रतलाम: स्वच्छता को अपनी आदत में शामिल करना होगा-महापौर प्रहलाद पटेल,एसएसआईटी कॉलेज में आयोजित हुआ स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम
रतलाम 19 नवम्बर(खबरबाबा.काम)। रतलाम नगर को स्वच्छ बनाने मे नगर के प्रत्येक नागरिक की सहभागिता आवश्यक है, इस हेतु नगर के प्रत्येक नागरिक स्वच्छता को अपनी आदत में शामिल करें।
उक्त उद्गार महापौर प्रहलाद पटेल ने श्री सांई इंस्ट्यिट ऑफ टेक्नोलॉजी कॉलेज में आयोजित स्वच्छता जागरूकता अभियान कार्यक्रम में व्यक्त किये।


