Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: रॉयल कॉलेज में ‘टेक-कम-कल्चरल मीट’ का आयोजन,लॉजिक और लेक्चर के अनूठे मेल से सजा भव्य समारोह

October 18, 2026

रतलाम: नकली सोना-चांदी बेचकर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश…शहर सहित हरियाणा, उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों में ठगी करने वाले गिरोह के 6 सदस्य गिरफ्तार,नकली सोना-चांदी जब्त

October 18, 2026

रतलाम रेल मंडल में हादसों का सिलसिला: अब कच्चे तेल से भरी मालगाड़ी में लगी आग,बजरंगगढ़ स्टेशन के पास टैंक के ऊपर उठीं लपटें, दुर्घटना सायरन बजा, रतलाम से रवाना की गई राहत ट्रेन, तीन दिन में रेल से जुड़ी तीसरी घटना

October 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » रतलाम: भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में  मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रतलाम में किया महाजनसंपर्क और रोड शो, प्रवीण सोनी मित्र मंडल ने किया सीएम का स्वागत,कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय व भाजपा प्रत्याशी अनीता नागर सिंह चौहान, पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा रहे साथ
रतलाम

रतलाम: भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में  मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रतलाम में किया महाजनसंपर्क और रोड शो, प्रवीण सोनी मित्र मंडल ने किया सीएम का स्वागत,कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय व भाजपा प्रत्याशी अनीता नागर सिंह चौहान, पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा रहे साथ

EditorBy EditorMay 11, 2024Updated:May 11, 2024No Comments4 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
रतलाम: भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में  मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रतलाम में किया महाजनसंपर्क और रोड शो, प्रवीण सोनी मित्र मंडल ने किया सीएम का स्वागत,कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय व भाजपा प्रत्याशी अनीता नागर सिंह चौहान, पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा रहे साथ
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp
भाजपा नेता प्रवीण सोनी ने किया सीएम का स्वागत

 

रतलाम, 11 मई(खबरबाबा.काम)। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव लोकसभा चुनाव प्रचार के अंतिम दिन रतलाम-झाबुआ संसदीय सीट पर प्रचार के लिए रतलाम पहुंचे। यहां उन्होंने भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में महाजनसंपर्क और रोड शो किया। रथ पर प्रत्याशी अनीता नागरसिंह चौहान, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, जिला प्रभारी प्रदीप पांडेय, पूर्व जिलाध्यक्ष बजरंग पुरोहित, पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा मौजूद रहे।

महाजनसंपर्क की शुरुआत शहीद चौक शहर सराय से हुई। डॉ. यादव जब यहां पहुंचे तो युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विप्लव जैन ने कार्यकर्ताओं के साथ मंच से उनका स्वागत किया। इसके बाद महाजनसंपर्क की शुरुआत हुई और मुख्यमंत्री डॉ. यादव रथ में सवार होकर निकले।

चांदनी चौक में भाजपा नेता प्रवीण सोनी ने सीएम का स्वागत किया। यहां समाजसेवी ललित दख सहित कई लोग मौजूद रहे। रानी जी का मंदिर, नाहरपुरा, डालू मोदी बाजार, माणक चौक, घास बाजार, चौमुखी पुल, चांदनी चौक, तोपखाना, बजाज खाना, गणेश देवरी होकर धान मंडी स्थित रानी जी का मंदिर तक महा जनसंपर्क किया। रानी जी के मंदिर पर मुख्यमंत्री  डॉ. यादव ने आमजन को संबोधित करते हुए भाजपा के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की।

हेलीपैड पर पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा ने किया सीएम का स्वागत

उन्होंने कहा कि भाजपा की जीत को कोई ताकत रोक नहीं सकती। कांग्रेस के लोग चुनाव भारत में लड़ रहे है और प्रशंसा पाकिस्तान की करते है। ये चुनाव भारत के भविष्य का चुनाव है। दुनिया की तीसरी अर्थव्यवस्था बनाने के लिए, देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फिर से चुनने का चुनाव है। चुनाव में हम सब देख रहे है कांग्रेस के प्रत्याशी मैदान छोड़कर भाग रहे है। कांग्रेसियों को समझ नहीं आ रहा है कि क्या करें।

बजाज खाना में सचिन कासंवा ने किया सीएम का स्वागत

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वह एक ऐसे रॉकेट है, जिन्हे लांच करो तो ऊपर जाता ही नहीं है, सिर्फ नीचे गिरता है। 2014 के चुनाव में देखा, फिर 2019 में देख लिया है।

डॉ. यादव ने कहा कि भगवान महावीर स्वामी ने कहा है कि जीओ और जीने दो और इसी तर्ज पर कोरोना काल में सभी को टीके लगे है। कुछ लोगों ने कहा था कि मोदी का टीका नहीं लगाएंगे लेकिन जब टीके से लोगों की जान बची तो रात 12 बजे जाकर टीका लगवाया। मोदी जी ने देश भी बचाया और दुनिया के 100 से ज्यादा देशों में टीके के माध्यम से जान बचाने का काम किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उपस्थित लोगों को 13 मई को भाजपा के पक्ष में मतदान करने का संकल्प दिलाया।

मार्ग में जगह-जगह स्वागत

महाजनसंपर्क के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव, कैबिनेट मंत्री श्री काश्यप एवं प्रत्याशी श्रीमती चौहान के साथ रथ में सवार नेताओं का जगह-जगह स्वागत किया गया। भाजपा के विभिन्न मोर्चा, प्रकोष्ठ के साथ व्यापारिक, सामाजिक एवं व्यावसायिक संगठनों ने मंचों से पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। पूर्व गृह मंत्री हिम्मत कोठारी ने डालूमोदी बाजार पर साफा एवं माला पहनाकर स्वागत किया। महाजनसंपर्क में भाजपा के जिला, मंडल, मोर्चा, प्रकोष्ठ के पदाधिकारी एवं असंख्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उपस्थिति में कांग्रेस के पांच  नेता भाजपा में शामिल

लोकसभा चुनाव प्रचार के अंतिम दिन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उपस्थिति में कांग्रेस के पांच प्रमुख नेता भाजपा में शामिल हुए।

कांग्रेस नेता एवं जिला संगठन मंत्री मांगीलाल जैन, सुनील पारिख, विशाल डांगी, सुनील जैन, महेंद्र पोरवाल भाजपा में शामिल हुए। इनके साथ उद्योगपति वरुण पोरवाल ने भी भाजपा की सदस्यता ली। जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी ने बताया कि कांग्रेस नेता मांगीलाल जैन संगठन मंत्री होकर पूर्व में कई पदों पर रहे। जबकि सुनील पारिख 1977 में एनएसयूआई के प्रथम संयोजक बनने के बाद शहर कांग्रेस सचिव लगातार कांग्रेस प्रवक्ता, विधि प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष एवं बाद में प्रदेश सचिव सहित कई अन्य पदों पर रहे है। सुनील जैन वर्तमान में कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ के अलावा पूर्व लायन अध्यक्ष एवं पूर्व बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन अध्यक्ष थे। विशाल डांगी कांग्रेस व्यापारिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष रहे है। जबकि महेन्द्र पोरवाल भी कांग्रेस में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाते रहे है तथा वरूण पोरवाल उद्योग जगत से जुड़े है। कांग्रेस के इन नेताओं से पूर्व शुक्रवार रात वार्ड 33 की पार्षद मनीषा चौहान एवं उनके पति पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विजय सिंह चौहान ने भी अपने समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ली थी।

Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरतलाम: नाटक देख छलकी आंखें तो कला देख खिले चेहरे,सीएम राईज विनोबा नगर में समर कैंप का हुआ समारोहपूर्ण समापन
Next Article रतलाम: अधिक से अधिक मतदान को प्रोत्साहित करने के लिए श्रेष्ठ नवनिर्माण फाउंडेशन की पहल, उंगली पर मतदान स्याही दिखाने पर होगी नि:शुल्क जांच
Editor

Related Posts

रतलाम: रॉयल कॉलेज में ‘टेक-कम-कल्चरल मीट’ का आयोजन,लॉजिक और लेक्चर के अनूठे मेल से सजा भव्य समारोह

October 18, 2026

रतलाम: नकली सोना-चांदी बेचकर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश…शहर सहित हरियाणा, उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों में ठगी करने वाले गिरोह के 6 सदस्य गिरफ्तार,नकली सोना-चांदी जब्त

October 18, 2026

रतलाम रेल मंडल में हादसों का सिलसिला: अब कच्चे तेल से भरी मालगाड़ी में लगी आग,बजरंगगढ़ स्टेशन के पास टैंक के ऊपर उठीं लपटें, दुर्घटना सायरन बजा, रतलाम से रवाना की गई राहत ट्रेन, तीन दिन में रेल से जुड़ी तीसरी घटना

October 17, 2026

SYSITS रतलाम में पहली बार TCS का ओपन कैंपस रिक्रूटमेंट ड्राइव 23 अक्टूबर को…युवाओं के उज्ज्वल भविष्य और बेहतर करियर अवसरों की दिशा में एक सशक्त पहल

October 17, 2026

रतलाम: हत्या के दो मामले-रावटी में जीजा की लात से साले की मौत का मामला, पिपलौदा में महिला की मौत,प्रेम प्रसंग के बीच विवाद में हत्या की आशंका

October 17, 2026

October 17, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम: रॉयल कॉलेज में ‘टेक-कम-कल्चरल मीट’ का आयोजन,लॉजिक और लेक्चर के अनूठे मेल से सजा भव्य समारोह

By EditorOctober 18, 2026

रतलाम,18अक्टूबर(खबरबाबा. कॉम)। स्थानीय रॉयल कॉलेज में बीसीए एवं बीएससी (कंप्यूटर साइंस) के विद्यार्थियों के लिए…

रतलाम: नकली सोना-चांदी बेचकर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश…शहर सहित हरियाणा, उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों में ठगी करने वाले गिरोह के 6 सदस्य गिरफ्तार,नकली सोना-चांदी जब्त

October 18, 2026

रतलाम रेल मंडल में हादसों का सिलसिला: अब कच्चे तेल से भरी मालगाड़ी में लगी आग,बजरंगगढ़ स्टेशन के पास टैंक के ऊपर उठीं लपटें, दुर्घटना सायरन बजा, रतलाम से रवाना की गई राहत ट्रेन, तीन दिन में रेल से जुड़ी तीसरी घटना

October 17, 2026
Top Trending

रतलाम: रॉयल कॉलेज में ‘टेक-कम-कल्चरल मीट’ का आयोजन,लॉजिक और लेक्चर के अनूठे मेल से सजा भव्य समारोह

By EditorOctober 18, 2026

रतलाम,18अक्टूबर(खबरबाबा. कॉम)। स्थानीय रॉयल कॉलेज में बीसीए एवं बीएससी (कंप्यूटर साइंस) के…

रतलाम: नकली सोना-चांदी बेचकर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश…शहर सहित हरियाणा, उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों में ठगी करने वाले गिरोह के 6 सदस्य गिरफ्तार,नकली सोना-चांदी जब्त

By EditorOctober 18, 2026

रतलाम,18 अक्टूबर(खबरबाबा. कॉम)।माणकचौक थाना पुलिस ने नकली सोना-चांदी के आभूषण असली बताकर…

रतलाम रेल मंडल में हादसों का सिलसिला: अब कच्चे तेल से भरी मालगाड़ी में लगी आग,बजरंगगढ़ स्टेशन के पास टैंक के ऊपर उठीं लपटें, दुर्घटना सायरन बजा, रतलाम से रवाना की गई राहत ट्रेन, तीन दिन में रेल से जुड़ी तीसरी घटना

By EditorOctober 17, 2026

रतलाम, 17अक्टूबर। रतलाम रेल मंडल में हादसों का सिलसिला थमने का नाम…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.