम एमडी ड्रग्स सहित दो आरोपी गिरफ्तार, 17.30 लाख का सामान जब्त

रतलाम: दुष्कर्म के आरोपी को 10 वर्ष की सजा,पीड़िता को जबरदस्ती मोटरसाइकिल पर स्टेशन रोड से बिठाकर ले गया था आरोपी

रतलाम: भेविन माइंड स्कूल में 16 मार्च को ओपन हाउस,गेम्स व फन एक्टिविटीज के साथ अभिभावकों के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन

Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

News

  • मध्यप्रदेश
  • रतलाम
  • देश
  • विदेश
  • खेल

News

  • व्यापार
  • कोविड
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.