Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम शिक्षा विभाग का एक्शन: ऑनलाइन हाजिरी में गड़बड़ी पर शिक्षिका की वेतनवृद्धि रोकी, लापरवाही पर दूसरी शिक्षिका निलंबित

September 2, 2026

रतलाम : टेलीग्राम पर ऑनलाइन वॉच सेलिंग का झांसा, रतलाम के मजदूर से 6.43 लाख की साइबर ठगी… हरिद्वार और कोटा से दो आरोपी गिरफ्तार

September 1, 2026

रतलाम: विंध्यवासिनी कॉलोनी ई-स्कूटी अग्निकांड में झुलसी 16 वर्षीय बेटी की मौत,13 दिन तक जिंदगी से जंग के बाद तोड़ा दम…मां अब भी इंदौर के निजी अस्पताल में भर्ती

September 1, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » युवक समझ रहा था सिर दर्द, 14 साल से दिमाग में कीड़ों ने बनाया था घर
All News

युवक समझ रहा था सिर दर्द, 14 साल से दिमाग में कीड़ों ने बनाया था घर

SamagraBy SamagraFebruary 3, 2020No Comments4 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp

नई दिल्ली, 3फरवरी2020/14 साल से तेज सिरदर्द झेल रहे एक व्यक्ति को जरा भी अंदाजा नहीं था कि उसका दिमाग कीड़ों का घर बनता जा रहा है. डॉक्टर्स ने जब उसके दिमाग का एमआरआई किया तो पता चला उसमें लगभग 14 साल से कीड़े (टेपवॉर्म) पल रहे थे, जो अब धीरे-धीरे उसे मौत की तरफ लेकर जा रहे थे.
टेक्सास में रहने वाले 40 वर्षीय गेरार्डो मॉक्टेजुमा शुरुआत में तेज सिरदर्द होता था. बर्दाश्त के बाहर इस दर्द के साथ उन्हें उल्टियां होती थी और तेज चक्कर आता था. इस दर्द से राहत पाने के लिए जब गेरार्डो ने डॉक्टर्स से इसकी जांच कराई तो उन्हें पहली बार इसकी वजह पता चली.
दरअसल, गेरार्डो के दिमाग में कीड़े प्रवेश कर चुके थे और उनके अंडे देने से उसकी समस्या दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही थी. एसेंशन सेटन मेडिकल सेंटर के न्यूरॉलॉजिस्ट जॉर्डन अमाडियो ने बताया कि हमें समय रहते गेरार्डो की जान बचा ली.
एमआरआई के जरिए पता चला कि कीड़े उसके दिमाग की चौथी वेंट्रिकल में दाखिल हो चुके हैं जिससे दिमाग को वो हिस्सा सेरेब्रोस्पाइनल फ्लूड से भर गया था.
दिमाग में कीड़े पड़ने या कीड़ों की अंडे देने की इस अवस्था को मेडिकल साइंस की भाषा में न्यूरोसिस्टीसरकोसिस कहा जाता है. जॉर्डन अमाडियो के अनुसार, अगर गेरार्डो का इलाज न किया जाता तो जल्दी ही उसकी मौत भी हो सकती थी.
जॉर्डन अमाडियो ने बताया कि गेरार्डो के दिमाग में यह कीड़ा काफी वक्त से था. यह कीड़ा पहले शरीर में दाखिल हुआ होगा और फिर दिमाग तक पहुंचा होगा. उनके दिमाग में कीड़ा उस वक्त दाखिल हुआ होगा जब वह मेक्सिको में रहते थे. यहां इलाज के लिए आने से करीब 14 साल पहले ही वह अमेरिका आए थे.
सेंटर फॉर डिसीज कंट्रोल एंड प्रीवेंशन के मुताबिक, न्यूरोसिस्टीसरकोसिस के बेहद कम मामले सामने आते हैं, लेकिन अमेरिका में हर साल इसके करीब 1000 मरीज देखने को मिलते हैं.
बता दें कि कुछ समय पहले भारत में भी ऐसा ही एक मामला सामने आया था जहां 8 साल की लड़की के माता-पिता तब हैरान रह गए जब उन्हें पता चला कि उनकी बेटी का ब्रेन टेपवॉर्म अंडे से संक्रमित है.
लड़की को करीब 6 महीनों से सिर में बहुत तेज दर्द होता था और मिर्गी के दौरे आ रहे थे जिसके बाद उसे फोर्टिस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था.
सीटी स्कैन में पता चला कि उसके ब्रेन में 100 से ज्यादा सिस्ट्स थे जो टेपवॉर्म एग्स ही थे. टेप वॉर्म एग उसके पेट से होते हुए खून के प्रवाह के जरिए ब्रेन तक पहुंच गए थे.
डॉक्टरों के मुताबिक, शुरुआती लक्षणों से न्यूरोसिस्टीसरकोसिस बीमारी का पता चला. इससे दिमाग में सूजन आ गई थी. उसका वजन 20 किलो. तक बढ़ गया था. वह ना तो ठीक से सांस ले पा रही थी और ना ही चल पा रही थी.
सूजन को कम करने के लिए उसे लंबे समय तक काफी हैवी डोज की दवा दी गई लेकिन कुछ असरदार साबित नहीं हुआ. इसके बाद भी विदिशा की हालत ठीक नहीं हुई. डॉक्टरों ने जब सीटी स्कैन किया तो ब्रेन में 100 से ज्यादा सिस्ट दिखे. डॉक्टरों ने इसे टेपवर्म अंडे बताया.
बीमारी का पता चलने के बाद ऑपरेशन कर उसके ब्रेन से अंडे बाहर निकाले जिसके बाद उसकी हालत में सुधार हो सका.
यह इन्फेक्शन टेपवर्म संक्रमित खाना खाने से हुई थी. नर्व सिस्टम के जरिए अंडे दिमाग में पहुंच जाने पर वह न्यूरो-सिस्टीसरकोसिस से ग्रस्त हो गई, जिससे उसे गंभीर सिरदर्द, मिर्गी के दौरे महसूस होने लगे.
लड़की के पिता ने कहा, हमें बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि हमारी स्वस्थ और खुशमिजाज बेटी इतनी भयंकर बीमारी से जूझ रही है. हम खुद को बहुत ही भाग्यशाली समझते हैं कि हम यहां समय पर पहुंच गए और सही इलाज हो सका.
फोर्टिस हॉस्पिटल के न्यूरोलॉजी के डायरेक्टक डॉक्टर प्रवीण गुप्ता ने बताया, मांस, फूलगोभी और कुछ फलों को खाने से टेपवर्म का कीड़ा पेट के रास्ते मस्तिष्क में चला जाता है. वहां पर अंडे देना शुरू कर देता है.
समय पर इलाज न मिलने से यह जानलेवा भी हो सकता है. अंडे की वजह से अक्सर सेंट्रल नर्व के जरिए न्यूरोसिस्टीसरकोसिस, कंकाल की मांसपेशियों, आंखों और त्वचा प्रभावित होने लगते हैं.
(साभार-आज तक)

Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleकोरोना वायरस से चीन में अब तक 361 मौत, 10 दिन में 1000 बेड का अस्पताल तैयार
Next Article बजट के बाद पहले दिन लाल निशान में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स में गिरावट, रुपया भी टूटा
Samagra

Related Posts

रतलाम: प्रकरण दर्ज होने में एक माह तक की देरी, आदेश में महीनों लगने की शिकायत.. राजस्व न्यायालय की समस्याओं को लेकर कलेक्टर ने सुनी अधिवक्ताओं की बात,सुधार के दिए संकेत

August 23, 2026

जिले में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा,मुख्य अतिथि के रूप में कलेक्‍टर अजय कटे‍सरिया करेंगे ध्‍वजारोहण…

August 14, 2026

रतलाम: गंदे नाले के पानी से सब्जियां धोकर बेचने वाला निकला सरकारी बाबू! वाणिज्यिक कर विभाग में क्लर्क की है नौकरी…विभाग ने थमाया नोटिस

July 16, 2026

रतलाम में एफडी धोखाधड़ी का खुलासा, बैंक का आउटसोर्स कर्मचारी समेत 7 आरोपी गिरफ्तार

July 7, 2026

भोपाल: एएसपी राकेश‌ खाखा प्रतिष्ठित के.एफ. रुस्तमजी अवॉर्ड-2024 से सम्मानित होंगे….पहले भी मिल चुके है कई राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय सम्मान

June 2, 2026

422वें उर्स में सूफियाना रंग : ‘यह चमक-यह दमक सरकार तुम्हीं से है…’ पर झूम उठे उपस्थितजन…ख्वाजा खुदा सैयद दादाजी (शहीद) की दरगाह पर दो दिवसीय आयोजन, कव्वाली महफिल में देर रात तक बंधा समा

May 21, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम शिक्षा विभाग का एक्शन: ऑनलाइन हाजिरी में गड़बड़ी पर शिक्षिका की वेतनवृद्धि रोकी, लापरवाही पर दूसरी शिक्षिका निलंबित

By EditorSeptember 2, 2026

रतलाम, 2 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)।जिले में शिक्षकों की कार्यप्रणाली को लेकर प्राप्त शिकायतों पर शिक्षा विभाग…

रतलाम : टेलीग्राम पर ऑनलाइन वॉच सेलिंग का झांसा, रतलाम के मजदूर से 6.43 लाख की साइबर ठगी… हरिद्वार और कोटा से दो आरोपी गिरफ्तार

September 1, 2026

रतलाम: विंध्यवासिनी कॉलोनी ई-स्कूटी अग्निकांड में झुलसी 16 वर्षीय बेटी की मौत,13 दिन तक जिंदगी से जंग के बाद तोड़ा दम…मां अब भी इंदौर के निजी अस्पताल में भर्ती

September 1, 2026
Top Trending

रतलाम शिक्षा विभाग का एक्शन: ऑनलाइन हाजिरी में गड़बड़ी पर शिक्षिका की वेतनवृद्धि रोकी, लापरवाही पर दूसरी शिक्षिका निलंबित

By EditorSeptember 2, 2026

रतलाम, 2 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)।जिले में शिक्षकों की कार्यप्रणाली को लेकर प्राप्त शिकायतों…

रतलाम : टेलीग्राम पर ऑनलाइन वॉच सेलिंग का झांसा, रतलाम के मजदूर से 6.43 लाख की साइबर ठगी… हरिद्वार और कोटा से दो आरोपी गिरफ्तार

By EditorSeptember 1, 2026

रतलाम, 1 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)। टेलीग्राम के जरिए ऑनलाइन घड़ियां बेचकर मोटा मुनाफा…

रतलाम: विंध्यवासिनी कॉलोनी ई-स्कूटी अग्निकांड में झुलसी 16 वर्षीय बेटी की मौत,13 दिन तक जिंदगी से जंग के बाद तोड़ा दम…मां अब भी इंदौर के निजी अस्पताल में भर्ती

By EditorSeptember 1, 2026

रतलाम, 1 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)। विंध्यवासिनी कॉलोनी में 13 दिन पहले ई-स्कूटी में…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.