Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: जिले और राज्य की मेरिट में छाया साई श्री एकेडमी हा. से. स्कूल,हर बार की तरह बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन

April 16, 2026

रतलाम: नाहर कॉन्वेंट स्कूल का शानदार प्रदर्शन, युक्ति परमार बनीं जिला टॉपर…शत-प्रतिशत रहा परीक्षा परिणाम

April 16, 2026

लोकायुक्त उज्जैन की कार्रवाई: रिश्वत लेते हुए पटवारी ट्रैप, 20 हजार रुपए के साथ रंगे हाथों पकड़ा… सीमांकन के लिए मांगे थे रुपए

April 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » रतलाम: नाटक देख छलकी आंखें तो कला देख खिले चेहरे,सीएम राईज विनोबा नगर में समर कैंप का हुआ समारोहपूर्ण समापन
रतलाम

रतलाम: नाटक देख छलकी आंखें तो कला देख खिले चेहरे,सीएम राईज विनोबा नगर में समर कैंप का हुआ समारोहपूर्ण समापन

EditorBy EditorMay 11, 2024No Comments3 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
रतलाम: नाटक देख छलकी आंखें तो कला देख खिले चेहरे,सीएम राईज विनोबा नगर में समर कैंप का हुआ समारोहपूर्ण समापन
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp

 

रतलाम, 11मई (खबरबाबा.काम)। नन्हे बच्चों में भी असीम प्रतिभाएं हैं। इन्हें तराशकर जिस तरह सीएम राईज विनोबा नगर स्कूल निखार रहा है, वैसा अन्य जगहों पर भी होने लगे तो समाज ही नई दिशा में जा सकता है। बच्चों को मजदूरी, घर पर काम और तमाम अभावों से रोज सामना करना पड़ता है, लेकिन मन में इच्छशक्ति हो तो चुनौती और मजबूत बना देती है। लक्ष्य को तमाम विषमताओं में भी भूला न जाए अन्यथा वैसा होता है कि आए थे हरिभजन को ओटन लागे कपास…।

यह बातें सीएम राईज़ विनोबा नगर स्कूल में आयोजित 10 दिवसीय विशेष समर कैंप के समापन समारोह में मुख्य अतिथि रतलाम प्रेस क्लब के अध्यक्ष मुकेशपुरी गोस्वामी ने कही। उन्होने कहा कि सरकार का अभिनव प्रयास है कि निचले से निचले तबके के बच्चों को भी ये अवसर मिल रहे हैं जो नीजि स्कूलों को भी पछाड़ रहे हैं।

समारोह के विशेष अथिति प्रसिद्ध रंगकर्मी कीर्ति शर्मा ने कहा कि स्कूल के सभी स्टाफ और बच्चों द्वारा अलग हटकर जो मेहनत की जा रही है, उसका परिणाम बच्चों के उज्जवल भविष्य के रूप में देश को भी सकारात्मक ऊंचाई तक ले जाएगा।

विशिष्ट अतिथि जनवादी लेखक संघ के अध्यक्ष रणजीतसिंह राठौर ने भी कहा कि स्कूल में सामान्य परिवारों से मजदूरों के बीच से आने वाले बच्चों में छुपी प्रतिभाएं और आ रहे सुधार को देखकर गर्व का भाव आता है।

जिलाखेल प्रशिक्षक दीपेंद्र सिंह ठाकुर और पत्रकार अदिति मिश्रा ने भी स्कूल गतिविधियों की प्रशंसा की।

बच्चों ने किए उत्कृष्ट  प्रदर्शन

सीएम राईज  विद्यालय में 10 दिवसीय समर कैंप स्पंदन का आयोजन हुआ था जिसमें रोचक गतिविधियां सिखाई गईं। गुरुवार को समापन समारोह का प्रारंभ लॉन्ग जम्प प्रतियोगिता को स्पोर्ट प्रशिक्षक प्रह्लाद बैरागी की मौजूदगी  में अतिथियों ने हरी झंडी दिखाकर किया। यहां बच्चों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इसके बाद प्रशिक्षक सरिता राजपुरोहित के मार्गदर्शन में 10 दिनों तक बच्चों द्वारा सीखे गए ड्राइंग, पेंटिंग, आर्ट एंड क्राफ्ट एवं प्रदर्शनी का अवलोकन कर अतिथियों ने सराहना की। समापन समारोह के मंचीय कार्यक्रम की शुरुआत अतिथि स्वागत से हुई। इसमें प्राचार्य संध्या वोहरा, उप प्राचार्य गजेंद्र सिंह राठौर आदि ने स्वागत किया। समर कैंप प्रभारी हीना शाह द्वारा प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। अंत में विभिन्न विधाओं में भाग लेने वाले विद्यार्थियो एवं मार्गदर्शक शिक्षकों को अतिथियों द्वारा प्रमाण पत्र वितरित किए गए।

नाटक ने किया भाव विभोर, छलक उंठी आंखें

समारोह की सबसे जानदार प्रस्तुति नाटक के मंचन के रूप में हुई। थिएटर गतिविधि  प्रशिक्षक हर्षिता सोलंकी के मार्गदर्शन में बच्चों ने बाल श्रम और गरीब परिवारों में काम करने को मजबूर बच्चों पर आधारित एक नाट्य प्रस्तुत किया। इसमें दिखाए गए दृश्यों और झकझोर देने वाले गीत को सुनकर कार्यक्रम में मौजूद अतिथियों के साथ अभिभावक भी रो पड़े। नाटक समापन होने पर मुख्य अतिथि श्री गोस्वामी ने टीम को 1 हजार रूपए का नगद पुरस्कार भी प्रदान किया। उप प्राचार्य श्री राठौर ने बताया कि आने वाले दिनों में नाटक का मंचन पास की बस्ती में किया जाएगा। कैंप संचालन करने वाले कविता वर्मा, सीमा चौहान एवं अमित झा की भूमिका रही। समर कैंप प्रभारी हीना शाह ने अंत में बच्चों और अभिभावकों को अनुभव साझा करने को बुलाया। वरिष्ठ पत्रकार नीरज शुक्ला एवं विजय मीणा ने अपने अनुभव साझा करते हुए प्रयासों की प्रसंशा की। स्टाफ के साथ ही विद्यार्थियों के अभिभावक आदि मौजूद रहे।

Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरतलाम: जैन सोशल ग्रुप मैत्री द्वारा अक्षय तृतीया पर धार्मिक सेवा कार्य इक्षु रस का वितरण
Next Article रतलाम: भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में  मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रतलाम में किया महाजनसंपर्क और रोड शो, प्रवीण सोनी मित्र मंडल ने किया सीएम का स्वागत,कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय व भाजपा प्रत्याशी अनीता नागर सिंह चौहान, पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा रहे साथ
Editor

Related Posts

रतलाम: जिले और राज्य की मेरिट में छाया साई श्री एकेडमी हा. से. स्कूल,हर बार की तरह बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन

April 16, 2026

रतलाम: नाहर कॉन्वेंट स्कूल का शानदार प्रदर्शन, युक्ति परमार बनीं जिला टॉपर…शत-प्रतिशत रहा परीक्षा परिणाम

April 16, 2026

लोकायुक्त उज्जैन की कार्रवाई: रिश्वत लेते हुए पटवारी ट्रैप, 20 हजार रुपए के साथ रंगे हाथों पकड़ा… सीमांकन के लिए मांगे थे रुपए

April 16, 2026

रतलाम: हवालात में फांसी-दुष्कर्म के आरोपित ने नामली थाने में दी जान, बेटी ने कराया था केस दर्ज, जांच शुरू 

April 16, 2026

रतलाम: अभ्यास इंस्टिट्यूट के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, 12वीं में लहराया परचम….सफल विद्यार्थियों का सम्मान किया गया

April 16, 2026

एमपी बोर्ड रिजल्ट 2026: कक्षा 10वीं एवं 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित…सेंट स्टीफेंस स्कूल की छात्रा सृष्टि सिलावट ने कक्षा 12वीं में प्रदेश मेरिट में तीसरा स्थान हासिल किया

April 15, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम: जिले और राज्य की मेरिट में छाया साई श्री एकेडमी हा. से. स्कूल,हर बार की तरह बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन

By EditorApril 16, 2026

रतलाम,16अप्रैल(खबरबाबा. कॉम)।साई श्री एकेडमी हायर सेकेंडरी स्कूल ने इस वर्ष भी बोर्ड परीक्षा परिणाम में…

रतलाम: नाहर कॉन्वेंट स्कूल का शानदार प्रदर्शन, युक्ति परमार बनीं जिला टॉपर…शत-प्रतिशत रहा परीक्षा परिणाम

April 16, 2026

लोकायुक्त उज्जैन की कार्रवाई: रिश्वत लेते हुए पटवारी ट्रैप, 20 हजार रुपए के साथ रंगे हाथों पकड़ा… सीमांकन के लिए मांगे थे रुपए

April 16, 2026
Top Trending

रतलाम: जिले और राज्य की मेरिट में छाया साई श्री एकेडमी हा. से. स्कूल,हर बार की तरह बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन

By EditorApril 16, 2026

रतलाम,16अप्रैल(खबरबाबा. कॉम)।साई श्री एकेडमी हायर सेकेंडरी स्कूल ने इस वर्ष भी बोर्ड…

रतलाम: नाहर कॉन्वेंट स्कूल का शानदार प्रदर्शन, युक्ति परमार बनीं जिला टॉपर…शत-प्रतिशत रहा परीक्षा परिणाम

By EditorApril 16, 2026

रतलाम,16अप्रैल(खबरबाबा. कॉम)। नाहर कॉन्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल (NCHS) ने एमपी बोर्ड परीक्षा…

लोकायुक्त उज्जैन की कार्रवाई: रिश्वत लेते हुए पटवारी ट्रैप, 20 हजार रुपए के साथ रंगे हाथों पकड़ा… सीमांकन के लिए मांगे थे रुपए

By EditorApril 16, 2026

रतलाम, 16 अप्रैल(खबरबाबा. कॉम)।भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए लोकायुक्त संगठन उज्जैन…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.