रतलाम 29 फरवरी 2020(खबरबाबा.काम)/ जिले के भ्रमण पर आए जिला प्रभारी सचिव श्री अनिरुद्ध मुखर्जी ने शनिवार को जनपद पंचायत रतलाम के ग्राम बांगरोद तथा रिंगनिया में कस्टम हायरिंग केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान, सीईओ जिला पंचायत श्री संदीप केरकेट्टा तथा अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।
बांगरोद में सहकारी संस्था द्वारा संचालित कस्टम हायरिंग केंद्र का निरीक्षण करते हुए ग्रामीणों से चर्चा की गई। जानकारी में पता चला कि कल्टीवेटर तथा सीड ड्रिल की कमी है। प्रभारी सचिव ने जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के महाप्रबंधक श्री आलोक जैन को निर्देश दिए कि तत्काल कल्टीवेटर तथा सीड ड्रिल की व्यवस्था कर दी जाए। प्रभारी सचिव ने ग्राम रिंगनिया में किसान श्री कपिल पाटीदार द्वारा संचालित किए जा रहे कस्टम हायरिंग केंद्र का भी निरीक्षण किया। श्री पाटीदार द्वारा किसान शक्ति योजना के अंतर्गत बैंक से ऋण लेकर कस्टम हायरिंग केंद्र की स्थापना की गई है जिसका सफलतापूर्वक संचालन कर रहे हैं तथा इससे लाभ भी कमा रहे हैं। प्रभारी सचिव ने श्री पाटीदार से कस्टम हायरिंग केंद्र संचालन, लाभान्वित होने वाले किसानों, आस-पास के गांवों की संख्या इत्यादि विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उल्लेखनीय है कि कस्टम हायरिंग केंद्रों से कृषि उपकरणों को किराए पर दिया जाता है जिसे छोटे किसान अपनी खेती में उपयोग करते हैं।
प्रभारी सचिव ने बंजली हवाई पट्टी का निरीक्षण किया
जिले के दौरे पर आए प्रभारी सचिव श्री अनिरुद्ध मुखर्जी ने शनिवार को सुबह बंजली हवाई पट्टी पहुंचकर निरीक्षण किया। हवाई पट्टी पर निजी कंपनी द्वारा फ्लाइंग क्लब तथा एयरोस्पोर्ट्स गतिविधियां आयोजित की जाएगी। इस संबंध में प्रभारी सचिव द्वारा कार्य का जायजा लिया गया। इस दौरान कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान, कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग श्री दीपेश गुप्ता, एसडीएम सुश्री लक्ष्मी गामड़, तहसीलदार श्री गोपाल सोनी तथा अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
प्रभारी सचिव विभागीय प्रगति से अवगत हुए बैठक में की समीक्षा
जिले के प्रभारी सचिव श्री अनिरुद्ध मुखर्जी द्वारा शनिवार को कलेक्ट्रेट कक्ष में विभिन्न शासकीय विभागों की प्रगति से अवगत होते हुए कार्य समीक्षा की गई। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान, सीईओ जिला पंचायत श्री संदीप केरकेट्टा, अपर कलेक्टर श्रीमती जमुना भिड़े तथा अन्य अधिकारी मौजूद थे।
प्रभारी सचिव ने जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के महाप्रबंधक श्री आलोक जैन से जिले में संचालित कस्टम हायरिंग केंद्रों की जानकारी प्राप्त की। इस दौरान बताया गया कि जिले के सैलाना, जावरा तथा आलोट कस्टम हायरिंग केंद्रों पर ट्रैक्टर खराब है, इसके लिए प्रभारी सचिव ने तत्काल ट्रैक्टर सुधारने के निर्देश महाप्रबंधक को दिए। लोक निर्माण विभाग की भी समीक्षा की गई। प्रभारी सचिव ने कार्यपालन यंत्री श्री गुप्ता को निर्देश दिए कि जिले में विभाग के पास छोटे-छोटे कार्य हैं, इनको पूर्ण करने में ज्यादा समय नहीं लिया जाए, अनावश्यक देरी नहीं बरतें।
कृषि तथा उद्यानिकी विभागों की समीक्षा के दौरान प्याज कृषकों को कृषक समृद्धि योजना के तहत भावंतर लाभ की जानकारी प्रभारी सचिव द्वारा प्राप्त की गई। बताया गया कि वर्ष 2018-19 की कुछ राशि अभी तक शासन से प्राप्त नहीं है, इस संबंध में प्रभारी सचिव द्वारा भोपाल चर्चा की गई। इसी प्रकार लोक निर्माण विभाग की पीआईयू यूनिट द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा में विभाग को बजट उपलब्धता की जानकारी प्राप्त की गई। विभाग को प्राप्त होने वाली लगभग 3 करोड रूपए की राशि के संबंध में भी प्रभारी सचिव द्वारा भोपाल चर्चा की गई। सहायक आयुक्त जनजाति कार्य विभाग से वनाधिकार अधिनियम के तहत जारी कार्रवाई की जानकारी प्रभारी सचिव द्वारा प्राप्त की गई।
Related Posts
Add A Comment
Contact
- Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
- info@khabarbaba.com
-
Managed By -
Rajesh Jain
Sourabh Kothari
Samagra Jain
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.