Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम : टेलीग्राम पर ऑनलाइन वॉच सेलिंग का झांसा, रतलाम के मजदूर से 6.43 लाख की साइबर ठगी… हरिद्वार और कोटा से दो आरोपी गिरफ्तार

September 1, 2026

रतलाम: विंध्यवासिनी कॉलोनी ई-स्कूटी अग्निकांड में झुलसी 16 वर्षीय बेटी की मौत,13 दिन तक जिंदगी से जंग के बाद तोड़ा दम…मां अब भी इंदौर के निजी अस्पताल में भर्ती

September 1, 2026

रतलाम: भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल हुए श्याम टेलर और विप्लव जैन

August 31, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » जिले के अपराध समाचार:सर्किल जेल में प्रहरी से अभद्रता कर शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाई
All News

जिले के अपराध समाचार:सर्किल जेल में प्रहरी से अभद्रता कर शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाई

SamagraBy SamagraFebruary 19, 2020No Comments4 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp

रतलाम,19फरवरी(खबरबाबा.काम)। रतलाम सर्किल जेल परिसर की भोजनशाला में जेल प्रहरी के साथ विचाराधीन कैदी द्वारा अभद्र व्यवहार का मामला सामने आया है। जेल प्रहरी के साथ गालीगलौज कर उसे जान से मारने की धमकी देकर शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाई गई।
सर्किल जेल के आरक्षक प्रहरी हिम्मतसिंह ने स्टेशनरोड थाना पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 15 फरवरी को फरहान नामक व्यक्ति ने पाकसाल सर्जिल जेल परिसर की भोजनशाला में घुसकर प्रहरी जगदीश के साथ जबरन बदतमीजी कर शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाई। आरोप है कि प्रहरी के साथ गालीगलौज कर उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई। स्टेशनरोड थाना पुलिस ने जेल की भोजनशाला में घुसकर प्रहरी के साथ मारपीट कर शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने के मामले में अपराध दर्ज किया।
शराब पीकर दो पक्ष भिड़े
रतलाम। बिलपांक थाने के गांव गुलरीपाड़ा में दारू पीकर परिवार के लोगों के साथ गालीगलौज एवं मारपीट कर धमकी दी गई। पुलिस ने दोनों पक्षों की रिपोर्ट पर अलग-अलग केस दर्ज किया।
गुलरीपाड़ा रहवासी जगदीश  बंजारा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि कथित राकेश व अन्य पांच लोगों ने दारू पीकर फरियादी व  परिवार के लोगों के साथ गालीगलौज एवं मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। इसी मामले में दूसरे पक्ष के फरियादी प्रकाश बंजारा ने प्रहलाद सहित दो अन्य लोगों के खिलाफ भी दारू पीकर फरियादी व  परिवार के लोगों के साथ मारपीट कर धमकी देने का अपराध दर्ज कराया। इसी थाना पुलिस ने मूंदड़ी रहवासी महिला की रिपोर्ट पर एक व्यक्ति के खिलाफ   अपराध दर्ज किया। आरोप है कि कथित ने महिला के साथ गालीगलौज कर घर की छत के कवेलु तोडफ़ोड़ कर नुकसान किया। उसे जान से मारने की धमकी भी दी।
ऑटो ने टक्कर मारी, दंपत्ति घायल
रतलाम। आईटीआई के सामने सैलाना रोड पर ऑटो रिक्शा ने बाइक को टक्कर मार दी जिससे बाइक चालक सहित एक अन्य को चोट आई।
कस्तुरबानगर गृहनिर्माण समिति रहवासी संजयसिंह तंवर पत्नी के साथ मोटर साइकल से जा रहा था कि सैलाना रोड पर आईटीआई के सामने तेजगति से आ रहे ऑटो ने टक्कर मार दी जिससे बाइक चालक संजयसिंह व उसकी पत्नी को चोट आई। औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने केस दर्ज किया।
बाइक की टक्कर
बाजना पुलिस ने मांडलिया रहवासी बहादुर की रिपोर्ट पर बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज किया। झरनिया ऊंकाला में मोटरसाइकल के चालक ने वाहन तेजगति से चलाकर सामने से टक्कर मार दी।
दादागिरी चलने के नाम पर चाकू लेकर रुपए मांगने वाले को जेल भेजा
रतलाम। काजीपुरा रहवासी सिकंदर खॉ पिता शहादत खां (44) ने स्टेशनरोड थाने रिपोर्ट लिखाई थी कि वह वह मोटरसाइकल से अपनी बहन के घर से मिलकर वापस काजीपुरा आ रहा था तभी ऊंकाला रोड नया पूल पर फरहान नामक युवक बाइक के सामने आकर खड़ा हो गया और गालिया देकर धमकाने लगा की रतलाम में मेरी दादागिरी चलती है और इस कारण मंडी मे तेरे साथ काम करने वाले सभी हम्माल मुझे भी हम्माली के रुपयों में रुपए देते हैं बस तू ही नहीं देता है।
फरियादी ने पुलिस को बताया कि ऐसा कह कर उसके साथ झुमाझटकी कर मारपीट की तो वह बाइक से गिर गया। तब कथित ने चाकू निकाल लिया और धमकाया। फरियादी की रिपोर्ट पर स्टेशनरोड थाना पुलिस ने अपराध दर्ज कर युवक को गिरफ्तार कर उससे एक खटकेदार चाकू जब्त कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जहां से 27 फरवरी तक जेल भेजा गया था। 18 फरवरी को जमानत आवेदन पर सुनवायी हुई जिस पर अभियोजन की ओर सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी चौपसिंह ठाकुर ने जमानत आवेदन पर कड़ी आपत्ति दर्ज कराते हुए थाने की ओर से प्रस्तुत प्रतिवेदन के समर्थन करते हुए आरोपी का जमानत आवेदन निरस्त करने का निवेदन किया, जिस पर से  न्यायालय ने अभियोजन के तर्को व प्रतिवेदन से सहमत होते हुए आरोपी का जमानत आवेदन निरस्त किया गया। उक्त जानकारी अभियोजन मीडिया सेल प्रभारी शिव मनावरे ने दी।
सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी सैलाना सुनिलसिंह खेर ने बताया कि तेजजाम पिता कोदर निवासी नाहरपुरा पैर का घुटना तोडऩे पर न्यायिक मजिस्ट्रेट सपना भारती ने बाबू व हकरू नामक युवकों को दोषी पाते हुए एक साल का सश्रम कारावास एवं अर्थदंड से दंडित किया। जानकारी अभियोजन मीडिया सेल प्रभारी शिव मनावरे ने जारी प्रेस बयान में दी।

Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरतलाम: आनलाइन पेमेंट के नाम पर धोखाधड़ी,शोरुम पर गए तीन युवक आनलाइन पेमेंट दिखाकर 38 हजार रुपए से अधिक के कपड़े ले गए, खाते में नहीं आए रुपए, प्रकरण दर्ज
Next Article भोपाल: दो दिवसीय आईपीएस आफिसर्स कानक्लेव का शुभारंभ,एक बार फिर कमिश्नर सिस्टम की उठी मांग, सीएम ने दिया यह जवाब
Samagra

Related Posts

रतलाम: प्रकरण दर्ज होने में एक माह तक की देरी, आदेश में महीनों लगने की शिकायत.. राजस्व न्यायालय की समस्याओं को लेकर कलेक्टर ने सुनी अधिवक्ताओं की बात,सुधार के दिए संकेत

August 23, 2026

जिले में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा,मुख्य अतिथि के रूप में कलेक्‍टर अजय कटे‍सरिया करेंगे ध्‍वजारोहण…

August 14, 2026

रतलाम: गंदे नाले के पानी से सब्जियां धोकर बेचने वाला निकला सरकारी बाबू! वाणिज्यिक कर विभाग में क्लर्क की है नौकरी…विभाग ने थमाया नोटिस

July 16, 2026

रतलाम में एफडी धोखाधड़ी का खुलासा, बैंक का आउटसोर्स कर्मचारी समेत 7 आरोपी गिरफ्तार

July 7, 2026

भोपाल: एएसपी राकेश‌ खाखा प्रतिष्ठित के.एफ. रुस्तमजी अवॉर्ड-2024 से सम्मानित होंगे….पहले भी मिल चुके है कई राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय सम्मान

June 2, 2026

422वें उर्स में सूफियाना रंग : ‘यह चमक-यह दमक सरकार तुम्हीं से है…’ पर झूम उठे उपस्थितजन…ख्वाजा खुदा सैयद दादाजी (शहीद) की दरगाह पर दो दिवसीय आयोजन, कव्वाली महफिल में देर रात तक बंधा समा

May 21, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम : टेलीग्राम पर ऑनलाइन वॉच सेलिंग का झांसा, रतलाम के मजदूर से 6.43 लाख की साइबर ठगी… हरिद्वार और कोटा से दो आरोपी गिरफ्तार

By EditorSeptember 1, 2026

रतलाम, 1 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)। टेलीग्राम के जरिए ऑनलाइन घड़ियां बेचकर मोटा मुनाफा कमाने का झांसा…

रतलाम: विंध्यवासिनी कॉलोनी ई-स्कूटी अग्निकांड में झुलसी 16 वर्षीय बेटी की मौत,13 दिन तक जिंदगी से जंग के बाद तोड़ा दम…मां अब भी इंदौर के निजी अस्पताल में भर्ती

September 1, 2026

रतलाम: भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल हुए श्याम टेलर और विप्लव जैन

August 31, 2026
Top Trending

रतलाम : टेलीग्राम पर ऑनलाइन वॉच सेलिंग का झांसा, रतलाम के मजदूर से 6.43 लाख की साइबर ठगी… हरिद्वार और कोटा से दो आरोपी गिरफ्तार

By EditorSeptember 1, 2026

रतलाम, 1 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)। टेलीग्राम के जरिए ऑनलाइन घड़ियां बेचकर मोटा मुनाफा…

रतलाम: विंध्यवासिनी कॉलोनी ई-स्कूटी अग्निकांड में झुलसी 16 वर्षीय बेटी की मौत,13 दिन तक जिंदगी से जंग के बाद तोड़ा दम…मां अब भी इंदौर के निजी अस्पताल में भर्ती

By EditorSeptember 1, 2026

रतलाम, 1 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)। विंध्यवासिनी कॉलोनी में 13 दिन पहले ई-स्कूटी में…

रतलाम: भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल हुए श्याम टेलर और विप्लव जैन

By EditorAugust 31, 2026

रतलाम, 31 अगस्त (खबरबाबा.कॉम)। दिल्ली स्थित भाजपा के राष्ट्रीय कार्यालय में भारतीय…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.