Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: गैस एजेंसी में मिली अनियमितता-जनविश्वास अभियान की शिकायत पर कलेक्टर के निर्देश से कार्रवाई, प्रबंधक और प्रोपराइटर के खिलाफ प्रकरण दर्ज

September 2, 2026

रतलाम में फिर चोरों की दस्तक: लेनॉर्ड सिटी में दीवार फांदकर घुसे 3 बदमाश, जागे रहवासियों ने मचाया शोर तो पत्थर बरसाकर भागे…पुलिस ने घेराबंदी कर एक बदमाश को दबोचा

September 2, 2026

रतलाम: बाहर से आने वाले दूध की रैपिड किट से मौके पर हुई जांच, सभी नमूने मानक स्तर के पाए गए..मात्र दो मिनट में दूध में यूरिया, डिटर्जेंट, स्टार्च, सुक्रोज सहित अन्य मिलावट की जांच संभव

September 2, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » भारत vs न्यूज़ीलैंड : 204 रनों का टारगेट साबित हुआ बौना, ऑकलैंड में 6 विकेट से जीता भारत
All News

भारत vs न्यूज़ीलैंड : 204 रनों का टारगेट साबित हुआ बौना, ऑकलैंड में 6 विकेट से जीता भारत

SamagraBy SamagraJanuary 24, 2020No Comments7 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp

खेल, 24जनवरी2020/टीम इंडिया ने ऑकलैंड टी-20 में न्यूजीलैंड को 6 विकेट से हरा दिया. इसी के साथ भारत ने पांच मैचों की टी-20 सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली है. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट गंवा कर 203 रन बनाए और भारत को जीत के लिए 204 रनों का लक्ष्य दिया. जवाब में टीम इंडिया ने 19 ओवर में 4 विकेट गंवा कर लक्ष्य हासिल कर लिया.
भारत के लिए लोकेश राहुल ने 27 गेंदों पर चार चौके और तीन छक्कों की सहायता से 56 रन बनाए. कप्तान कोहली 32 गेंदों पर 45 रन बनाने में सफल रहे. लेकिन मैच के हीरो रहे श्रेयस अय्यर जिन्होंने अंतिम ओवरों में 27 गेंदों पर तीन चौके और तीन छक्के लगा नाबाद 54 रन बनाते हुए भारत को जीत दिलाई. उनके साथ मनीष पांडे 14 रन बनाकर नाबाद रहे.
भारत के लिए श्रेयस अय्यर ने सबसे ज्यादा नाबाद 58 रन बनाए. लोकेश राहुल ने 56 और विराट कोहली ने 45 रन की पारी खेली. दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 99 रन की साझेदारी की. रोहित शर्मा 7 रन बनाकर आउट हो गए. न्यूजीलैंड के लिए ईश सोढ़ी ने सबसे ज्यादा 2 विकेट लिए.
भारत ने चौथी बार किया ये कमाल
भारतीय क्रिकेट टीम ने टी-20 इंटरनेशल मैचों में सबसे अधिक चार बार 200 से अधिक का लक्ष्य चेज कर लिया है. दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया है, जिसने दो बार यह कारनामा किया है. इसके बाद दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड, वेस्टइंडीज, इंग्लैंड और कतर ने एक-एक बार यह कारनामा किया है. न्यूजीलैंड के खिलाफ 204 रनों के लक्ष्य को चेज किया और एक ओवर शेष रहते जीत हासिल की. यह भारत का चौथा सबसे बड़ा सफल चेज है.
इससे पहले भारत ने 2019 में हैदराबाद में वेस्टइंडीज के खिलाफ 208 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए जीत हासिल की थी. 2009 में भारत ने मोहाली में श्रीलंका के खिलाफ 207 रनों के लक्ष्य का सफल पीछा किया था और इसके अलावा 2013 में भारत ने राजकोट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 202 रनों के लक्ष्य को चेज करते हुए जीत हासिल की थी.
भारत की शुरुआत खराब रही, रोहित शर्मा के रूप में भारत को पहला झटका 16 रनों के कुल स्कोर लगा. रोहित शर्मा को मिशेल सेंटनर ने रॉस टेलर के हाथों कैच आउट करा दिया. रोहित 7 रन बनाकर आउट हुए. रोहित के आउट होने के बाद केएल राहुल और विराट कोहली ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए 99 रनों की पार्टनरशिप की. केएल राहुल 27 गेंदों पर 56 रनों की पारी खेलकर आउट हुए. राहुल ने अपनी पारी में 4 चौके और 3 छक्के जमाए. राहुल को आउट कर ईश सोढ़ी ने भारत को दूसरा झटका दिया.
केएल राहुल के आउट होने के बाद विराट कोहली भी चलते बने. ब्लेयर टिकनेर ने कोहली को मार्टिन गप्टिल के हाथों कैच आउट करा कर भारत को तीसरा झटका दे दिया. विराट कोहली 45 रन बनाकर आउट हुए. कोहली ने अपनी 32 गेंदों की पारी में 3 चौके और 1 छक्का लगाया.
न्यूजीलैंड ने भारत को दिया 204 रनों का लक्ष्य
पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट गंवा कर 203 रन बनाए और भारत को जीत के लिए 204 रनों का लक्ष्य दिया. न्यूजीलैंड की तरफ से कोलिन मुनरो ने सबसे ज्यादा 59 रन बनाए. वहीं, रॉस टेलर ने 54 रन बनाए. जबकि कप्तान केन विलियमसन ने 51 रनों की पारी खेली.
भारत की ओर से युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, शिवम दुबे, शार्दुल ठाकुर और रवींद्र जडेजा ने एक-एक सफलता हासिल की. मोहम्मद समी और शिवम दुबे काफी महंगे साबित हुए. शमी ने चार ओवर में 53 रन खर्च किए जबकि शिवम ने तीन ओवर में 44 रन दिए.
न्यूजीलैंड की तरफ से कोलिन मुनरो और मार्टिन गप्टिल ओपनिंग के लिए उतरे.  इन दोनों ही बल्लेबाजों ने भारतीय गेंदबाजों की जमकर पिटाई की और 7.5 ओवर में 80 रन बोर्ड पर दांग दिए. आठवें ओवर में मार्टिन गप्टिल को भारत के युवा ऑलराउंडर शिवम दुबे ने बॉउंड्री लाइन पर रोहित शर्मा के हाथों कैच आउट करा दिया. मार्टिन गप्टिल 30 रन बनाकर आउट हुए.
इसके बाद मुनरो ने कप्तान केन विलियमसन के साथ पारी को आगे बढ़ाना शुरू किया. कोलिन मुनरो ने 36 गेंदों पर अपने टी-20 इंटरनेशनल करियर का 10वां अर्धशतक पूरा किया. मुनरो 116 के कुल स्कोर पर पवेलियन लौटे. मुनरो ने 42 गेंदों पर छह चौके और दो छक्के लगाए. मुनरो का विकेट शार्दुल ठाकुर ने लिया. कोलिन डी ग्रैंडहोम (0) को 117 के कुल स्कोर पर रवींद्र जडेजा ने आउट किया. अब कप्तान का साथ देने रॉस टेलर आए और दोनों ने ताबड़तोड़ अंदाज में खेलना शुरू किया. 178 के कुल स्कोर पर केन विलियमसन आउट हुए. केन विलियमसन ने 26 गेंदों पर चार चौके और इतने ही छक्के लगाए.
न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन 26 गेंदों पर 51 रन बनाकर आउट हुए. केन विलियमसन को युजवेंद्र चहल ने विराट कोहली के हाथों कैच आउट करा कर न्यूजीलैंड को चौथा  दिया. केन विलियमसन का स्थान लेने आए विकेटकीपर बल्लेबाज टिम सेफर्ट (1) को जसप्रीत बुमराह ने सस्ते में पवेलियन लौटाया, लेकिन टेलर एक छोर पर जोरदार बल्लेबाजी करते रहे. टेलर ने इस बीच अपना अर्धशतक पूरा किया. टेलर ने अपनी नाबाद पारी में 27 गेंदों का सामना कर तीन चौके और इतने ही छक्के लगाए. मिशेल सेंटनर दो रनों पर नाबाद लौटे.
भारत ने न्यूजीलैंड को दी पहले बैटिंग
भारत के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया और न्यूजीलैंड को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया. इस मैच में विराट कोहली ने ऋषभ पंत को प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया. ऋषभ पंत की जगह केएल राहुल को मौका दिया गया, जो बल्लेबाजी के साथ-साथ विकेटकीपिंग भी करेंगे.
टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में वॉशिंगटन सुंदर की जगह रवींद्र जडेजा, नवदीप सैनी की जगह शार्दुल ठाकुर और कुलदीप यादव की जगह युजवेंद्र चहल को शामिल किया गया है. न्यूजीलैंड ने पिछले साल इंग्लैंड में खेले गए विश्व कप के सेमीफाइनल में भारत को मात देकर उसके खिताब जीतने के अभियान को रोक दिया था.
भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड में अब तक 5 टी-20 खेले हैं, लेकिन जीत सिर्फ एक में ही मिली. दोनों देशों के बीच अब तक 11 टी-20 हुए. टीम इंडिया ने 3 में जीत दर्ज की, जबकि 8 मैच हारे. भारत और न्यूजीलैंड के बीच अब तक न्यूजीलैंड में दो द्विपक्षीय टी-20 इंटरनेशनल सीरीज खेली गई हैं. इन दोनों ही टी-20 सीरीज में भारत को न्यूजीलैंड के हाथों हार का सामना करना पड़ा है.
न्यूजीलैंड में टीम इंडिया का रिकॉर्ड (टी-20 इंटरनेशनल सीरीज)
1. भारत बनाम न्यूजीलैंड – 2 मैचों की टी-20 इंटरनेशनल सीरीज (2008-2009) – न्यूजीलैंड 2-0 से जीता
2. भारत बनाम न्यूजीलैंड – 3 मैचों की टी-20 इंटरनेशनल सीरीज (2018-2019) – न्यूजीलैंड 2-1 से जीता
न्यूजीलैंड की धरती पर भारत को केवल एक ही टी-20 इंटरनेशनल मैच में जीत नसीब हुई है. जबकि बाकी के सभी चार मैचों में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया को हराया है.
न्यूजीलैंड में टीम इंडिया का रिकॉर्ड (टी-20 इंटरनेशनल मैच)
1. भारत बनाम न्यूजीलैंड – 25 फरवरी 2009 – क्राइस्चर्च – न्यूजीलैंड 7 विकेट से जीता
2. भारत बनाम न्यूजीलैंड – 27 फरवरी 2009 – वेलिंगटन – न्यूजीलैंड 5 विकेट से जीता
3. भारत बनाम न्यूजीलैंड – 6 फरवरी 2019 – वेलिंगटन – न्यूजीलैंड 80 रनों से जीता
4. भारत बनाम न्यूजीलैंड – 8 फरवरी 2019 – ऑकलैंड – भारत 7 विकेट से जीता
5. भारत बनाम न्यूजीलैंड – 10 फरवरी 2019 – हेमिल्टन – न्यूजीलैंड 4 रन से जीता
टीमें:
भारत: रोहित शर्मा, लोकेश राहुल (विकेटकीपर), विराट कोहली (कप्तान), श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद शमी.
न्यूजीलैंड: मार्टिन गप्टिल, कॉलिन मुनरो, केन विलियमसन (कप्तान), टिम सेफर्ट (विकेटकीपर), रॉस टेलर, कॉलिन डी ग्रैंडहोम, मिशेल सेंटनर, टिम साउदी, ईश सोढ़ी, ब्लेयर टिक्नेर, हामिश बेनेट.
(साभार-आज तक)

Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleमंदसौर-नीमच सहित 4 जिलों के 6 हजार आपदाग्रस्त परिवारों को रियायती दर पर मिलेगा गेहूँ
Next Article अनोखी पहल: जानिए एसपी सहित अन्य अधिकारियों और जवानों ने क्यों कराई एक साथ हेयर कटिंग
Samagra

Related Posts

रतलाम: प्रकरण दर्ज होने में एक माह तक की देरी, आदेश में महीनों लगने की शिकायत.. राजस्व न्यायालय की समस्याओं को लेकर कलेक्टर ने सुनी अधिवक्ताओं की बात,सुधार के दिए संकेत

August 23, 2026

जिले में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा,मुख्य अतिथि के रूप में कलेक्‍टर अजय कटे‍सरिया करेंगे ध्‍वजारोहण…

August 14, 2026

रतलाम: गंदे नाले के पानी से सब्जियां धोकर बेचने वाला निकला सरकारी बाबू! वाणिज्यिक कर विभाग में क्लर्क की है नौकरी…विभाग ने थमाया नोटिस

July 16, 2026

रतलाम में एफडी धोखाधड़ी का खुलासा, बैंक का आउटसोर्स कर्मचारी समेत 7 आरोपी गिरफ्तार

July 7, 2026

भोपाल: एएसपी राकेश‌ खाखा प्रतिष्ठित के.एफ. रुस्तमजी अवॉर्ड-2024 से सम्मानित होंगे….पहले भी मिल चुके है कई राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय सम्मान

June 2, 2026

422वें उर्स में सूफियाना रंग : ‘यह चमक-यह दमक सरकार तुम्हीं से है…’ पर झूम उठे उपस्थितजन…ख्वाजा खुदा सैयद दादाजी (शहीद) की दरगाह पर दो दिवसीय आयोजन, कव्वाली महफिल में देर रात तक बंधा समा

May 21, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम: गैस एजेंसी में मिली अनियमितता-जनविश्वास अभियान की शिकायत पर कलेक्टर के निर्देश से कार्रवाई, प्रबंधक और प्रोपराइटर के खिलाफ प्रकरण दर्ज

By EditorSeptember 2, 2026

रतलाम, 2 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)। मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत ग्राम रानीसिंग के ग्रामीणों की शिकायत…

रतलाम में फिर चोरों की दस्तक: लेनॉर्ड सिटी में दीवार फांदकर घुसे 3 बदमाश, जागे रहवासियों ने मचाया शोर तो पत्थर बरसाकर भागे…पुलिस ने घेराबंदी कर एक बदमाश को दबोचा

September 2, 2026

रतलाम: बाहर से आने वाले दूध की रैपिड किट से मौके पर हुई जांच, सभी नमूने मानक स्तर के पाए गए..मात्र दो मिनट में दूध में यूरिया, डिटर्जेंट, स्टार्च, सुक्रोज सहित अन्य मिलावट की जांच संभव

September 2, 2026
Top Trending

रतलाम: गैस एजेंसी में मिली अनियमितता-जनविश्वास अभियान की शिकायत पर कलेक्टर के निर्देश से कार्रवाई, प्रबंधक और प्रोपराइटर के खिलाफ प्रकरण दर्ज

By EditorSeptember 2, 2026

रतलाम, 2 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)। मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत ग्राम रानीसिंग के…

रतलाम में फिर चोरों की दस्तक: लेनॉर्ड सिटी में दीवार फांदकर घुसे 3 बदमाश, जागे रहवासियों ने मचाया शोर तो पत्थर बरसाकर भागे…पुलिस ने घेराबंदी कर एक बदमाश को दबोचा

By EditorSeptember 2, 2026

रतलाम, 2 सितंबर (खबरबाबा. कॉम)। रतलाम शहर में चोरों ने फिर से…

रतलाम: बाहर से आने वाले दूध की रैपिड किट से मौके पर हुई जांच, सभी नमूने मानक स्तर के पाए गए..मात्र दो मिनट में दूध में यूरिया, डिटर्जेंट, स्टार्च, सुक्रोज सहित अन्य मिलावट की जांच संभव

By EditorSeptember 2, 2026

रतलाम 2 सितंबर(खबरबाबा. कॉम)। खाद्य पदार्थों में मिलावट की जांच एवं आमजन…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.