Close Menu
  • Home
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • कोविड
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: पुलिस द्वारा कांबिंग गश्त, रात भर चली गुंडे बदमाशों और असमाजिक तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई…जिलाबदर, हिस्ट्री शीटर, निगरानी गुंडा बदमाशों की हुई चेकिंग

March 15, 2026

रतलाम : रिंगनोद पुलिस की कार्रवाई-165 ग्राम एमडी ड्रग्स सहित दो आरोपी गिरफ्तार, 17.30 लाख का सामान जब्त

March 15, 2026

रतलाम: दुष्कर्म के आरोपी को 10 वर्ष की सजा,पीड़िता को जबरदस्ती मोटरसाइकिल पर स्टेशन रोड से बिठाकर ले गया था आरोपी

March 15, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • रतलाम: पुलिस द्वारा कांबिंग गश्त, रात भर चली गुंडे बदमाशों और असमाजिक तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई…जिलाबदर, हिस्ट्री शीटर, निगरानी गुंडा बदमाशों की हुई चेकिंग
  • रतलाम : रिंगनोद पुलिस की कार्रवाई-165 ग्राम एमडी ड्रग्स सहित दो आरोपी गिरफ्तार, 17.30 लाख का सामान जब्त
  • रतलाम: दुष्कर्म के आरोपी को 10 वर्ष की सजा,पीड़िता को जबरदस्ती मोटरसाइकिल पर स्टेशन रोड से बिठाकर ले गया था आरोपी
  • रतलाम: भेविन माइंड स्कूल में 16 मार्च को ओपन हाउस,गेम्स व फन एक्टिविटीज के साथ अभिभावकों के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन
  • रतलाम: महिला चेन स्नेचिंग गिरोह का 24 घंटे में पर्दाफाश, 6 आरोपी गिरफ्तार…कार भी बरामद
  • रतलाम: कलेक्टर के निर्देश पर प्रशासन का पोल्ट्री फार्म पर छापा, 64 व्यावसायिक खाली गैस सिलेंडर जब्त
  • रतलाम: पूजा के दौरान वृद्धा की सोने की चेन चोरी, सीसीटीवी कैमरे में दिखी इंदौर और महाराष्ट्र की 4 संदिग्ध महिलाएं हिरासत में
  • रतलाम: निगम का वर्ष 2026-27 का बजट महापौर परिषद में प्रस्तुत,बजट निगम परिषद में प्रस्तुत करने हेतु महापौर परिषद ने दी स्वीकृति
  • Demos
  • Politics
  • Money
Facebook X (Twitter) Instagram
KhabarbabaKhabarbaba
Subscribe
Monday, March 16
  • Home
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • कोविड
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
KhabarbabaKhabarbaba
Home»Uncategorized

यातायात के लिए मैदान में उतरा प्रशासनिक अमला,एसडीएम और सीएसपी शहर में निकले, नए सिरे से डलेगी पार्किंग लाइन

By SamagraNovember 14, 2017 Uncategorized No Comments3 Mins Read

रतलाम(खबरबाबा.काम)। शहर में यातायात के सुचारु संचालन के लिए एक बार फिर से प्रशासनिक अमला मैदान में उतर गया है। मंगलवार को शहर एसडीएम अनिल भाना ने सीएसपी विवेकसिंह चौहान और निगम अमले के साथ शहर में भ्रमण किया और सड़कों पर बेतरतीब खड़े वाहनों को व्यवस्थित ढ़ंग से खड़ा कराने के लिए शहर के हर क्षेत्र में नए सिरे से पार्किंग लाइन डाले जाने के निर्देश दिए। तीन दिन में पार्किंग लाइन का कार्य शुरु हो जाएगा।
मंगलवार दोपहर को शहर एसडीएम अनिल भाना, सीएसपी विवेकसिंह चौहान निगम अमले को लेकर दोपहर में दो बत्ती पहुंचे। यहां पर वाहनो को खड़े करने के लिए दुकानों से एक निश्चित दूरी की नपती करना अमले ने शुरू किया। इस दौरान एसडीएम व सीएसपी ने वाहनों की लंबाई के मान से एक निश्चित स्थान छोड़कर पार्किंग के लिए मार्किंग कराई। पहली बार पुलिस, प्रशासन व निगम अमला एक साथ पूरे शहर में घूमा और हर प्रमुख सड़क के साथ अन्य स्थानों की सड़कों पर भी पार्किंग के लिए लाइन डाली गई, जिससे कि बाजार में आने वाले वाहन चालक बेतरतीब वाहन खड़े न करते हुए पार्किंग लाइन के भीतर ही वाहन खड़े करें। इसके अलावा नालियों की सफाई के लिए अधिकारियों ने निगम अमले को निर्देश दिए। नालियों की सफाई में जहां अतिक्रमण बाधित होगा, उसे भी हटाया जाएगा।
पहले कहीं ज्यादा तो कहीं कम जगह थी
वर्तमान में शहर कुछ स्थानों पर ही र्पािकंग लाइन नजर आती है, जो कि काफी समय पूर्व डाली गई थी। उस दौरान ठीक से नपती नहीं होने से कहीं इसे अधिक बड़ा कर दिया था, तो कहीं दो से ढ़ाई फीट की जगह पर लाइन डाली गई थी। ऐसे में छोटे स्थान पर लाइन के बाहर खड़े वाहनों के पुलिस द्वारा उठाने या चालानी कार्रवाई करने पर विवाद की स्थिति निर्मित हो रही थी। इन्हीं सब बातों को ध्यान में रखते हुए इस बार तीनों विभाग के अधिकारी एक साथ सड़क पर आए और सड़क के दोनों और दुकानों व भवनों से एक निश्चित दूरी की नपती करते हुए वहां पर पार्किंग लाइन के लिए निशान लगाए। शहर में नए सिरे से पार्किंग लाइन डालने का काम दो से तीन दिन में शुरू हो जाएगा। इसके डाले जाने के बाद यदि कोई वाहन सड़क पर लाइन के बाहर खड़ा नजर आता है, तो यातायात पुलिस का अमला उसे क्रेन के माध्यम से उठा कर थाने ले जाएगा या फिर संबंधित व्यक्ति का वाहन मौके पर ही चालानी कार्रवाई करने के बाद उसे छोड़ा जाएगा। इधर मंगलवार को पुलिस-प्रशासन की मौजूदगी में निगम का अमला डाट की पुल के दूसरी और भी पहुंचा। यहां पर निगम की भूमि पर किए गए अतिक्रमण को हटाया गया।

Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp

Keep Reading

रतलाम: निजी स्कूलों की मनमानी पर नकेल कसने की मांग, कलेक्टर जनसुनवाई में फीस–किताब–यूनिफॉर्म का मुद्दा उठा

रतलाम ग्रामीण के पूर्व विधायक दिलीप मकवाना को भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा में प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी

रतलाम: जब विवाह समारोह में दिलवाया गया ‘आठवां वचन’, पर्यावरण संरक्षण का भी लिया संकल्प

पद्मभूषण, लोकसभा पूर्व अध्यक्ष महाजन और पूर्व मंत्री जटिया ने की युग पुरुष के लेखकों की सराहना- पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी, आडवाणी, पूर्व सीएम पटवा, जोशी से जुड़े रोचक प्रसंग

रतलाम: मेरठ से मुंबई जाते हुए रतलाम में रुके और चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया.. दिनदहाड़े चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का 10 घंटे में खुलासा,यूपी के दो कुख्यात आरोपी गिरफ्तार, नकली बाल लगाकर वारदात

रतलाम: श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी में वसंत उत्सव का आयोजन-विद्या, बुद्धि और ज्ञान के उत्सव के रूप में मनाई गई बसंत पंचमी

Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

News

  • मध्यप्रदेश
  • रतलाम
  • देश
  • विदेश
  • खेल

News

  • व्यापार
  • कोविड
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.