Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम रेल मंडल में हादसों का सिलसिला: अब कच्चे तेल से भरी मालगाड़ी में लगी आग,बजरंगगढ़ स्टेशन के पास टैंक के ऊपर उठीं लपटें, दुर्घटना सायरन बजा, रतलाम से रवाना की गई राहत ट्रेन, तीन दिन में रेल से जुड़ी तीसरी घटना

October 17, 2026

SYSITS रतलाम में पहली बार TCS का ओपन कैंपस रिक्रूटमेंट ड्राइव 23 अक्टूबर को…युवाओं के उज्ज्वल भविष्य और बेहतर करियर अवसरों की दिशा में एक सशक्त पहल

October 17, 2026

रतलाम: हत्या के दो मामले-रावटी में जीजा की लात से साले की मौत का मामला, पिपलौदा में महिला की मौत,प्रेम प्रसंग के बीच विवाद में हत्या की आशंका

October 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » नौकरी की तलाश में किसान का बेटा गांव से आया दिल्ली, पहले कांस्टेबल फिर बना IPS
All News

नौकरी की तलाश में किसान का बेटा गांव से आया दिल्ली, पहले कांस्टेबल फिर बना IPS

SamagraBy SamagraJanuary 17, 2020No Comments5 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp

नई दिल्ली,17जनवरी2020/गांव में सरकारी नौकरी का आज भी बड़ा क्रेज है. किसी का बेटा सरकारी अफसर हो जाए तो उसकी साख बन जाती है. कुछ नहीं तो सरकारी टीचर ही बन जाए तो बड़ी बात है.  राजस्थान के एक पिछड़े गांव के किसान परिवार में पैदा हुए आईपीएस अफसर विजय सिंह गुर्जर भी कुछ ऐसे ही परिवार से थे. जहां पिता ने उन्हें संस्कृत विषय में शास्त्री की पढ़ाई कराई ताकि वो सरकारी टीचर बन जाएं. लेकिन, वो टीचर नहीं बनना चाहते थे तो कांस्टेबल भर्ती के लिए दिल्ली आ गए.
यहां हालात ऐसे मुड़े कि वो एक के बाद एक सरकारी नौकरी बदलते मन में आईपीएस अफसर बनने की आस लिए इसकी तैयारी में जुट गए और सात साल नौकरी के साथ  पढ़ाई करके आख‍िरकार IPS बन ही गए. इनकी कहानी हम सभी को सीख देने वाली है जो नौकरी और सेटल होने पर अपनी सोच भर में सीमित हो जाते हैं. उन्हें विजय सिंह गुर्जर की इस कहानी से जरूर सीखना चाहिए.
एक वीडियो इंटरव्यू में विजय सिंह बताते हैं कि उन्होंने गांव के सरकारी स्कूल में पढ़ाई की. उनके पिता लक्ष्मण सिंह किसान और मां हाउसवाइफ हैं. वो पांच भाई बहनों में तीसरे नंबर के हैं. वो घर पर पढ़ाई के साथ पिता के पशुपालन और खेतीबाड़ी में मदद करते थे.
पिता के साथ सुबह चार से आठ बजे तक फसल कटाई में हाथ बंटाने के अलावा गर्मियां ऊंटों को जुताई के लिए ट्रेंड करने में जाती थीं. जिन्हें ट्रेंड होने के बाद पिता पुष्कर मेले में जाकर बेच आते थे. घर के आर्थ‍िक हालात ऐसे नहीं थे कि बहुत अच्छे कॉलेज में पढ़ सकें सो सरकारी नौकरी के लिए पिता ने संस्कृत से शास्त्री करने की सलाह दे दी थी.
पापा का श‍िक्षा पर बहुत जोर था. उन्होंने बहन को भी पढ़ाया आज वो गांव में पहली महिला ग्रेजुएट हैं. गांव में पढ़ाई का माहौल नहीं था. लेकिन शायद टीचर बनने की इच्छा नहीं थी. सो दिल्लीपुलिस में भर्ती निकली थी कांस्टेबल की, तो दोस्त ने हेल्प की. दिल्ली आ गया एक महीने कांस्टेबल की तैयारी की, पेपर दिया तो100 में 89 सही थे. तब लगा कि संस्कृत का होकर भी मैथ रीजनिंग में अच्छा किया. उसके बाद सब इंस्पेक्टर की भर्ती में जाने की सोची.
फिर जून 2010 में कांस्टेबल के तौर पर ज्वाइन कर लिया. सब इंस्पेक्टर का रिजल्ट आया तो लगा कि काफी कुछ मिल गया. लेकिन याद आता है कि कांस्टेबल की ड्यूटी के दौरान मैंने देखा कि दिल्ली में एक डीसीपी थे, उनका काम और जिम्मेदारी देखी. देखकर लगा कि मुझे भी इसके लिए तैयारी करनी चाहिए.
लेकिन मन में हिम्मत नहीं थी जैसा कि गांव वाले बच्चे सोचते हैं कि शायद मैं ये नहीं कर सकता. लेकिन एक बार फिर भी नेट से मैंने इसके बारे में पढ़ा कि कैसे किया जा सकता है. टॉपर्स ने जो बताया था उसी तरह तैयारी की. सोचा कि आगे अगर मेरा आईपीएस नहीं होता है तो उसी दौरान एसएससी सीजीएल भी दिया था. सो मैंने कस्टमअफसर के तौर पर ज्वाइन किया. वहां फिर जॉब छोड़ा, वहां से आकर इनकम टैक्स में 2014  में ज्वाइन किया. मन में लेकिन यूपीएससी ही था कहीं, साथ में डर भी था कि शायद मैं नहीं कर पाऊंगा.
फिर 2013 में यूपीएससी दिया किसी को बिना बताए तो प्रीलिम्स में भी नहीं हुआ. सीसैट में अच्छे नंबर थे. 2014 में भी फिर दिया तो भी नहीं हुआ. तब मुझे पता भी नहीं था बुक सेलेक्शन कैसे करना है. जब 2014 का अटेंप्ट खराब हो गया तो अपने कलीग से बात की. उसके बाद मैंने तैयारी शुरू की.
मैंने सोचा कि हमें कोश‍िश तो करनी चाहिए. 2014 दिसंबर में सीरियसली सोचना शुरू किया कि किस तरह ऑफिस के काम के साथ अपनी तैयारी को मैनेज कर सकता हूं. सुबह उठकर पढ़ता था. स्टडी ऑवर को ऐसे मैनेज किया, कि लंच खत्म करके उस टाइम, मेट्रो, लंच ब्रेक, खाली टाइम में मै हमेशा पढ़ाई करने  लगा. हर शनिवार रविवार को रिवाइज पर फोकस करता था.
विजय 3 बार प्रीलिम्स नहीं कर पाए थे लेकिन  2015 में जो गलती थी कि 2016 में सबसे पहले उसे ही तैयार किया. ऑनलाइन जर्नल और मौक टेस्ट की मदद से 50 से ज्यादा क्वैश्चन पेपर लगाए. बाहर आकर देखा कि फिर जीएस पर फोकस किया. 2016 वाला अटेंप्ट था कि संस्कृति को लेकर कान्फीडेंट था.शायद इसी कारण मेरा एवरेज बिलो रहा. किसी से एडवाइज भी नहीं ली थी.2016 में मेन्स निकाल लिया लेकिन इंटरव्यू में 9 से 10नंबर से रह गया. लेकिन कॉन्फीडेंस आ गया कि अगर सही डायरेक्शन में मेहनत की तो हो जरूर जाएगा क्योंकि बिना तैयारी के कांस्टेबल से यूपीएससी इंटरव्यू तक आ गए थे. लेकिन 2018 में मेरी मेहनत रंग ला चुकी थी. साल 2017 के रिजल्ट में यूपीएससी की परीक्षा में 547वीं रैंक हासिल कर ली थी. मेरे घर में मानो जुलूस लग गया. हर कोई खुश था, मुझे आईपीएस कैडर मिला.
(साभार-आज तक)

Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरतलाम: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रतलाम आए, मीडिया से चर्चा में कांग्रेस पर साधा निशाना
Next Article इसरों का सबसे ताकतवर संचार उपग्रह अंतरिक्ष में तैनात, 5G इंटरनेट की तैयारी
Samagra

Related Posts

October 14, 2026

रतलाम: जावरा थाना परिसर में पति ने पत्नी पर किया चाकू से हमला, पूर्व मंगेतर के साथ थाने पहुंची थी महिला, साथ चलने से इनकार करने पर पति ने खोया आपा

October 14, 2026

राष्ट्रीय मठ मंदिर संघ ने उठाई मांग-मंदिरों की जमीन से हटाओ अवैध कब्जे, मंदिरो की बने अलग -अलग सूची – प्रेसवार्ता कर कहा अतिक्रमण नहीं हटे तो संघ खुद आएगा मैदान मे

October 9, 2026

रतलाम: पट्टे के एक सर्वे नंबर सुधरवाने और सीमांकन के लिए महीनों से राजस्व कार्यालयों के चक्कर काट रहा दिव्यांग… प्रशासनिक कार्यशैली के कारण प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभ से भी हुआ वंचित, राजस्व अमले की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल

October 1, 2026

रतलाम: पट्टे के एक सर्वे नंबर सुधरवाने और सीमांकन के लिए महीनों से राजस्व कार्यालयों के चक्कर काट रहा दिव्यांग… प्रशासनिक कार्यशैली के कारण प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभ से भी हुआ वंचित, राजस्व अमले की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल

October 1, 2026

रतलाम को सूखाग्रस्त घोषित करने शासन को भेजा जाएगा प्रस्ताव..प्रभारी मंत्री विजय शाह की अध्यक्षता में जिला विकास एवं सलाहकार समिति की बैठक- अल्प बारिश, पेयजल,और स्वास्थ्य सुविधाओं पर हुई चर्चा

September 30, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम रेल मंडल में हादसों का सिलसिला: अब कच्चे तेल से भरी मालगाड़ी में लगी आग,बजरंगगढ़ स्टेशन के पास टैंक के ऊपर उठीं लपटें, दुर्घटना सायरन बजा, रतलाम से रवाना की गई राहत ट्रेन, तीन दिन में रेल से जुड़ी तीसरी घटना

By EditorOctober 17, 2026

रतलाम, 17अक्टूबर। रतलाम रेल मंडल में हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा…

SYSITS रतलाम में पहली बार TCS का ओपन कैंपस रिक्रूटमेंट ड्राइव 23 अक्टूबर को…युवाओं के उज्ज्वल भविष्य और बेहतर करियर अवसरों की दिशा में एक सशक्त पहल

October 17, 2026

रतलाम: हत्या के दो मामले-रावटी में जीजा की लात से साले की मौत का मामला, पिपलौदा में महिला की मौत,प्रेम प्रसंग के बीच विवाद में हत्या की आशंका

October 17, 2026
Top Trending

रतलाम रेल मंडल में हादसों का सिलसिला: अब कच्चे तेल से भरी मालगाड़ी में लगी आग,बजरंगगढ़ स्टेशन के पास टैंक के ऊपर उठीं लपटें, दुर्घटना सायरन बजा, रतलाम से रवाना की गई राहत ट्रेन, तीन दिन में रेल से जुड़ी तीसरी घटना

By EditorOctober 17, 2026

रतलाम, 17अक्टूबर। रतलाम रेल मंडल में हादसों का सिलसिला थमने का नाम…

SYSITS रतलाम में पहली बार TCS का ओपन कैंपस रिक्रूटमेंट ड्राइव 23 अक्टूबर को…युवाओं के उज्ज्वल भविष्य और बेहतर करियर अवसरों की दिशा में एक सशक्त पहल

By EditorOctober 17, 2026

रतलाम, 17अक्टूबर (खबरबाबा. कॉम)। श्री योगीन्द्र सागर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस…

रतलाम: हत्या के दो मामले-रावटी में जीजा की लात से साले की मौत का मामला, पिपलौदा में महिला की मौत,प्रेम प्रसंग के बीच विवाद में हत्या की आशंका

By EditorOctober 17, 2026

रतलाम, 17अक्टूबर (खबरबाबा. कॉम)। जिले में अलग-अलग घटनाओं में हत्या के दो…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.