रतलाम-जावरा,22जनवरी(खबरबाबा.काम)। बिती रात जावरा औद्योगिक थाना पुलिस ने उमटपालिया फंटे पर नाकेबंदी कर एक कार में सवार दो लोगो के कब्जे से डोडाचुरा ओर एक लाख से अधिक की मदद राशि बरामद की है। पुलिस डोडाचुरा बेचने वाले की भी तलाश कर रही है।
जावरा औद्योगिक थाना पुलिस के अनुसार एक गाडी में डोडाचुरा परिवहन की सूचना मिली थी। पुलिस ने इसके लिए एक टीम बनाई ओर रात में करीब देढ बजे उमटपालिया फंटे के समीप नाकेबंदी की। पुलिस ने एक कार को रोका ओर उसमें सवार लोगो से पूछताछ की तो वे पुलिस के सवालों का जवाब देने में हिचकिचाने लगे। पुलिस ने जब कार की तलाशी ली तो 110 ग्राम डोडाचुरा पावडर 4 मोबाइल ओर एक लाख 10 हजार रूपये नगदी बरामद किए। पुलिस ने आरोपी सीतामउ थाने के ग्राम राजनगर निवासी रइस तथा नाटाराम निवासी सरफराज को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने आरोपियों से माल के बारे में पूछताछ की लेकिन वे कुछ बताने को तैयार नही थे। सूत्रों की माने तो आरोपी उमटपालिया क्षेत्र से डोडाचुरा पाउडर लेकर मंदसौर की ओर जा रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ 8/15 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है। पुलिस ने उस व्यक्ति की तलाश में जुट गई है जिसने इन आरोपियों को डोडाचुरा बेचा था।
———–
राजस्व निरीक्षक कार्यालय से लेपटाप चोरी
रतलाम। अज्ञात चोरो ने राजस्व निरीक्षक के कार्यालय में घुसकर वहां पर रखा लेपटाप ओर बेग लेकर भाग निकला।
स्टेशन रोड थाना पुलिस के मुताबिक शिवधाम कालोनी निवासी रमेश पिता रणछोड गेहलोत राजस्व निरीक्षक के पद पर पदस्थ है। विगत शाम राजस्व निरीक्षक कार्यालय में उनका बेग रखा था ओर वे किसी काम के लिए आफिस से उठकर बाहर आए। शाम को करीब 4 बजे के आसपास अज्ञात बदमाश उनके आफिस में घुसकर लेपटाप रखा बैग चुराकर ले गया। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया है।
What's Hot
Related Posts
Add A Comment
Contact
- Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
- info@khabarbaba.com
-
Managed By -
Rajesh Jain
Sourabh Kothari
Samagra Jain
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.