रतलाम 22 फरवरी 2020/ जिले के विकासखण्ड सैलाना में आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम अन्तर्गत 25 फरवरी को सैलाना विकासखण्ड के ग्राम सरवन के शासकीय प्राथमिक बालक विद्यालय में प्रातः 10.00 बजे से शिविर आयोजित किया जाएगा।
अपर कलेक्टर श्री संदीप केरकेट्टा ने बताया कि शिविर में शासकीय संस्थाओं, स्कूल, आंगनवाडी केन्द्र, होस्टल, उचित मूल्य दुकान, चिकित्सालय, ग्राम पंचायत कार्यालय, मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम, आंगनवाडी केन्द्र का पोषण आहार वितरण, स्कूल में शिक्षण आदि का अवलोकन व निरीक्षण किया जाएगा। शिविर में समस्त विभागों की पृथक-पृथक टेबल लगाई जाएगी जिसमें विभाग की योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी तथा विभाग से संबंधित शिकायतें, आवेदन प्राप्त किए जाएंगे। प्राप्त आवेदनों की शिविर के दौरान ही कम्प्यूटर पर प्रविष्ठी की जाकर समय सीमा में निराकरण करने की व्यवस्था की जाएगी।
Previous Articleआईएएस अधिकारियों के तबादले, जानिए कौन-कौन हुआ प्रभावित
Related Posts
Add A Comment
Contact
- Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
- info@khabarbaba.com
-
Managed By -
Rajesh Jain
Sourabh Kothari
Samagra Jain
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.