रतलाम 12 जनवरी 2020/ स्वामी विवेकानंद के जन्मदिवस युवा दिवस के अवसर पर संपूर्ण प्रदेश के साथ ही रतलाम जिले में भी सामूहिक सूर्य नमस्कार आयोजन हुआ। रतलाम में मुख्य कार्यक्रम स्थानीय नेहरू स्टेडियम पोलोग्राउंड पर संपन्न हुआ,जहां कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान, पुलिस अधीक्षक श्री गौरव तिवारी जिला पंचायत सीईओ श्री संदीप केरकेट्टा, अपर कलेक्टर श्रीमती जमुना भिड़े, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. इंद्रजीत बाकलवार, एसडीएम सुश्री लक्ष्मी गामड़, जिप. उपाध्यक्ष डीपी धाकड़ ,शेरू पठान सहित सैकड़ों स्कूली विद्यार्थियों, नागरिकों ने सामूहिक सूर्य नमस्कार आयोजन में हिस्सा लिया।
कार्यक्रम का आरंभ राष्ट्रगीत वंदे मातरम से हुआ। मध्यप्रदेश गान हुआ। योग शिक्षक श्रीमती आशा दुबे के मार्गदर्शन में ग्राउंड में उपस्थित सभी व्यक्तियों द्वारा सूर्य नमस्कार की सभी योग क्रियाएं की गई। अनुलोम विलोम प्राणायाम किया गया। आकाशवाणी केंद्र से स्वामी विवेकानंद की रिकॉर्डेड वाणी का प्रसारण भी हुआ। समापन राष्ट्रगान से हुआ। कार्यक्रम का संचालन आशीष दशोत्तर ने किया।
Trending
- रतलाम: कांग्रेस प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया कल 8 मई को रतलाम शहर में वाहन रैली के माध्यम से करेंगे जनसंपर्क
- रतलाम: स्टेशन रोड थाना क्षेत्र के सूने मकान में चोरी की बड़ी वारदात, परिवार शादी में भोपाल गया, नकूचा तोड़ घूसे बदमाशों ने किया घर पर हाथसाफ
- रतलाम: भारतीय सिंधु सभा रतलाम द्वारा 37 वाँ मेधावी प्रतिभा सम्मान पुरस्कार वितरण समारोह व IAS प्रवेश कार्यशाला का आयोजन
- रतलाम: वेबकास्टिंग द्वारा 30 कैमरो के माध्यम से रखी जा रही है जिले के 15 चेक पोस्ट पर नजर
- रतलाम: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का रतलाम में हेलीपैड पर स्वागत, कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप व जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने की अगवानी
- रतलाम: जैन सोश्यल ग्रुप रतलाम सेंट्रल के नवीन पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी का पदग्रहण समारोह सम्पन्न
- रतलाम: लोकसभा निर्वाचन 2024-भाजपा मंडल कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित, शहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का भी सम्मेलन हुआ
- रतलाम: युवक पर जानलेवा हमला करने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, हथियार भी बरामद