नई दिल्ली, 25फरवरी2020/राज्यसभा की अप्रैल में रिक्त हो रही 55 सीटों के लिए 26 मार्च को चुनाव होगा। चुनाव आयोग ने मंगलवार को यह घोषणा की। आयोग ने कहा कि राज्यसभा में 17 राज्यों की ये सीटें अप्रैल में रिक्त हो रही हैं। 55 सीटों में सर्वाधिक सात महाराष्ट्र से, छह तमिलनाडू, पांच-पांच सीटें पश्चिम बंगाल और बिहार से, चार-चार सीटें गुजरात और आंध्र प्रदेश से तथा तीन-तीन सीटें राजस्थान, ओडिशा और मध्यप्रदेश से शामिल हैं।
राज्यसभा से इस साल जिन प्रमुख नेताओं का कार्यकाल पूरा हो रहा है, उनमें केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी, रामदास आठवले, दिल्ली भाजपा नेता विजय गोयल, कांग्रेस के दिग्विजय सिंह और एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार भी शामिल हैं।
फिलहाल भाजपानीत एनडीए और अन्य मित्रदलों की सदस्य संख्या राज्यसभा में 106 और अकेली भाजपा की 82 है। जबकि 425 सदस्यीय राज्यसभा में बहुमत के लिए 123 सदस्यों की आवश्यकता होती है।
गौरतलब है कि 2018 और 2019 में भाजपा को कुछ राज्यों में हार का सामना करना पड़ा है, जिसका सीधा असर राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनाव परिणाम पर पड़ना स्वाभाविक ही है। दूसरी तरफ, कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों की स्थिति 245 सदस्यीय राज्यसभा में सुधरेगी।
इस समय भाजपा के राज्यसभा में 83, और कांग्रेस के 45 सदस्य हैं। समीकरण के हिसाब से राज्यसभा में भाजपा की संख्या 83 के आसपास बनी रहेगी और सदन में बहुमत की उसकी आस फिलहाल पूरी नहीं हो पाएगी। जबकि छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, राजस्थान, झारखंड और महाराष्ट्र की सत्ता में आने के बाद कांग्रेस को राज्यसभा में अपनी कुछ सीटें बढ़ाने का मौका मिलेगा।
(साभार-अमर उजाला)
सांकेतिक फोटो
Trending
- रतलाम: लोकसभा निर्वाचन 2024-भाजपा मंडल कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित, शहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का भी सम्मेलन हुआ
- रतलाम: युवक पर जानलेवा हमला करने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, हथियार भी बरामद
- रतलाम: लोकसभा चुनाव 2024-कांग्रेस का कार्यकर्ता सम्मेलन आज, भाजपा ने महिला मोर्चा सम्मेलन की तैयारी को लेकर की बैठक
- रतलाम: लोकसभा निर्वाचन 2024- जिले में रेकार्ड मतदान के लिए अभियान,कलेक्टर राजेश बाथम की पहल पर रेकार्ड मतदान की पहल को लेकर व्यापारी आगे आए, मतदाताओं के लिए कई घोषणाएं ,उंगली पर अमिट स्याही का निशान दिखाने पर सर्राफे में मिलेगी स्वर्ण तथा चांदी के आभूषणों की खरीदी पर छूट, ठंडाई और लस्सी की भी व्यवस्था
- रतलाम: विक्रम विश्वविद्यालय कुलपति ने किया राॅयल काॅलेज का अवलोकन,
- रतलाम पुलिस की पहल पर शहर के 06 कोचिंग संस्थानों में कुल 12 कैमरे लगाए, 02 संस्थानों में लगाने की प्रक्रिया जारी
- रतलाम: जैन समाज ने ली मतदान करने और करवाने की शपथ, समस्त श्री संघ और जैन सोश्यल ग्रुप के पदाधिकारी रहे मौजूद
- रतलाम: भाजपा प्रत्याशी अनीता नागरसिंह चौहान के जनसंपर्क की रतलाम में शुरुआत, कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप एवं भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय सहित पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता रहे साथ