Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल हुए श्याम टेलर और विप्लव जैन

August 31, 2026

रतलाम:पुलिस की नाकाबंदी में 950 ग्राम अफीम जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार, मोटर साइकिल पर हो‌ रही थी तस्करी, एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज

August 31, 2026

रतलाम में बढ़ती चोरियों पर एसपी का एक्शन मोड: अनसुलझी वारदातों के लिए SIT का गठन, तीन थाना प्रभारियों को शो-कॉज नोटिस

August 31, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » मल्टीनेशनल कंपनी में जॉब करते हुए सिर्फ शनिवार-रविवार को पढ़ाई कर क्लियर कर ली यूपीएससी, पुलिस इंस्पेक्टर पिता का यह इंजीनियर बेटा 25 साल की उम्र में बन गया आईपीएस… जानिए कौन है यह शख्सियत और आज के नौजवानों को दे रहे हैं क्या टिप्स
रतलाम

मल्टीनेशनल कंपनी में जॉब करते हुए सिर्फ शनिवार-रविवार को पढ़ाई कर क्लियर कर ली यूपीएससी, पुलिस इंस्पेक्टर पिता का यह इंजीनियर बेटा 25 साल की उम्र में बन गया आईपीएस… जानिए कौन है यह शख्सियत और आज के नौजवानों को दे रहे हैं क्या टिप्स

EditorBy EditorDecember 7, 2024Updated:December 7, 2024No Comments4 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
मल्टीनेशनल कंपनी में जॉब करते हुए सिर्फ शनिवार-रविवार को पढ़ाई कर क्लियर कर ली यूपीएससी, पुलिस इंस्पेक्टर पिता का यह इंजीनियर बेटा 25 साल की उम्र में बन गया आईपीएस… जानिए कौन है यह शख्सियत और आज के नौजवानों को दे रहे हैं क्या टिप्स
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp
अपने पिताजी के साथ आईपीएस अमित कुमार

मल्टीनेशनल कंपनी में जॉब करते हुए सिर्फ शनिवार-रविवार को पढ़ाई कर क्लियर कर ली यूपीएससी, पुलिस इंस्पेक्टर पिता का यह इंजीनियर बेटा 25 साल की उम्र में बन गया आईपीएस… जानिए कौन है यह शख्सियत और आज के नौजवानों को दे रहे हैं क्या टिप्स

-सौरभ कोठारी

रतलाम,7 दिसम्बर(खबरबाबा.काम)। यदि मन में कुछ करने की इच्छा और पक्का इरादा हो,तो सपनों को उड़ान के लिए पंख लगते देर नहीं लगती। आज हम बात कर रहे हैं एक ऐसी शख्सियत की जिन्होंने अपने पक्के इरादे के बल पर मात्र 25 वर्ष की उम्र में देश की सबसे कठिन यूपीएससी एक्जाम क्लियर की और आईपीएस बनकर देश सेवा के अपने सपने को साकार रूप दिया।
यह शख्सियत और कोई नहीं बल्कि रतलाम के वर्तमान एसपी IPS अमित कुमार है। 2016 बैच के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार ने अपनी आईपीएस बनने तक की जर्नी को खबरबाबा.काम के साथ साझा किया।

बिहार के नवादा से चेन्नई की मल्टीनेशनल कंपनी तक का सफर

आईपीएस अमित कुमार मूल रूप से बिहार के नवादा के रहने वाले हैं। शुरू से ही पढ़ाई में होशियार होने के कारण क्लास 6th से आपका एडमिशन रांची के बोर्डिंग स्कूल में करा दिया गया था। 12 वीं तक की शिक्षा आपकी रांची के बोर्डिंग स्कूल में हुई। इसके बाद आपने तमिलनाडु के तंजौर में स्थित शास्त्र यूनिवर्सिटी से कंप्यूटर साइंस में बीटेक किया। कंप्यूटर इंजीनियर बनने के बाद आपको 2013 में चेन्नई में स्थित मल्टीनेशनल कंपनी Athenahealth में जॉब मिल गई।

शनिवार-रविवार की पढ़ाई में पार किया यूपीएससी का सफर

आईपीएस अमित कुमार बीटेक करने के बाद मल्टीनेशनल कंपनी में जॉब पर तो लग गए ,लेकिन उनके मन में आईपीएस बनने का सपना मौजूद था। उन्होंने नौकरी पर रहते हुए अपने इस सपने को पूरा करने की तैयारी शुरू की।
अक्टूबर 2013 में उन्होंने यूपीएससी की तैयारी शुरू की और रात में पढ़ना शुरू किया। सबसे पहले उन्होंने NCERT की किताबें पढ़ना शुरू की।इग्नू के कोर्स भी पढ़ने शुरू किए। इससे उन्हें बहुत मदद मिली। शुरुआत में उन्होंने चेन्नई में शंकर आईएएस एकेडमी में कोचिंग भी ली।
आईपीएस अमित कुमार नौकरी जाने से पहले सुबह 5:30 से 11:00 तक पढ़ाई करते थे इसके बाद शाम को आने के बाद फिर से 2 से 3 घंटे पढ़ाई करते थे। शनिवार रविवार के दिन वह पूरा समय पढ़ाई में देते थे।

पहले प्रयास में आईआरएस आफिसर (कस्टम) बने

आईपीएस अमित कुमार ने 2014 में यूपीएससी प्रीलिम्स दिया। प्रीलिम्स में क्लियर होने के बाद अपने कोचिंग छोड़ दी और जॉब पर रहते हुए खुद ही यूपीएससी की तैयारी शुरू की। कड़ी मेहनत के बल पर 2015 में पहले‌ ही प्रयास में अपने यूपीएससी एक्जाम क्लियर किया और आईआरएस ऑफीसर (कस्टम) बने, लेकिन आपका सपना तो आईपीएस ऑफिसर बनने का था। इसलिए आप यहीं नहीं रुके  और 2016 में दूसरे प्रयास में ही 25 वर्ष की उम्र में यूपीएससी एक्जाम को क्लियर कर आईपीएस ऑफिसर बने।

इंस्पेक्टर पिता ने अपने एसपी से मिलवाया, तब से आईपीएस बनने का इरादा कर लिया

आईपीएस अमित कुमार के पिता श्री अशोक कुमार बिहार पुलिस में इंस्पेक्टर है। वर्तमान में भी वें बिहार के छपरा में सर्कल इंस्पेक्टर के रूप में पदस्थ है और रिटायरमेंट में अभी भी 5 साल शेष है। आपकी माताजी श्रीमती रेणु कुमारी शासकीय स्कूल में टीचर है।
पिता के पुलिस विभाग में होने कारण शुरू से ही आईपीएस अमित कुमार का लगाव पुलिस विभाग के प्रति रहा है। उन्होंने बताया कि पिताजी की जंहानाबाद में पोस्टिंग के दौरान एक बार वह वहां के एसपी आईपीएस मनु महाराज जी से मिले थे। उनसे पहली मुलाकात के बाद ही आपने सोच लिया था कि आईपीएस आफिसर बनना है। उन्होंने अपने इस सपने को पूरा भी किया और आईपीएस अधिकारी बने।
इंस्पेक्टर पिता के सामने जब एक बेटा आईपीएस अधिकारी बनकर पहुंचे तो पिता के गर्वित होने का अनुमान लगाया जा सकता है।

यूपीएससी के लिए पढ़ने की आदत डालना होगी, पूरी दुनिया को सिलेबस की नजर से देखों-अमित कुमार

इंग्लिश मीडियम में यूपीएससी क्लियर करने वाले आईपीएस अमित कुमार का सोशियोलॉजी सब्जेक्ट था। उन्होंने यूपीएससी की तैयारी करने वाले युवाओं को टिप्स देते हुए कहा कि इसके लिए पढ़ने की आदत डालना होगी। पूरी दुनिया को सिलेबस की नजर से देखना होगा।
आईपीएस अमित कुमार ने बताया कि वह अच्छी मैग्जीन पढ़ते थे। न्यूजपेपर और खासकर एडिटोरियल पढ़ते थे। अपने सब्जेक्ट से जुड़ी चीजों को वह नोट करते थे। आपने कहा कि यूपीएससी के लिए जरूरी नहीं की 15 से 20 घंटे पढ़ाई की जाए। यदि सही प्लानिंग के साथ तैयारी की जाए तो कुछ घंटे की पढ़ाई में भी यूपीएससी क्लियर हो सकती है।
आपने कहा कि यूपीएससी देने के इच्छुक युवाओं को न्यूज़पेपर के साथ ही अच्छे नावेल, मैगज़ीन पढ़ना चाहिए। एनसीईआरटी की बुक्स पढ़कर बेस को मजबूत करना चाहिए। सबसे महत्वपूर्ण कैरियर बनाने के समय मोबाइल से दूरी जरूरी है।
Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरतलाम: अज्ञात बदमाशों ने युवक को रोककर नाम पूछा और चाकू से कर दिया हमला,भागकर बचाई जान… माणक चौक थाना क्षेत्र की घटना
Next Article रतलाम: धारा 163 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी -कलेक्टर और एसपी कार्यालय में नहीं हो सकेंगे धरना, आंदोलन और प्रदर्शन,100 मीटर तक का क्षेत्र प्रतिबंधित
Editor

Related Posts

रतलाम: भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल हुए श्याम टेलर और विप्लव जैन

August 31, 2026

रतलाम:पुलिस की नाकाबंदी में 950 ग्राम अफीम जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार, मोटर साइकिल पर हो‌ रही थी तस्करी, एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज

August 31, 2026

रतलाम में बढ़ती चोरियों पर एसपी का एक्शन मोड: अनसुलझी वारदातों के लिए SIT का गठन, तीन थाना प्रभारियों को शो-कॉज नोटिस

August 31, 2026

रतलाम: जमीन पर बैठकर कलेक्टर ने खंगालीं पुरानी पंजीयां, 1956-57 के नक्शों से लेकर नामांतरण रिकॉर्ड तक बारीकी से देखा… तहसील कार्यालय का किया निरीक्षण, 70 साल पुराने नक्शों और पंजीयों को सुरक्षित रखने के निर्देश

August 31, 2026

रतलाम में सड़क हादसों में मौतें 28.57 प्रतिशत बढ़ीं, डीआईजी निमिष अग्रवाल द्वारा हाईवे से जुड़े 6 थानों को नोटिस..जुलाई तक 171 लोगों की जान गई, हादसे भी 21.53 प्रतिशत बढ़े..

August 31, 2026

रतलाम: कलेक्टर अजय कटेसरिया का एक्शन-टीएल बैठक में अनुपस्थित खेल, आबकारी एवं पेंशन अधिकारी को कारण बताओ नोटिस

August 31, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम: भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल हुए श्याम टेलर और विप्लव जैन

By EditorAugust 31, 2026

रतलाम, 31 अगस्त (खबरबाबा.कॉम)। दिल्ली स्थित भाजपा के राष्ट्रीय कार्यालय में भारतीय जनता युवा मोर्चा…

रतलाम:पुलिस की नाकाबंदी में 950 ग्राम अफीम जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार, मोटर साइकिल पर हो‌ रही थी तस्करी, एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज

August 31, 2026

रतलाम में बढ़ती चोरियों पर एसपी का एक्शन मोड: अनसुलझी वारदातों के लिए SIT का गठन, तीन थाना प्रभारियों को शो-कॉज नोटिस

August 31, 2026
Top Trending

रतलाम: भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल हुए श्याम टेलर और विप्लव जैन

By EditorAugust 31, 2026

रतलाम, 31 अगस्त (खबरबाबा.कॉम)। दिल्ली स्थित भाजपा के राष्ट्रीय कार्यालय में भारतीय…

रतलाम:पुलिस की नाकाबंदी में 950 ग्राम अफीम जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार, मोटर साइकिल पर हो‌ रही थी तस्करी, एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज

By EditorAugust 31, 2026

रतलाम, 31 अगस्त (खबरबाबा.कॉम)। एसपी अमित कुमार के निर्देश पर अवैध मादक…

रतलाम में बढ़ती चोरियों पर एसपी का एक्शन मोड: अनसुलझी वारदातों के लिए SIT का गठन, तीन थाना प्रभारियों को शो-कॉज नोटिस

By EditorAugust 31, 2026

रतलाम, 31 अगस्त (खबरबाबा.कॉम)। शहर और जिले में लगातार बढ़ रही चोरी…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.