रतलाम 25 मार्च 2020/ जिले में वायरस से बचाव के दृष्टिगत लागू लॉकडाउन के दौरान जरूरतमंद और निर्धनों की भोजन सामग्री हेतु दानदाता आगे आ रहे हैं।
इस क्रम में विधायक शहर श्री चेतन काश्यप के चेतन काश्यप फाउंडेशन द्वारा 21 लाख रुपए की मदद दी जा रही है। इसके अलावा अन्य दानदाता भी निरंतर मदद कर रहे हैं जो नगद राशि और भोजन सामग्री दोनों ही स्वरूप में हो रही है। नगद राशि का उपयोग भी भोजन सामग्री हेतु किया जा रहा है।
जरूरतमंदों के लिए भोजन सामग्री में दानदाता गुणवत्ता का ध्यान रखें
कोरोना वायरस से बचाव के दृष्टिगत जिले में लागू लॉक डाउन के दौरान जरूरतमंद, निर्धनों, निराश्रित हेतु दानदाताओं से भोजन सामग्री अथवा भोजन हेतु नगद राशि प्राप्त की जा रही है। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने दानदाताओं से अपील की है कि वह सामग्री देते समय सामग्री की गुणवत्ता का अवश्य ध्यान रखें। खराब किस्म की सामग्री नहीं हो। उल्लेखनीय है कि विगत दिवस प्रशासन को कुछ दानदाताओं से प्राप्त खाद्य सामग्री गुणवत्ताहीन थी, जो उपयोग के योग्य नहीं थी।
Trending
- रतलाम: शहर में मोटरसाइकिल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 01 मुख्य आरोपी एवं 03 बाल अपचारी गिरफ्तार… 09 मोटरसाइकिल जब्त
- रतलाम: सैलाना रोड धामनोद बायपास पर तीन पहिया वाहन में अचानक लगी आग, आटो रिक्शा जलकर खाक
- रतलाम: शीतल तीर्थ पर भव्य महामस्तकाभिषेक सम्पन्न,होली से पहले पंचामृत द्रव्यों से प्रभु संग खेली भक्ति की होली
- रतलाम: 1 हजार से ज्यादा मरीजों को मिला निशुल्क उपचार,जनऔषधि दिवस पर आयोजित निशुल्क स्वास्थ शिविर में 1200 से ज्यादा मरीजों ने लिया स्वास्थ परीक्षण का लाभ
- रतलाम: ज्वैलरी शॉप से बुजुर्ग ग्राहक बनकर 85 हजार के आभूषणों की चोरी….पूर्व में भी शहर की दो दूकानों में वारदातों को दे चूका है अंजाम
- जावरा विधायक डॉ. राजेन्द्र पांडेय बने विधानसभा की स्थानीय निकाय व पंचायती राज लेखा समिति के सभापति
- रतलाम: जनऔषधि दिवस पर विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे निशुल्क परामर्श- कई तरह की जांच, इम्युनिटी वर्धक काढ़ा और स्वर्ण प्राषण भी होगा निशुल्क
- रतलाम: जिले में 5,476 करोड़ की टोल वसूली- जावरा विधायक डॉ. राजेंद्र पांडे के प्रश्न पर मिला जवाब
