Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

SYSITS रतलाम में पहली बार TCS का ओपन कैंपस रिक्रूटमेंट ड्राइव 23 अक्टूबर को…युवाओं के उज्ज्वल भविष्य और बेहतर करियर अवसरों की दिशा में एक सशक्त पहल

October 17, 2026

रतलाम: हत्या के दो मामले-रावटी में जीजा की लात से साले की मौत का मामला, पिपलौदा में महिला की मौत,प्रेम प्रसंग के बीच विवाद में हत्या की आशंका

October 17, 2026

October 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » टीम इंडिया ने लगाई हार की हैट्रिक, न्यूजीलैंड ने 3-0 से किया सफाया
All News

टीम इंडिया ने लगाई हार की हैट्रिक, न्यूजीलैंड ने 3-0 से किया सफाया

SamagraBy SamagraFebruary 11, 2020No Comments4 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp

खेल समाचार, 11फरवरी2020/न्यूजीलैंड के खिलाफ लगातार तीसरा वनडे गंवाकर टीम इंडिया ने हार की हैट्रिक लगा दी. माउंट माउंगानुई में खेले गए तीसरे और आखिरी वनडे मैच में कीवियों ने टीम इंडिया को 5 विकेट से मात दे दी. न्यूजीलैंड ने टी-20 सीरीज में 0-5 की हार का बदला लेते हुए तीन मैचों की वनडे सीरीज में भारत का 3-0 से सूपड़ा साफ कर दिया. इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने 50 ओवरों में 7 विकेट गंवाकर 296 रन बनाए और न्यूजीलैंड को जीत के लिए 297 रनों का टारगेट दिया.
भारत के लिए केएल राहुल ने अपने वनडे करियर का चौथा शतक जड़ते हुए 112 रनों की पारी खेली. जवाब में न्यूजीलैंड ने 47.1 ओवरों में 5 विकेट गंवा कर लक्ष्य हासिल कर लिया. पहला वनडे न्यूजीलैंड ने 4 विकेट से जीता था. इसके बाद दूसरे वनडे में भी कीवी टीम ने भारत को हरा सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त हासिल की थी. न्यूजीलैंड ने आखिरी मैच को भी जीतकर टीम इंडिया का व्हाइट वॉश कर दिया. 31 साल बाद तीन या उससे ज्यादा मैचों की वनडे सीरीज (जब सीरीज के सभी मैच खेले गए) में भारत को व्हाइट वॉश का सामना करना पड़ा है.
भारत ने न्यूजीलैंड को दिया 297 का टारगेट
पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने 50 ओवरों में 7 विकेट गंवाकर 296 रन बनाए और न्यूजीलैंड को जीत के लिए 297 रनों का टारगेट दिया. भारत के लिए केएल राहुल ने अपने वनडे करियर का चौथा शतक जड़ते हुए 112 रनों की पारी खेली. श्रेयस अय्यर ने 62 और मनीष पांडे ने 42 रनों की पारी खेली. इसके अलावा पृथ्वी शॉ ने 40 रनों का योगदान दिया.
एक बार फिर मयंक अग्रवाल और पृथ्वी शॉ की जोड़ी टीम इंडिया को अच्छी शुरुआत देने में नाकाम रही. दूसरे ओवर में ही मयंक अग्रवाल आउट हो गए. मयंक अग्रवाल को काइल जैमीसन ने बोल्ड करते हुए भारत को पहला झटका दिया. अग्रवाल 1 रन बनाकर आउट हुए. कप्तान विराट कोहली का बल्ला भी नहीं चला. विराट कोहली को हामिश बेनेट ने काइल जैमीसन के हाथों कैच आउट करा कर भारत को दूसरा झटका दिया. विराट कोहली 9 रन बनाकर आउट हुए.
पृथ्वी शॉ (40 रन, 42 गेंदों में, 2 छक्के, 3 चौके) रन आउट  हुए. 62 के स्कोर पर टीम इंडिया को तीसरा झटका लगा. श्रेयस अय्यर को जेम्स नीशाम ने कोलिन डी ग्रैंडहोम के हाथों कैच आउट करा भारत को चौथा झटका दिया. अय्यर 62 रन बनाकर आउट हुए.
केएल राहुल ने ठोका शतक
केएल राहुल ने अपने वनडे करियर का चौथा शतक जड़ दिया है. नंबर 5 पर राहुल का यह पहला वनडे शतक है. राहुल ने अपना शतक 104 गेंदों पर पूरा किया. केएल राहुल 112 गेंदों पर 112 रन बनाकर आउट हुए. राहुल ने अपनी पारी में 9 चौके और 2 छक्के लगाए.
नंबर पांच और उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की धरती पर वनडे शतक लगाने वाले राहुल दूसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं. इससे पहले सुरेश रैना ने भी यह कारनामा किया था. सुरेश रैना ने न्यूजीलैंड की धरती पर साल 2015 में खेले गए वर्ल्ड कप टूर्नामेंट में जिम्बाब्वे के खिलाफ शतक ठोका था. नंबर पांच पर बल्लेबाजी करते हुए सुरेश रैना ने जिम्बाब्वे के खिलाफ नाबाद 110 रन बनाए थे.
मनीष पांडे 42 रन बनाकर हामिश बेनेट की गेंद पर आउट हुए. पांडे का कैच मिशेल सेंटनर ने लिया. पांडे ने 48 गेंदों पर 2 चौके लगाए. राहुल और पांडे ने 5वें विकेट के लिए 107 रनों की साझेदारी की. शार्दुल ठाकुर (7) का विकेट 49वें ओवर की दूसरी गेंद पर गिरा, लेकिन इसके बाद रवींद्र जडेजा (नाबाद 8) और नवदीप सैनी (नाबाद 8) ने टीम को कोई और नुकसान नहीं होने दिया. गेंदबाजी में न्यूजीलैंड के स्टार हामिश बेनेट रहे, जिन्होंने 64 रन देकर चार विकेट लिए जबकि काइल जैमीसन और जेम्स नीशाम को एक-एक सफलता मिली.
न्यूजीलैंड ने भारत को दी पहले बैटिंग
न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया और भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया. भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव हुआ है. खराब फॉर्म में चल रहे केदार जाधव टीम से बाहर हुए हैं. जाधव की जगह मनीष पांडे को मौका दिया गया है. न्यूजीलैंड की टीम में भी दो बदलाव हुए.
कप्तान केन विलियमसन ने चोट के बाद इस मैच में वापसी की. विलियमसन टॉम ब्लंडेल की जगह शामिल हुए. इसके अलावा मार्क चैपमैन की जगह मिशेल सेंटनर को मौका मिला है.
(साभार-आज तक)

Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरतलाम: नाबालिक वाहन चलाते मिले तो अभिभावकों के विरुद्ध भी होगी कार्रवाई,आज से रतलाम पुलिस का यह अभियान
Next Article ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग को लेकर निर्देश जारी, शिकायत के लिए पुलिस ने जारी किए फोन नम्बर
Samagra

Related Posts

October 14, 2026

रतलाम: जावरा थाना परिसर में पति ने पत्नी पर किया चाकू से हमला, पूर्व मंगेतर के साथ थाने पहुंची थी महिला, साथ चलने से इनकार करने पर पति ने खोया आपा

October 14, 2026

राष्ट्रीय मठ मंदिर संघ ने उठाई मांग-मंदिरों की जमीन से हटाओ अवैध कब्जे, मंदिरो की बने अलग -अलग सूची – प्रेसवार्ता कर कहा अतिक्रमण नहीं हटे तो संघ खुद आएगा मैदान मे

October 9, 2026

रतलाम: पट्टे के एक सर्वे नंबर सुधरवाने और सीमांकन के लिए महीनों से राजस्व कार्यालयों के चक्कर काट रहा दिव्यांग… प्रशासनिक कार्यशैली के कारण प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभ से भी हुआ वंचित, राजस्व अमले की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल

October 1, 2026

रतलाम: पट्टे के एक सर्वे नंबर सुधरवाने और सीमांकन के लिए महीनों से राजस्व कार्यालयों के चक्कर काट रहा दिव्यांग… प्रशासनिक कार्यशैली के कारण प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभ से भी हुआ वंचित, राजस्व अमले की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल

October 1, 2026

रतलाम को सूखाग्रस्त घोषित करने शासन को भेजा जाएगा प्रस्ताव..प्रभारी मंत्री विजय शाह की अध्यक्षता में जिला विकास एवं सलाहकार समिति की बैठक- अल्प बारिश, पेयजल,और स्वास्थ्य सुविधाओं पर हुई चर्चा

September 30, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

SYSITS रतलाम में पहली बार TCS का ओपन कैंपस रिक्रूटमेंट ड्राइव 23 अक्टूबर को…युवाओं के उज्ज्वल भविष्य और बेहतर करियर अवसरों की दिशा में एक सशक्त पहल

By EditorOctober 17, 2026

रतलाम, 17अक्टूबर (खबरबाबा. कॉम)। श्री योगीन्द्र सागर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस (SYSITS), कॉलेज परिसर,…

रतलाम: हत्या के दो मामले-रावटी में जीजा की लात से साले की मौत का मामला, पिपलौदा में महिला की मौत,प्रेम प्रसंग के बीच विवाद में हत्या की आशंका

October 17, 2026

October 17, 2026
Top Trending

SYSITS रतलाम में पहली बार TCS का ओपन कैंपस रिक्रूटमेंट ड्राइव 23 अक्टूबर को…युवाओं के उज्ज्वल भविष्य और बेहतर करियर अवसरों की दिशा में एक सशक्त पहल

By EditorOctober 17, 2026

रतलाम, 17अक्टूबर (खबरबाबा. कॉम)। श्री योगीन्द्र सागर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस…

रतलाम: हत्या के दो मामले-रावटी में जीजा की लात से साले की मौत का मामला, पिपलौदा में महिला की मौत,प्रेम प्रसंग के बीच विवाद में हत्या की आशंका

By EditorOctober 17, 2026

रतलाम, 17अक्टूबर (खबरबाबा. कॉम)। जिले में अलग-अलग घटनाओं में हत्या के दो…

By EditorOctober 17, 2026
banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.