Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम शिक्षा विभाग का एक्शन: ऑनलाइन हाजिरी में गड़बड़ी पर शिक्षिका की वेतनवृद्धि रोकी, लापरवाही पर दूसरी शिक्षिका निलंबित

September 2, 2026

रतलाम : टेलीग्राम पर ऑनलाइन वॉच सेलिंग का झांसा, रतलाम के मजदूर से 6.43 लाख की साइबर ठगी… हरिद्वार और कोटा से दो आरोपी गिरफ्तार

September 1, 2026

रतलाम: विंध्यवासिनी कॉलोनी ई-स्कूटी अग्निकांड में झुलसी 16 वर्षीय बेटी की मौत,13 दिन तक जिंदगी से जंग के बाद तोड़ा दम…मां अब भी इंदौर के निजी अस्पताल में भर्ती

September 1, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » रतलाम मेडिकल कॉलेज का प्रथम दीक्षांत समारोह हुआ-प्रथम बैच के 120 विद्यार्थीयों को मिली एमबीबीएस की डिग्री… मंत्री चेतन्य काश्यप ने कहा- रतलाम के लिए गौरवशाली क्षण
रतलाम

रतलाम मेडिकल कॉलेज का प्रथम दीक्षांत समारोह हुआ-प्रथम बैच के 120 विद्यार्थीयों को मिली एमबीबीएस की डिग्री… मंत्री चेतन्य काश्यप ने कहा- रतलाम के लिए गौरवशाली क्षण

EditorBy EditorNovember 17, 2024Updated:November 17, 2024No Comments3 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
रतलाम मेडिकल कॉलेज का प्रथम दीक्षांत समारोह हुआ-प्रथम बैच के 120 विद्यार्थीयों को मिली एमबीबीएस की डिग्री… मंत्री चेतन्य काश्यप ने कहा- रतलाम के लिए गौरवशाली क्षण
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp

रतलाम मेडिकल कॉलेज का प्रथम दीक्षांत समारोह हुआ-प्रथम बैच के 120 विद्यार्थीयों को मिली एमबीबीएस की डिग्री… मंत्री चेतन्य काश्यप ने कहा- रतलाम के लिए गौरवशाली क्षण

रतलाम 17 नवंबर (खबरबाबा.काम)। रतलाम के शासकीय डॉ. लक्ष्मीनारायण पांडे मेडिकल कॉलेज का प्रथम दीक्षांत समारोह रविवार को संपन्न हुआ। इस अवसर पर प्रथम बैच के 120 विद्यार्थी समारोह के मुख्य अतिथि प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप के हाथों अपनी एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त कर खुशी से झूम उठे।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में पद्मश्री डॉ. लीला जोशी, मेडिकल कॉलेज के प्रथम डीन तथा वर्तमान में इंदौर शासकीय मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. संजय दीक्षित, महापौर प्रहलाद पटेल, मनोहर पोरवाल, गोविंद काकानी, हेमंत राहोरी, रतलाम मेडिकल कॉलेज की डीन डॉ. अनीता मुथा, कॉलेज के प्राध्यापक, विद्यार्थी तथा उनके परिजन मौजूद रहे। इसके पूर्व मंत्री श्री काश्यप ने दीक्षांत समारोह प्रारंभ होने की औपचारिक घोषणा की।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री काश्यप ने कहा कि कॉलेज का प्रथम दीक्षांत समारोह विद्यार्थियों, उनके परिवार जनों एवं कॉलेज अध्यापकों के साथ-साथ रतलाम नगर एवं मध्य प्रदेश के लिए भी गौरवशाली क्षण है। उन्होंने एमबीबीएस उपाधि प्राप्त करने वाली कॉलेज की प्रथम बैच के विद्यार्थियों को बधाई, शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह आपके जीवन के लिए एक माइल स्टोन है। यहां आपके जीवन का निर्माण हुआ है। आप आगे चलकर इस कॉलेज का नाम रोशन करेंगे।
मंत्री श्री काश्यप ने विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वह अपने जीवन में सदैव सेवा का भाव रखें। उन्होंने कहा कि रतलाम मेडिकल कॉलेज ने अल्प समय में एक प्रतिष्ठा और ऊंचाइयां प्राप्त की है जो हमारे लिए गर्व की बात है। यह कॉलेज हमारे अन्चल में एक सौभाग्य है। इसके निर्माण से लेकर अब तक की उपलब्धियां के पीछे एक लंबा समर्पण रहा है।
मंत्री श्री कश्यप ने कहा कि मेडिकल कॉलेज ने कोरोना काल के दौरान रोगियों की सेवा में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वाह किया है। मेडिकल कॉलेज के निर्माण एवं उपलब्धियां में कॉलेज के प्रथम डीन डॉ. संजय दीक्षित, महापौर प्रहलाद पटेल, पद्मश्री डॉ. लीला जोशी, समाजसेवी गोविंद काकानी आदि व्यक्तियों के योगदान को महत्वपूर्ण बताया।
पद्मश्री डॉ लीला जोशी ने अपने प्रेरक उद्बोधन विद्यार्थियों को भावी जीवन में उन्नति एवं सेवा कार्य के लिए भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।
महापौर प्रहलाद पटेल ने कहा कि कॉलेज का प्रथम दीक्षांत समारोह विद्यार्थियों, उनके परिजनों, कॉलेज प्राध्यापको तथा हम सबके लिए गौरवशाली क्षण है। महापौर ने रतलाम मेडिकल कॉलेज के निर्माण और अब तक की उपलब्धियां में कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप के योगदान को महत्वपूर्ण बताते हुए विद्यार्थियों से आग्रह किया कि अपने चिकित्सकीय सेवा काल के दौरान गरीब व्यक्ति और गरीब रोगियों की मदद एवं सेवा के लिए एक विशेष सेवा भाव सदैव जीवन में रखें।
इस अवसर पर कॉलेज के प्रथम डीन डॉ. संजय दीक्षित ने कॉलेज के निर्माण से लेकर अब तक की उपलब्धियो पर प्रकाश डाला। डॉ. दीक्षित ने कहा कि कॉलेज के प्रथम दीक्षांत समारोह के अवसर पर वे आत्मीय प्रसन्नता से ओतप्रोत है। उन्होंने प्रथम बैच विद्यार्थियों को भावी जीवन के लिए शुभकामनाएं दी। कॉलेज की डीन डॉ. अनीता मुथा ने रतलाम मेडिकल कॉलेज की प्रगति, उपलब्धियां एवं उसमें योगदान देने वाले व्यक्तियों का जिक्र किया।
Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरतलाम: 5 दिन पहले गुजरात के पोरबंदर में चोरी की वारदात की और फिर रतलाम आकर महिला के गले से सोने की चैन चुराई….. जयपुर के रहने वाले सास-ससुर और बहू गिरफ्तार,15 ग्राम वजनी सोने की चैन और घटना में प्रयुक्त कार भी जब्त
Next Article रतलाम: सोशल मीडिया पर पोस्ट को लेकर विवाद में 2 नाबालिग बालकों ने युवक पर किया चाकू से  हमला, बिरियाखेड़ी क्षेत्र की घटना
Editor

Related Posts

रतलाम शिक्षा विभाग का एक्शन: ऑनलाइन हाजिरी में गड़बड़ी पर शिक्षिका की वेतनवृद्धि रोकी, लापरवाही पर दूसरी शिक्षिका निलंबित

September 2, 2026

रतलाम : टेलीग्राम पर ऑनलाइन वॉच सेलिंग का झांसा, रतलाम के मजदूर से 6.43 लाख की साइबर ठगी… हरिद्वार और कोटा से दो आरोपी गिरफ्तार

September 1, 2026

रतलाम: विंध्यवासिनी कॉलोनी ई-स्कूटी अग्निकांड में झुलसी 16 वर्षीय बेटी की मौत,13 दिन तक जिंदगी से जंग के बाद तोड़ा दम…मां अब भी इंदौर के निजी अस्पताल में भर्ती

September 1, 2026

रतलाम: भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल हुए श्याम टेलर और विप्लव जैन

August 31, 2026

रतलाम:पुलिस की नाकाबंदी में 950 ग्राम अफीम जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार, मोटर साइकिल पर हो‌ रही थी तस्करी, एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज

August 31, 2026

रतलाम में बढ़ती चोरियों पर एसपी का एक्शन मोड: अनसुलझी वारदातों के लिए SIT का गठन, तीन थाना प्रभारियों को शो-कॉज नोटिस

August 31, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम शिक्षा विभाग का एक्शन: ऑनलाइन हाजिरी में गड़बड़ी पर शिक्षिका की वेतनवृद्धि रोकी, लापरवाही पर दूसरी शिक्षिका निलंबित

By EditorSeptember 2, 2026

रतलाम, 2 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)।जिले में शिक्षकों की कार्यप्रणाली को लेकर प्राप्त शिकायतों पर शिक्षा विभाग…

रतलाम : टेलीग्राम पर ऑनलाइन वॉच सेलिंग का झांसा, रतलाम के मजदूर से 6.43 लाख की साइबर ठगी… हरिद्वार और कोटा से दो आरोपी गिरफ्तार

September 1, 2026

रतलाम: विंध्यवासिनी कॉलोनी ई-स्कूटी अग्निकांड में झुलसी 16 वर्षीय बेटी की मौत,13 दिन तक जिंदगी से जंग के बाद तोड़ा दम…मां अब भी इंदौर के निजी अस्पताल में भर्ती

September 1, 2026
Top Trending

रतलाम शिक्षा विभाग का एक्शन: ऑनलाइन हाजिरी में गड़बड़ी पर शिक्षिका की वेतनवृद्धि रोकी, लापरवाही पर दूसरी शिक्षिका निलंबित

By EditorSeptember 2, 2026

रतलाम, 2 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)।जिले में शिक्षकों की कार्यप्रणाली को लेकर प्राप्त शिकायतों…

रतलाम : टेलीग्राम पर ऑनलाइन वॉच सेलिंग का झांसा, रतलाम के मजदूर से 6.43 लाख की साइबर ठगी… हरिद्वार और कोटा से दो आरोपी गिरफ्तार

By EditorSeptember 1, 2026

रतलाम, 1 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)। टेलीग्राम के जरिए ऑनलाइन घड़ियां बेचकर मोटा मुनाफा…

रतलाम: विंध्यवासिनी कॉलोनी ई-स्कूटी अग्निकांड में झुलसी 16 वर्षीय बेटी की मौत,13 दिन तक जिंदगी से जंग के बाद तोड़ा दम…मां अब भी इंदौर के निजी अस्पताल में भर्ती

By EditorSeptember 1, 2026

रतलाम, 1 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)। विंध्यवासिनी कॉलोनी में 13 दिन पहले ई-स्कूटी में…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.