रतलाम,4जनवरी(खबरबाबा.काम)। सरकारी अस्पताल के बाहर बगीचे में अलाव तापने की बात पर एक युवक के साथ तीन लोगों ने विवाद किया।
नामली के पास गांव गुणावद रहवासी विशाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि सरकारी अस्पताल के बाहर बगीचे में अलाव तापने की बात को लेकर उसके साथ हतनारा के कन्हैयालाल, जड़वासा के बाबू व उज्जैन के कमल नामक युवक ने मारपीट एवं गालीगलौज कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस थाना स्टेशनरोड ने फरियादी की रिपोर्ट पर युवकों के खिलाफ अपराध दर्ज किया।
महिला ने महिला को कुल्हाड़ी की मारी
रतलाम। एक महिला ने दूसरी महिला के साथ विवाद कर उल्टी कुल्हाड़ी की मार दी। उसे जान से मारने की धमकी भी दी।
बाजना थाना पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पास के गांव कुंदनपुर रहवासी 60 वर्षीय वृद्धा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि गांव की ही एक महिला ने उसे गालियां देकर उल्टी कुल्हाड़ी की मारी व जान से मारने की धमकी दी। पुलिस थाना बाजना ने इस मामले में अपराध दर्ज किया।
शादी में विवाद की बात को लेकर मारपीट
शादी के कार्यक्रम में हुए विवाद की बात को लेकर आधा दर्जन से ज्यादा लोगों ने तीन लोगों के साथ मारपीट कर धमकी दी।
राधेश्याम निवासी केदारगढ़ ने सैलाना पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि शादी के कार्यक्रम में हुए विवाद की बात को लेकर कल रात को सात-आठ लोगों ने गालीगलौज एवं मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि इन लोगों ने पत्थर फेंके जिससे फरियादी उसके भतीजे व भतीजी को लगने से तीनों को चोट आई। पुलिस थाना सैलाना ने इस मामले में राधेश्याम की रिपोर्ट पर वीरजी सहित सात अन्य लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज किया।
दीनदयालनगर थाना पुलिस ने सुभाषनगर रहवासी आदिल की रिपोर्ट पर हफ्ते के पैसे मांगने के मामले में युवक के खिलाफ केस दर्ज किया।
What's Hot
Related Posts
Add A Comment
Contact
- Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
- info@khabarbaba.com
-
Managed By -
Rajesh Jain
Sourabh Kothari
Samagra Jain
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.