Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम कलेक्टर कार्यालय में अब नहीं चलेगी कागजी डाक-फाइल, सभी प्रकरण ई-ऑफिस से होंगे प्रेषित…कलेक्टर अजय कटेसरिया ने भौतिक फाइलों के आवागमन पर लगाई रोक, आदेश-स्वीकृति से लेकर प्रतिवेदन तक डिजिटल माध्यम से होंगे काम

September 3, 2026

रतलाम : सैलाना के भेरुघाटा में दो युवकों की मौत, एक घायल…घायल का कहना-हमला हुआ, पुलिस ने बताया – प्रारंभिक जांच में एक्सीडेंट का मामला

September 3, 2026

रतलाम में दो शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, 6 चोरी की बाइक-स्कूटी बरामद…स्टेशन रोड थाना पुलिस की कार्रवाई, रतलाम के अलावा औद्योगिक क्षेत्र और राजस्थान से चोरी के मामलों के भी मिले सुराग

September 3, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » रतलाम: इंसानियत हुई शर्मसार,सर्द मौसम में सड़क किनारे कचरे के ढेर के पास रोते हुए लावारिस हालत में मिली नवजात
All News

रतलाम: इंसानियत हुई शर्मसार,सर्द मौसम में सड़क किनारे कचरे के ढेर के पास रोते हुए लावारिस हालत में मिली नवजात

SamagraBy SamagraNovember 20, 2019No Comments2 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp

रतलाम,20नवम्बर(खबरबाबा.काम)/ शहर के डाट की पुल क्षेत्र में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला एक मामला सामने आया है, जहां एक नवजात बालिका लावारिस हालत में मिली।  अज्ञात व्यक्ति एक नवजात बालिका को बुधवार सुबह डाट की पुल रेलवे कॉलोनी रोड नंबर 5 पर सड़क किनारे कचरे के ढेर के पास निर्वस्त्र अवस्था में छोड गया। बालिका को रोता देख एक व्यक्ति ने चाइल्डलाइन को सूचना दी। चाइल्ड लाइन टीम ने पुलिस के माध्यम से उसे एमसीएच स्थित नवजात शिशु गहन चिकित्सा इकाई ले जाकर भर्ती करवाया। जहां उसका इलाज चल रहा है।
जानकारी के अनुसार सर्दी के मौसम में बुधवार सुबह करीब आठ बजे डाट की पुल क्षेत्र में सड़क किनारे कचरे के ढेर के समीप बच्चे के रोने की आवाज आ रही थी और उसके आसपास कुत्ते भौंक रहे थे। तभी वहां से गुजर रहे एक व्यक्ति की बालिका पर नजर पड़ी, उसने तत्काल जीआरपी पुलिस चौकी और चाइल्डलाइन को सूचना दी। सूचना मिलने पर चाइल्ड लाइन के टीम मेंबर मौके और रेलवे पुलिस चौकी से प्रधान आरक्षक मांगू सिंह यादव मौके पर पहुंचे। चाइल्ड लाइन के प्रेम चौधरी ने बताया कि बालिका को अस्पताल ले जाने के लिए 108 एंबुलेंस पर फोन किया गया लेकिन फोन वेटिंग पर होने पर संपर्क नहीं हो पाया। बालिका के शरीर पर एक भी कपड़ा नहीं था और सर्दी का मौसम होने से वहां कांप रही थी तथा उसकी सांसे चल रही थी। उसकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उसे तत्काल बाइक से ले जाने का निर्णय लिया। चाइल्ड लाइन के टीम मेम्बर मनोहर पाटीदार और आशीष देवड़ा बाइक पर बालिका को लेकर अस्पताल पहुंचे और भर्ती करवाया। एमसीएच स्थित शिशु गहन चिकित्सा इकाई में बालिका का इलाज चल रहा है और चिकित्सक बालिका के स्वास्थ्य पर नजर रखे हुए हैं। श्री चौधरी ने बताया कि डॉक्टरों के अनुसार बालिका का जन्म मिलने के कुछ घंटे पूर्व ही हुआ था।

Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleमहाराष्ट्र की सियासी हलचल के बीच PM मोदी से मिले शरद पवार
Next Article सीएम ने भोपाल में आज बुलाई संगठन की बैठक, तय होगी रणनीति
Samagra

Related Posts

रतलाम: प्रकरण दर्ज होने में एक माह तक की देरी, आदेश में महीनों लगने की शिकायत.. राजस्व न्यायालय की समस्याओं को लेकर कलेक्टर ने सुनी अधिवक्ताओं की बात,सुधार के दिए संकेत

August 23, 2026

जिले में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा,मुख्य अतिथि के रूप में कलेक्‍टर अजय कटे‍सरिया करेंगे ध्‍वजारोहण…

August 14, 2026

रतलाम: गंदे नाले के पानी से सब्जियां धोकर बेचने वाला निकला सरकारी बाबू! वाणिज्यिक कर विभाग में क्लर्क की है नौकरी…विभाग ने थमाया नोटिस

July 16, 2026

रतलाम में एफडी धोखाधड़ी का खुलासा, बैंक का आउटसोर्स कर्मचारी समेत 7 आरोपी गिरफ्तार

July 7, 2026

भोपाल: एएसपी राकेश‌ खाखा प्रतिष्ठित के.एफ. रुस्तमजी अवॉर्ड-2024 से सम्मानित होंगे….पहले भी मिल चुके है कई राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय सम्मान

June 2, 2026

422वें उर्स में सूफियाना रंग : ‘यह चमक-यह दमक सरकार तुम्हीं से है…’ पर झूम उठे उपस्थितजन…ख्वाजा खुदा सैयद दादाजी (शहीद) की दरगाह पर दो दिवसीय आयोजन, कव्वाली महफिल में देर रात तक बंधा समा

May 21, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम कलेक्टर कार्यालय में अब नहीं चलेगी कागजी डाक-फाइल, सभी प्रकरण ई-ऑफिस से होंगे प्रेषित…कलेक्टर अजय कटेसरिया ने भौतिक फाइलों के आवागमन पर लगाई रोक, आदेश-स्वीकृति से लेकर प्रतिवेदन तक डिजिटल माध्यम से होंगे काम

By EditorSeptember 3, 2026

रतलाम, 3 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)। जिला प्रशासन में शासकीय कामकाज को तेज, पारदर्शी और पेपरलेस बनाने…

रतलाम : सैलाना के भेरुघाटा में दो युवकों की मौत, एक घायल…घायल का कहना-हमला हुआ, पुलिस ने बताया – प्रारंभिक जांच में एक्सीडेंट का मामला

September 3, 2026

रतलाम में दो शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, 6 चोरी की बाइक-स्कूटी बरामद…स्टेशन रोड थाना पुलिस की कार्रवाई, रतलाम के अलावा औद्योगिक क्षेत्र और राजस्थान से चोरी के मामलों के भी मिले सुराग

September 3, 2026
Top Trending

रतलाम कलेक्टर कार्यालय में अब नहीं चलेगी कागजी डाक-फाइल, सभी प्रकरण ई-ऑफिस से होंगे प्रेषित…कलेक्टर अजय कटेसरिया ने भौतिक फाइलों के आवागमन पर लगाई रोक, आदेश-स्वीकृति से लेकर प्रतिवेदन तक डिजिटल माध्यम से होंगे काम

By EditorSeptember 3, 2026

रतलाम, 3 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)। जिला प्रशासन में शासकीय कामकाज को तेज, पारदर्शी…

रतलाम : सैलाना के भेरुघाटा में दो युवकों की मौत, एक घायल…घायल का कहना-हमला हुआ, पुलिस ने बताया – प्रारंभिक जांच में एक्सीडेंट का मामला

By EditorSeptember 3, 2026

रतलाम, 3 सितम्बर(खबरबाबा. कॉम)। जिले के सैलाना थाना क्षेत्र के ग्राम भेरुघाटा…

रतलाम में दो शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, 6 चोरी की बाइक-स्कूटी बरामद…स्टेशन रोड थाना पुलिस की कार्रवाई, रतलाम के अलावा औद्योगिक क्षेत्र और राजस्थान से चोरी के मामलों के भी मिले सुराग

By EditorSeptember 3, 2026

रतलाम, 3 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)। शहर में लगातार हो रही दोपहिया वाहन चोरी…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.