Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल हुए श्याम टेलर और विप्लव जैन

August 31, 2026

रतलाम:पुलिस की नाकाबंदी में 950 ग्राम अफीम जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार, मोटर साइकिल पर हो‌ रही थी तस्करी, एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज

August 31, 2026

रतलाम में बढ़ती चोरियों पर एसपी का एक्शन मोड: अनसुलझी वारदातों के लिए SIT का गठन, तीन थाना प्रभारियों को शो-कॉज नोटिस

August 31, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » रतलाम: धारा 163 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी -कलेक्टर और एसपी कार्यालय में नहीं हो सकेंगे धरना, आंदोलन और प्रदर्शन,100 मीटर तक का क्षेत्र प्रतिबंधित
रतलाम

रतलाम: धारा 163 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी -कलेक्टर और एसपी कार्यालय में नहीं हो सकेंगे धरना, आंदोलन और प्रदर्शन,100 मीटर तक का क्षेत्र प्रतिबंधित

EditorBy EditorDecember 7, 2024No Comments3 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
रतलाम: धारा 163 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी -कलेक्टर और एसपी कार्यालय में नहीं हो सकेंगे धरना, आंदोलन और प्रदर्शन,100 मीटर तक का क्षेत्र प्रतिबंधित
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp

रतलाम: धारा 163 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी -कलेक्टर और एसपी कार्यालय में नहीं हो सकेंगे धरना, आंदोलन और प्रदर्शन,100 मीटर तक का क्षेत्र प्रतिबंधित

रतलाम, 7दिसम्बर(खबरबाबा.काम)। जिला दंडाधिकारी एवं कलेक्टर राजेश बाथम ने कलेक्टर कार्यालय और एसपी कार्यालय परिसर में किसी भी प्रकार के धरना, प्रदर्शन, जुलूस व आंदोलन आदि करने पर प्रतिबंध लगा दिया है। यह प्रतिबंध दोनों ही कार्यालयों के बाहर 100 मीटर के दायरे तक प्रभावशील रहेगा। इसका उल्लंघन करने पर संबंधित के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
जिला दंडाधिकारी एवं कलेक्टर राजेश बाथम द्वारा जारी आदेश के अनुसार भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के तहत यह प्रतिबंध लगाया गया है।
इसमें बताया गया है कि पुलिस अधीक्षक रतलाम द्वारा 6 दिसंबर 2024 को एक प्रतिवेदन दिया गया है। इसमें बताया गया है कि अधीनस्थ प्रशासकीय अधिकारियों द्वारा अवगत कराया गया है कि विभिन्न दलों, संघों एवं समूहों द्वारा अपनी समस्याओं एवं मांगो को लेकर आए दिन कार्यालय कलेक्टर जिला रतलाम एवं कार्यालय पुलिस अधीक्षक जिला रतलाम परिक्षेत्र में जुलूस, धरना प्रदर्शन एवं स्वनि विस्तारक यत्रों के माध्यम से नारेबाजी की जाती है। इससे परिक्षेत्र में स्थित शासकीय कार्यालयों , न्यायालयों के दैनिक एवं सार्वजनिक हित के काम-काज पर भी विपरीत प्रभाव पड़ता है।
पुलिस अधीक्षक के प्रतिवेदन में बताया गया है कि उपरोक्त परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए यह आवश्यक हो गया है कि कुछ ऐसे प्रतिबंध लगाये जाएं जिनसे कि कोई अप्रिय स्थिति निर्मित न हो। इस संबंध में किसी भी अप्रिय स्थिति को रोकने, जन-धन की हानि पर अंकुश लगाने तथा जन समुदाय पर नियंत्रण किये जाने के लिये प्रभावी कार्यवाही हेतु भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के तहत प्रतिबंध की घोषणा करना आवश्यक है।
इसके चलते ही जिला दण्डाधिकारी एवं कलेक्टर कार्यालय एवं पुलिस अधीक्षक (एसपी) कार्यालय परिक्षेत्र में लोक प्रशांति कायम रखने, किसी अप्रिय स्थिति तथा जन-धन की हानि की रोकथाम के लिए तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगाने का आदेश जारी किया है। भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के तहत जारी प्रतिबंधात्मक आदेश आगामी दो माह तक के लिए प्रभावशील रहेगा।

यह सब रहेगा प्रतिबंधित

आदेश के अनुसार कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक जिला कार्यालय परिसर और उसके बाहर 100 मीटर की परिधि में उपरोक्त प्रतिबंधात्मक आदेश प्रभावशील रहेगा। इसके चलते इस क्षेत्र में कोई भी दल, संघ, संगठन अथवा समूह अपनी समस्याओं एवं मांगों को लेकर सभा, धरना एवं प्रदर्शन नहीं करेगा और न ही ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग करेगा।

दंडनीय कार्रवाई होगी

आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यदि कोई व्यक्ति उपर्युक्त आदेश का उल्लंघन करेगा तो उसके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई होगी। उसे भारतीय न्याय संहिता की धारा 223 के अन्तर्गत दण्डनीय अपराध का दोषी मानकर उसे विधि के प्रावधानों के तहत् अभियोजित किया जाएगा।
Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleमल्टीनेशनल कंपनी में जॉब करते हुए सिर्फ शनिवार-रविवार को पढ़ाई कर क्लियर कर ली यूपीएससी, पुलिस इंस्पेक्टर पिता का यह इंजीनियर बेटा 25 साल की उम्र में बन गया आईपीएस… जानिए कौन है यह शख्सियत और आज के नौजवानों को दे रहे हैं क्या टिप्स
Next Article रतलाम: यात्री ट्रेन और मालगाड़ी में टक्कर,बचाव दल के साथ ही कलेक्टर एसपी और डीआरएम भी मौके पर पहुंचे….रेलवे, प्रशासन एवं एनडीआरएफ द्वारा मॉक ड्रिल का आयोजन
Editor

Related Posts

रतलाम: भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल हुए श्याम टेलर और विप्लव जैन

August 31, 2026

रतलाम:पुलिस की नाकाबंदी में 950 ग्राम अफीम जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार, मोटर साइकिल पर हो‌ रही थी तस्करी, एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज

August 31, 2026

रतलाम में बढ़ती चोरियों पर एसपी का एक्शन मोड: अनसुलझी वारदातों के लिए SIT का गठन, तीन थाना प्रभारियों को शो-कॉज नोटिस

August 31, 2026

रतलाम: जमीन पर बैठकर कलेक्टर ने खंगालीं पुरानी पंजीयां, 1956-57 के नक्शों से लेकर नामांतरण रिकॉर्ड तक बारीकी से देखा… तहसील कार्यालय का किया निरीक्षण, 70 साल पुराने नक्शों और पंजीयों को सुरक्षित रखने के निर्देश

August 31, 2026

रतलाम में सड़क हादसों में मौतें 28.57 प्रतिशत बढ़ीं, डीआईजी निमिष अग्रवाल द्वारा हाईवे से जुड़े 6 थानों को नोटिस..जुलाई तक 171 लोगों की जान गई, हादसे भी 21.53 प्रतिशत बढ़े..

August 31, 2026

रतलाम: कलेक्टर अजय कटेसरिया का एक्शन-टीएल बैठक में अनुपस्थित खेल, आबकारी एवं पेंशन अधिकारी को कारण बताओ नोटिस

August 31, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम: भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल हुए श्याम टेलर और विप्लव जैन

By EditorAugust 31, 2026

रतलाम, 31 अगस्त (खबरबाबा.कॉम)। दिल्ली स्थित भाजपा के राष्ट्रीय कार्यालय में भारतीय जनता युवा मोर्चा…

रतलाम:पुलिस की नाकाबंदी में 950 ग्राम अफीम जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार, मोटर साइकिल पर हो‌ रही थी तस्करी, एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज

August 31, 2026

रतलाम में बढ़ती चोरियों पर एसपी का एक्शन मोड: अनसुलझी वारदातों के लिए SIT का गठन, तीन थाना प्रभारियों को शो-कॉज नोटिस

August 31, 2026
Top Trending

रतलाम: भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल हुए श्याम टेलर और विप्लव जैन

By EditorAugust 31, 2026

रतलाम, 31 अगस्त (खबरबाबा.कॉम)। दिल्ली स्थित भाजपा के राष्ट्रीय कार्यालय में भारतीय…

रतलाम:पुलिस की नाकाबंदी में 950 ग्राम अफीम जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार, मोटर साइकिल पर हो‌ रही थी तस्करी, एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज

By EditorAugust 31, 2026

रतलाम, 31 अगस्त (खबरबाबा.कॉम)। एसपी अमित कुमार के निर्देश पर अवैध मादक…

रतलाम में बढ़ती चोरियों पर एसपी का एक्शन मोड: अनसुलझी वारदातों के लिए SIT का गठन, तीन थाना प्रभारियों को शो-कॉज नोटिस

By EditorAugust 31, 2026

रतलाम, 31 अगस्त (खबरबाबा.कॉम)। शहर और जिले में लगातार बढ़ रही चोरी…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.