Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम : टेलीग्राम पर ऑनलाइन वॉच सेलिंग का झांसा, रतलाम के मजदूर से 6.43 लाख की साइबर ठगी… हरिद्वार और कोटा से दो आरोपी गिरफ्तार

September 1, 2026

रतलाम: विंध्यवासिनी कॉलोनी ई-स्कूटी अग्निकांड में झुलसी 16 वर्षीय बेटी की मौत,13 दिन तक जिंदगी से जंग के बाद तोड़ा दम…मां अब भी इंदौर के निजी अस्पताल में भर्ती

September 1, 2026

रतलाम: भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल हुए श्याम टेलर और विप्लव जैन

August 31, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » रतलाम:वारदातों को रोकने के लिए एसपी ने रात 11:30 बजे ली अधिकारियों की बैठक, दिए निर्देश, बुधवार सुबह एटीएम पर मदद के बहाने युवती का एटीएम कार्ड और रुपए ले गया युवक,खड़ी बसों से एलईडी टीवी भी ले गए बदमाश
All News

रतलाम:वारदातों को रोकने के लिए एसपी ने रात 11:30 बजे ली अधिकारियों की बैठक, दिए निर्देश, बुधवार सुबह एटीएम पर मदद के बहाने युवती का एटीएम कार्ड और रुपए ले गया युवक,खड़ी बसों से एलईडी टीवी भी ले गए बदमाश

SamagraBy SamagraFebruary 26, 2020No Comments4 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp

रतलाम,26फरवरी(खबरबाबा.काम)/ शहर में हो रही चोरी की लगातार वारदातों को रोकने के लिए एसपी गौरव तिवारी ने बीती रात गश्त के पूर्व शहर के सभी पुलिस अधिकारियों एवं सूचना संकलन कर्ताओं की मीटिंग ली और उन्हें आवश्यक निर्देश दिए। एसपी ने रात्रि और प्रात: कालीन गस्त व्यवस्था को मजबूत किए जाने के भी निर्देश दिए। इधर बुधवार सुबह दिलबर चौराहे पर अज्ञात युवक एक युवती का एटीएम लेकर भाग गया। बताया जाता है कि युवक मदद करने के बहाने एटीएम कार्ड और 4500 रुपए निकाल कर भी ले गया।
जानकारी के अनुसार घटना बुधवार सुबह स्टेशनरोड दिलबहार चौराहे पर स्थित एटीएम की है। बताया जाता है कि आज सुबह एक युवती  एटीएम पर रुपए निकालने पहुंची। उसके पीछे ही एक अन्य युवक भी खड़ा था। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक वह एटीएम लगाकर रुपए निकाल ही रही थी कि तभी पीछे खड़े युवक ने रुपए निकालने में उसकी मदद करने के लिए कहा।  मदद की बात सुनकर युवती भी उसकी बातों में आ गई और अपना एटीएम उसे दे दिया। सूत्रों के मुताबिक कथित युवक ने एटीएम लगाकर युवती से उसका पासवार्ड भी जान लिया और फिर बड़ी चालाकी से एटीएम बदल कर युवती को दूसरा एटीएम थमाकर यह कहकर दे गया कि रुपए नहीं निकल रहे है।
मदद करने वाला अज्ञात युवक एटीएम से रवाना हुआ ही था कि युवती को अपना एटीएम बदले जाने का आभास हो गया, वह उसे आवाज लगाती कि तब तक कथित युवक तेज भागकर दूर खड़ी कार में बैठकर वहां से रवाना हो गया।बाद में पीडि़ता अपने पिता के साथ स्टेशनरोड थाने पहुंची और पुलिस को घटना की जानकारी देकर बैंक पहुंची। संभवतया वह एटीएम को बंद करवाने के लिए पहले बैंक पहुंची है। युवती के एटीएम की मदद से खाते से तकरीबन साढ़े चार हजार रुपए निकाले जाना भी बताया जा रहा है लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। पुलिस के अनुसार युवती के साथ घटना हुई है अभी मामले की जांच की जा रही है।
बसों से एलईडी टीवी चोरी
शहर में अज्ञात बदमाश दो यात्री बसों से एलईडी टीवी को स्टेंड सहित निकालकर चुरा ले गए। पुलिस ने चोरी का केस दर्ज किया।
दीनदयालनगर रहवासी पंकज पिता कांतिलाल उदीवाल ने औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज। फरियादी के मुताबिक बिरियाखेड़ी चौराहे पर  स्थित सखी मार्केट के पास दो यात्री बस खड़ी थी।24-25 फरवरी की दरम्यानी रात को अज्ञात व्यक्ति इन बसों में लगी एलईडी टीवी को मय स्टेंड के निकाकलर चुरा ले गया। चोरी गई एलसीडी 32 हजार से ज्यादा कीमत की बताई जा रही है। बसों से एलईडी चोरी जाने का पता चलने पर इसकी सूचना पुलिस को दी। बहरहाल पुलिस थाना औद्योगिक क्षेत्र ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर  जांच शुरू कर दी है।
बाइक चोरी
वाहन चोर दीनदायलनगर से मोटर साइकल चुरा ले गए।
दीनदयालनगर जी 60 रहवासी कैलाश पिता वीरसिंह की मोटरसाइकल घर के बाहर खड़ी थी कि अज्ञात व्यक्ति मौका पाकर चुरा ले गया। बाइक चोरी जाने का पता चलने पर पुलिस को सूचना दी। दीनदयालनगर पुलिस ने वाहन चोरी का मामला दर्ज किया।
घर में घुसा, चोरी की कोशिश
बाजना थाने के गांव रेहटकुआ में चोरी की कोशिश की गई। रेहटकुआ रहवासी में हकरू पिता मेघु का मकान है। फरियादी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 24 फरवरी की रात को एक युवक चोरी करने की प्रयास में घर में घुस गया। खैर हो कि उसे देख लिया गया। पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर एक युवक के खिलाफ नामजद अपराध दर्ज किया है।

एसपी ने वारदातों को रोकने के लिए दिए निर्देश
शहर में लगातार हो रही वारदातों को रोकने को लेकर एसपी गौरव तिवारी मंगलवार रात लगभग 11:30 बजे पुराने पुलिस कंट्रोल रूम पर पहुंचे और वहां पर सीएसपी, शहर के चारों थाना प्रभारी, जीआरपी थाना प्रभारी सहित सूचना संकलन कर्ताओं की बैठक लेकर आवश्यक निर्देश दिए ।एसपी ने रात्रि कालीन और प्रात कालीन गश्त व्यवस्था को मजबूत करने के साथ ही सख्ती से वाहन चेकिंग के भी निर्देश दिए। एसपी गौरव तिवारी ने रात्रि कालीन गश्त के लिए पुलिस लाइन से अतिरिक्त बल उपलब्ध कराने के लिए भी कहा ,वही सुबह के समय भी रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड एवं महत्वपूर्ण स्थानों पर पॉइंट लगाकर चेकिंग के निर्देश दिए ।एसपी गौरव तिवारी ने फिक्सड पॉइंट लगाकर चेकिंग के भी निर्देश दिए, ताकि किसी भी वारदात के होने पर तत्काल नाकेबंदी कर आरोपी को पकड़ा जा सके।

Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleखत्‍म हुआ डोनाल्‍ड ट्रंप का दौरा, यहां जानें-भारत को इससे क्‍या-क्या मिला
Next Article राजस्थान: नदी में गिरी बरातियों से भरी बस, 25 लोगों की मौत, 5 घायल
Samagra

Related Posts

रतलाम: प्रकरण दर्ज होने में एक माह तक की देरी, आदेश में महीनों लगने की शिकायत.. राजस्व न्यायालय की समस्याओं को लेकर कलेक्टर ने सुनी अधिवक्ताओं की बात,सुधार के दिए संकेत

August 23, 2026

जिले में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा,मुख्य अतिथि के रूप में कलेक्‍टर अजय कटे‍सरिया करेंगे ध्‍वजारोहण…

August 14, 2026

रतलाम: गंदे नाले के पानी से सब्जियां धोकर बेचने वाला निकला सरकारी बाबू! वाणिज्यिक कर विभाग में क्लर्क की है नौकरी…विभाग ने थमाया नोटिस

July 16, 2026

रतलाम में एफडी धोखाधड़ी का खुलासा, बैंक का आउटसोर्स कर्मचारी समेत 7 आरोपी गिरफ्तार

July 7, 2026

भोपाल: एएसपी राकेश‌ खाखा प्रतिष्ठित के.एफ. रुस्तमजी अवॉर्ड-2024 से सम्मानित होंगे….पहले भी मिल चुके है कई राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय सम्मान

June 2, 2026

422वें उर्स में सूफियाना रंग : ‘यह चमक-यह दमक सरकार तुम्हीं से है…’ पर झूम उठे उपस्थितजन…ख्वाजा खुदा सैयद दादाजी (शहीद) की दरगाह पर दो दिवसीय आयोजन, कव्वाली महफिल में देर रात तक बंधा समा

May 21, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम : टेलीग्राम पर ऑनलाइन वॉच सेलिंग का झांसा, रतलाम के मजदूर से 6.43 लाख की साइबर ठगी… हरिद्वार और कोटा से दो आरोपी गिरफ्तार

By EditorSeptember 1, 2026

रतलाम, 1 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)। टेलीग्राम के जरिए ऑनलाइन घड़ियां बेचकर मोटा मुनाफा कमाने का झांसा…

रतलाम: विंध्यवासिनी कॉलोनी ई-स्कूटी अग्निकांड में झुलसी 16 वर्षीय बेटी की मौत,13 दिन तक जिंदगी से जंग के बाद तोड़ा दम…मां अब भी इंदौर के निजी अस्पताल में भर्ती

September 1, 2026

रतलाम: भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल हुए श्याम टेलर और विप्लव जैन

August 31, 2026
Top Trending

रतलाम : टेलीग्राम पर ऑनलाइन वॉच सेलिंग का झांसा, रतलाम के मजदूर से 6.43 लाख की साइबर ठगी… हरिद्वार और कोटा से दो आरोपी गिरफ्तार

By EditorSeptember 1, 2026

रतलाम, 1 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)। टेलीग्राम के जरिए ऑनलाइन घड़ियां बेचकर मोटा मुनाफा…

रतलाम: विंध्यवासिनी कॉलोनी ई-स्कूटी अग्निकांड में झुलसी 16 वर्षीय बेटी की मौत,13 दिन तक जिंदगी से जंग के बाद तोड़ा दम…मां अब भी इंदौर के निजी अस्पताल में भर्ती

By EditorSeptember 1, 2026

रतलाम, 1 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)। विंध्यवासिनी कॉलोनी में 13 दिन पहले ई-स्कूटी में…

रतलाम: भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल हुए श्याम टेलर और विप्लव जैन

By EditorAugust 31, 2026

रतलाम, 31 अगस्त (खबरबाबा.कॉम)। दिल्ली स्थित भाजपा के राष्ट्रीय कार्यालय में भारतीय…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.