Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: गैस एजेंसी में मिली अनियमितता-जनविश्वास अभियान की शिकायत पर कलेक्टर के निर्देश से कार्रवाई, प्रबंधक और प्रोपराइटर के खिलाफ प्रकरण दर्ज

September 2, 2026

रतलाम में फिर चोरों की दस्तक: लेनॉर्ड सिटी में दीवार फांदकर घुसे 3 बदमाश, जागे रहवासियों ने मचाया शोर तो पत्थर बरसाकर भागे…पुलिस ने घेराबंदी कर एक बदमाश को दबोचा

September 2, 2026

रतलाम: बाहर से आने वाले दूध की रैपिड किट से मौके पर हुई जांच, सभी नमूने मानक स्तर के पाए गए..मात्र दो मिनट में दूध में यूरिया, डिटर्जेंट, स्टार्च, सुक्रोज सहित अन्य मिलावट की जांच संभव

September 2, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » इंदौर: पंजाब नेशनल बैंक में हुई लूट का 12 घंटे में हुआ खुलासा,1172 CCTV कैमरे चेक कर आरोपी के घर तक पहुंची पुलिस
मध्यप्रदेश

इंदौर: पंजाब नेशनल बैंक में हुई लूट का 12 घंटे में हुआ खुलासा,1172 CCTV कैमरे चेक कर आरोपी के घर तक पहुंची पुलिस

EditorBy EditorJuly 17, 2024No Comments3 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
इंदौर: पंजाब नेशनल बैंक में हुई लूट का 12 घंटे में हुआ खुलासा,1172 CCTV कैमरे चेक कर आरोपी के घर तक पहुंची पुलिस
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp

 

इंदौर, 17जुलाई (खबरबाबा.काम)। इंदौर के विजयनगर स्कीम नंबर 54 स्थित पंजाब नेशनल बैंक में हुई 6.64 लाख रुपये की लूट का पर्दाफाश हो गया है। पुलिस ने रेनकोट पहनकर बैंक लूट करने पहुंचे आरोपी की पहचान कर ली है। पुलिस आरोपी तक 1172 सीसीटीवी कैमरे के जरिए पहुंची है। बता दें कि सेना से रिटायर्ड फौजी ने इस वारदात को अंजाम दिया है।

इंदौर पुलिस कमिश्नर राकेश सिंह, एडिशनल कमिश्नर अमित सिंह ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर स्कीम नंबर 54 स्थित पंजाब नेशनल बैंक (PNB) में कल दिनदहाड़े हुई लूट की घटना का मात्र 12 घंटे में ही खुलासा कर दिया। आरोपी एक रिटायर्ड फौजी निकला। सीसीटीवी फुटेज में मिली हरी बाइक का पीछा करते पुलिस जब तक उसके घर पहुंचती तब तक वह फरार हो चुका था, लेकिन उसके घर से पुलिस ने लूट के 4 लाख रुपए, बंदूक, बैग और बाइक जब्त कर ली।

कल दिनदहाड़े पंजाब नेशनल बैंक में घुसे एक लुटेरे ने बंदूक से फायरिंग कर महज तीन मिनट के अंदर 6 लाख 65 हजार रुपए लूट लिए थे और फरार हो गया था। पुलिस टीमें आरोपी की तलाश में लगाई गईं।सीसीटीवी कैमरे खंगालना शुरू किए। बैंक के अंदर मिले सीसीटीवी फुटेज में लुटेरे का चेहरा साफ नजर नहीं आ रहा था, लेकिन उसने जहां बाइक पार्क की थी, वहां के कैमरे में उसकी बाइक का हरा रंग फुटेज में आ गया।

पुलिस इसके बाद लगातार कैमरे चेक करती रही और आखिर में श्याम नगर पहुंची, जहां आरोपी के घर के बाहर हरे रंग की बाइक खड़ी मिली तो पता चला कि एक घर में एक गार्ड रहता है, जो बंदूक भी रखता है। पुलिस ने उसके घर का दरवाजा खटखटाया तो गार्ड की पत्नी ने बताया कि उसका पति कुछ देर के लिए आकर जल्दी में कहीं गया है। पुलिस ने अंदर जाकर तलाशी ली तो पंजाब नेशनल बैंक की सील लगे 6 लाख के नोट और बैग मिल गया। इसके साथ ही 315 बोर की बंदूक भी मिल गई। लूट के दौरान पहने आर्मी वाले जूते भी मिल गए। लुटेरे का नाम अरुण सिंह है। वह मेनगांव इटावा (यूपी) का रहने वाला है।

रिटायर्ड फौजी है, पत्नी बोली- शराब भी पीता है

आरोपी अरुण सिंह के बारे में जब उसकी पत्नी से पूछताछ की तो पता चला कि वह रिटायर्ड फौजी है। शराब पीने का भी आदी है। फौज से रिटायर होने के बाद कुछ दिनों तक उसने गार्ड की भी नौकरी की थी। फिलहाल वह नौकरी छोड़ चुका था।

इसलिए बैंक के बारे में थी पूरी जानकारी

आरोपी अरुण सिंह को पंजाब नेशनल बैंक के बारे में इसलिए पूरी जानकारी थी, क्योंकि वह बैंक के पास एक इमारत में गार्ड की नौकरी कर चुका था। इस दौरान बैंक की हर गतिविधि के बारे में उसे जानकारी थी, क्योंकि बैंक में कभी वह पानी लेने तो कभी किसी बहाने से जाता रहता था।

Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Article28 को  रतलाम प्रेस क्लब की साधारण सभा, आगामी चुनाव की तिथियों पर होगी चर्चा
Next Article रतलाम: श्री गुरु तेग बहादुर एकैडमी छात्र परिषद का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न
Editor

Related Posts

शुक्रवार सुबह इंदौर लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: नगर निगम के सहायक राजस्व अधिकारी के दो ठिकानों पर छापा, आय से 216.35 प्रतिशत अधिक संपत्ति का खुलासा

August 14, 2026

रतलाम कलेक्टर को लेकर सस्पेंस खत्म: मिशा सिंह का शहडोल तबादला निरस्त, अब भोपाल में अपर आयुक्त, अजय कटेसरिया संभालेंगे रतलाम की कमान…तीन जिलों के कलेक्टर सहित 8 आईएएस के तबादले

July 28, 2026

रतलाम को मिला नया कलेक्टर: IAS अजय कटेसरिया संभालेंगे कमान, मिशा सिंह शहडोल कलेक्टर बनी…20 आईएएस अधिकारी सहित 6 जिलों के कलेक्टर बदले… रतलाम कलेक्टर रहे कुमार पुरुषोत्तम एमडी मंडी बोर्ड के साथ सीएम के अपर सचिव, भास्कर लक्षाकार इंदौर कमिश्नर बने

July 25, 2026

रतलाम: मुंबई में भारी बारिश का असर जारी- रतलाम मंडल से गुजरने वाली कई ट्रेनें रद्द, कई शॉर्ट टर्मिनेट और शॉर्ट ओरिजिनेट

July 24, 2026

रतलाम: मुंबई में भारी बारिश का असर- रतलाम मंडल से गुजरने वाली कई ट्रेनें रद्द, दो ट्रेनों का मार्ग बदला

July 23, 2026

आय से 258% अधिक संपत्ति का खुलासा, बिजली कंपनी के अधीक्षण यंत्री के 9 ठिकानों पर इंदौर लोकायुक्त की कार्रवाई….आलीशान मकान, कई फैक्ट्रियां और दफ्तर जांच के घेरे में

July 21, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम: गैस एजेंसी में मिली अनियमितता-जनविश्वास अभियान की शिकायत पर कलेक्टर के निर्देश से कार्रवाई, प्रबंधक और प्रोपराइटर के खिलाफ प्रकरण दर्ज

By EditorSeptember 2, 2026

रतलाम, 2 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)। मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत ग्राम रानीसिंग के ग्रामीणों की शिकायत…

रतलाम में फिर चोरों की दस्तक: लेनॉर्ड सिटी में दीवार फांदकर घुसे 3 बदमाश, जागे रहवासियों ने मचाया शोर तो पत्थर बरसाकर भागे…पुलिस ने घेराबंदी कर एक बदमाश को दबोचा

September 2, 2026

रतलाम: बाहर से आने वाले दूध की रैपिड किट से मौके पर हुई जांच, सभी नमूने मानक स्तर के पाए गए..मात्र दो मिनट में दूध में यूरिया, डिटर्जेंट, स्टार्च, सुक्रोज सहित अन्य मिलावट की जांच संभव

September 2, 2026
Top Trending

रतलाम: गैस एजेंसी में मिली अनियमितता-जनविश्वास अभियान की शिकायत पर कलेक्टर के निर्देश से कार्रवाई, प्रबंधक और प्रोपराइटर के खिलाफ प्रकरण दर्ज

By EditorSeptember 2, 2026

रतलाम, 2 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)। मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत ग्राम रानीसिंग के…

रतलाम में फिर चोरों की दस्तक: लेनॉर्ड सिटी में दीवार फांदकर घुसे 3 बदमाश, जागे रहवासियों ने मचाया शोर तो पत्थर बरसाकर भागे…पुलिस ने घेराबंदी कर एक बदमाश को दबोचा

By EditorSeptember 2, 2026

रतलाम, 2 सितंबर (खबरबाबा. कॉम)। रतलाम शहर में चोरों ने फिर से…

रतलाम: बाहर से आने वाले दूध की रैपिड किट से मौके पर हुई जांच, सभी नमूने मानक स्तर के पाए गए..मात्र दो मिनट में दूध में यूरिया, डिटर्जेंट, स्टार्च, सुक्रोज सहित अन्य मिलावट की जांच संभव

By EditorSeptember 2, 2026

रतलाम 2 सितंबर(खबरबाबा. कॉम)। खाद्य पदार्थों में मिलावट की जांच एवं आमजन…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.