नई दिल्ली, 8फरवरी2020/दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान खत्म होने के साथ ही सामने आए एग्जिट पोल में अरविंद केजरीवाल फिर से मुख्यमंत्री बनते दिख रहे हैं। तमाम एग्जिट पोल में आम आदमी पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिलने की बात कही है। हालांकि पिछली बार की तुलना में उसकी सीटों में जरूर कमी हो सकती है।
वर्ष 2015 के विधानसभा चुनावों में ‘आप’ ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए 70 में से 67 सीटों पर कब्जा किया था। मगर इस बार उसे 44 से 57 सीटें मिल सकती हैं। हालांकि बहुमत के लिए 36 सीटों की ही जरूरत है।
दिल्ली के चुनावी प्रचार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत तमाम केंद्रीय मंत्री उतर आए थे। इसका फायदा इस बार भाजपा को होता दिख रहा है। पिछली बार तीन सीटों तक सिमटने वाली भाजपा को इस बार 26 सीटें तक मिलने का अनुमान है।
कांग्रेस की स्थिति में हालांकि इस बार भी कोई सुधार होता नहीं दिख रहा है। उन्हें बमुश्किल एक सीट मिल जाए तो गनीमत होगी।
क्या कहते हैं एग्जिट पोल
आज तक-Axis My India
आप – 59-68 सीटें
भाजपा- 2-11 सीटें
कांग्रेस- 0
एबीपी-सी वोटर
आप – 49-63 सीटें
भाजपा- 5-19 सीटें
कांग्रेस- 0-4
न्यूज एक्स-नेता
आप- 53-57 सीटें
भाजपा- 11-17 सीटें
कांग्रेस- 0-2 सीटें
टाइम्स नाउ-Ipsos
आप- 44 सीटें
भाजपा- 26 सीटें
कांग्रेस- 0
टीवी 9-भारतवर्ष-Cicero
आप- 54 सीटें
भाजपा-15 सीटें
कांग्रेस- 01
रिपब्लिक टीवी-जन की बात
आप- 48-61 सीटें
भाजपा-09-21 सीटें
कांग्रेस- 0-1
इंडिया टीवी
आप- 44 सीटें
भाजपा-26 सीटें
कांग्रेस- 0
(साभार-अमर उजाला)
Previous Articleरतलाम: नेशनल लोक अदालत आयोजित
Related Posts
Add A Comment
Contact
- Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
- info@khabarbaba.com
-
Managed By -
Rajesh Jain
Sourabh Kothari
Samagra Jain
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.