Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: जिले और राज्य की मेरिट में छाया साई श्री एकेडमी हा. से. स्कूल,हर बार की तरह बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन

April 16, 2026

रतलाम: नाहर कॉन्वेंट स्कूल का शानदार प्रदर्शन, युक्ति परमार बनीं जिला टॉपर…शत-प्रतिशत रहा परीक्षा परिणाम

April 16, 2026

लोकायुक्त उज्जैन की कार्रवाई: रिश्वत लेते हुए पटवारी ट्रैप, 20 हजार रुपए के साथ रंगे हाथों पकड़ा… सीमांकन के लिए मांगे थे रुपए

April 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » उज्जैन: ज्वेलरी की दुकान में हुई लाखों की चोरी के आरोपी 24 घंटे के अंदर पुलिस गिरफ्त में, उज्जैन एसपी प्रदीप शर्मा ने किया खुलासा, पूरा माल बरामद
मध्यप्रदेश

उज्जैन: ज्वेलरी की दुकान में हुई लाखों की चोरी के आरोपी 24 घंटे के अंदर पुलिस गिरफ्त में, उज्जैन एसपी प्रदीप शर्मा ने किया खुलासा, पूरा माल बरामद

EditorBy EditorApril 5, 2024No Comments4 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
उज्जैन: ज्वेलरी की दुकान में हुई लाखों की चोरी के आरोपी 24 घंटे के अंदर पुलिस गिरफ्त में, उज्जैन एसपी प्रदीप शर्मा ने किया खुलासा, पूरा माल बरामद
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp

 

उज्जैन,5अप्रैल(खबरबाबा.काम)। उज्जैन एसपी प्रदीप शर्मा के निर्देशन में पुलिस ने 24 घंटे के अंदर खाचरोद कस्बे के मन्नालाल माणकलाल ज्वेलर्स की दुकान का शटर उचकाकर 20 लाख रुपये कीमत के सोने व चाँदी के आभूषणों की चोरी की घटना का खुलासा कर दिया है। 10 घंटे में आरोपियों को हिरासत में लेकर पुलिस ने शत प्रतिशत माल बरामद किया है। वारदात क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर चोर बंटी-बबली ने 2 बाल अपचारियों के माध्यम से अंजाम दिया था।

एसपी प्रदीप शर्मा ने वारदात का खुलासा करते हुए बताया कि 3-4 अप्रेल की रात्रि में ज्वेलर्स की दुकान का अज्ञात बदमाशों ने शटर उचकाकर 20 लाख रुपये कीमत के सोने व चाँदी के आभूषणों की चोरी की घटना की थी। पुलिस टीम ने मात्र 10 घंटे में खुलासा करते हुए चोरी गया शत प्रतिशत माल बरामद किया है। वारदात में संलिप्त 02 आरोपियों कालू उर्फ ओमप्रकाश उर्फ अजय पिता मदनलाल निवासी ग्राम सगवाली थाना महिदपुर रोड वर्तमान चेतनपुरा नागदा एवं कैलाशीबाई उर्फ प्रकाशीबाई पति शंकरलाल उम्र 35 साल निवासी ग्राम गिंदवानिया वर्तमान चेतनपुरा नागदा को गिरफ्तार कर 02 बाल अपचारियों को भी हिरासत में लिया गया है। बदमाश रात्रि के समय चोरी करने के आदी हैं, तथा महिला साथ में होने से कोई शंका नहीं करता है। इसलिये कालू उर्फ ओमप्रकाश अपने साथ कैलाशी बाई को रखता है और बच्चों से रैकी करवाकर अपराध करवाते है और घटनास्थल से कुछ दूरी पर खड़े रह कर अपराध होने के उपरांत चोरी का माल लेकर फरार हो जाते हैं। आरोपियों ने कानून से बचने के लिये बच्चों से वारदात करवाई। दोनों ही शातिर चोर हैं। कैलाशी बाई के पति की मृत्यू उपरांत दोनों पति-पत्नि की तरह एक साथ रहते हैं। चोरी-चकारी ही इनका मुख्य काम-धंधा हैं। कालू के 6 और कैलाशी बाई के 4 पूर्व के आपराधिक रिकार्ड हैं।

पुलिस महानिरीक्षक उज्जैन ने आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली टीम को 20,000 रू का ईनाम देने की घोषणा की है।

पुलिस ने सूचना दी थी ज्वेलर्स को

रात्रि गश्त में पुलिस ने ज्वेलर्स की दुकान का टूटा ताला देखकर संचालक को सूचना की थी। ज्वेलर्स महेन्द्र पिता माणकलाल नागदा उम्र 62 साल निवासी 24, अन्नपूर्णा मार्ग खाचरोद मौके पर उपस्थित हुए। दुकान के अंदर ज्वेलर्स द्वारा देखने पर ग्राहकों के गिरवी रखे चाँदी के आभूषण, चाँदी के नये आभूषण, सोने की अंगूठी, टाप्स, मंगलसूत्र, मुरकी आदि दुकान की तिजोरी में नहीं मिले। कोई अज्ञात बदमाश दुकान का शटर उचकाकर तथा तिजोरी तोड़कर चाँदी के आभूषण कुल वजन 21 किलो 990 ग्राम कीमत 17,30,000 रुपये तथा सोना वजन करीब 28 ग्राम कीमत 1,95,000 रुपये कुल लगभग 20 लाख का सामान चोरी होना बताया, जो थाना खाचरौद पर फरियादी की रिपोर्ट पर धारा 457, 380 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

ऐसे हाथ आए बदमाश

पुलिस ने वारदात की प्रत्येक एंगल से विवेचना प्रारंभ करते हुए कस्बा खाचरौद एवं संदेहियों के कस्बा खाचरौद में आने जाने वाले मार्ग पर लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरे देखे गए। पूर्व बदमाशों को तलाशा गया। मौके पर फिगर प्रिंट, पुलिस डॉग स्काड एवं सायबर टीम से मौका मुआयना कराया गया। स्थानीय मुखबिरी, पुलिस के सूत्र और सी.सी.टी.व्ही फुटेज के आधार पर संभावित संदेहियों की पहचान के सुराग प्राप्त हुयें। जांच करने पर बाल अपचारियों के नाम पते सामने आए और तलाश करने पर उनका फरार होना सामने आया। तलाश करते एवं पूछताछ करने पर घटना में अन्य दो मुख्य आरोपियों की संलिप्ता सामने आई। बदमाशों द्वारा कस्बा खाचरौद में दिन के समय में रैकी कर योजनाबद्ध तरीके से रात्रि में टामी से दुकान का शटर उचकाकर घटना को अंजाम दिया।

जप्ती में आया माल-

1.चाँदी के आभूषण 22.800 किलो ग्राम कीमत 17,90.000 रुपये (चोरी गये माल से 800 ग्राम ज्यादा 60000 रूपये के)
2.सोने के आभूषण 50 ग्राम कीमत 3,40,000 रुपये (चोरी गये माल से 22 ग्राम ज्यादा 1,45,000 रूपये के)
3.लोहे की एक टामी व दो मास्क एवं टोपी एक मोटरसाईकिल व घटना में प्रयुक्त स्मार्ट फोन

Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरतलाम: नामली का दोहरा हत्याकांड : 10 हजार के ईनामी सौरभ मराठा सहित मामले में शामिल 4 और आरोपी गिरफ्तार 
Next Article रतलाम: सांप निकलने के बाद अब लकीर पीटने की तैयारी में शिक्षा विभाग….पाठ्य पुस्तक, गणवेश आदि के संबंध में शिकायतों के लिए कंट्रोल रूम गठित
Editor

Related Posts

एमपी बोर्ड रिजल्ट 2026: कक्षा 10वीं एवं 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित…सेंट स्टीफेंस स्कूल की छात्रा सृष्टि सिलावट ने कक्षा 12वीं में प्रदेश मेरिट में तीसरा स्थान हासिल किया

April 15, 2026

रतलाम आए कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने पत्रकारों से चर्चा में कहा- बंगाल नहीं जाऊंगा, बोले-38 फर्जी केस, गिरफ्तारी का खतरा…. जानिए क्यों कहा-“नहीं तो मेरे फोटो पर भी माला लग गई होती”

April 12, 2026

इंदौर लोकायुक्त की एक और कार्रवाई- उपयंत्री रिश्वत लेते गिरफ्तार, 15 हजार की मांग पर लोकायुक्त की ट्रैप कार्रवाई

April 10, 2026

इंदौर में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई: कुल 90 हजार की रिश्वत लेते एक सब इंजीनियर और एक असिस्टेंट इंजीनियर ट्रैप..इलेक्ट्रिक सिटींग कार्य के 17 लाख रुपए भुगतान के बदले मांगी थी रिश्वत

April 7, 2026

इंदौर लोकायुक्त की कार्रवाई- शिक्षा विभाग का लेखा शाखा प्रभारी 7 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाया,वेतन जारी करने के लिए मांगी थी रिश्वत

April 6, 2026

रतलाम: उज्जैन-जावरा ग्रीन फील्ड परियोजना-मुआवजे को लेकर किसानों का विरोध, कलेक्टोरेट की सीढ़ियों पर बैठे भाजपा विधायक

April 4, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम: जिले और राज्य की मेरिट में छाया साई श्री एकेडमी हा. से. स्कूल,हर बार की तरह बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन

By EditorApril 16, 2026

रतलाम,16अप्रैल(खबरबाबा. कॉम)।साई श्री एकेडमी हायर सेकेंडरी स्कूल ने इस वर्ष भी बोर्ड परीक्षा परिणाम में…

रतलाम: नाहर कॉन्वेंट स्कूल का शानदार प्रदर्शन, युक्ति परमार बनीं जिला टॉपर…शत-प्रतिशत रहा परीक्षा परिणाम

April 16, 2026

लोकायुक्त उज्जैन की कार्रवाई: रिश्वत लेते हुए पटवारी ट्रैप, 20 हजार रुपए के साथ रंगे हाथों पकड़ा… सीमांकन के लिए मांगे थे रुपए

April 16, 2026
Top Trending

रतलाम: जिले और राज्य की मेरिट में छाया साई श्री एकेडमी हा. से. स्कूल,हर बार की तरह बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन

By EditorApril 16, 2026

रतलाम,16अप्रैल(खबरबाबा. कॉम)।साई श्री एकेडमी हायर सेकेंडरी स्कूल ने इस वर्ष भी बोर्ड…

रतलाम: नाहर कॉन्वेंट स्कूल का शानदार प्रदर्शन, युक्ति परमार बनीं जिला टॉपर…शत-प्रतिशत रहा परीक्षा परिणाम

By EditorApril 16, 2026

रतलाम,16अप्रैल(खबरबाबा. कॉम)। नाहर कॉन्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल (NCHS) ने एमपी बोर्ड परीक्षा…

लोकायुक्त उज्जैन की कार्रवाई: रिश्वत लेते हुए पटवारी ट्रैप, 20 हजार रुपए के साथ रंगे हाथों पकड़ा… सीमांकन के लिए मांगे थे रुपए

By EditorApril 16, 2026

रतलाम, 16 अप्रैल(खबरबाबा. कॉम)।भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए लोकायुक्त संगठन उज्जैन…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.