नई दिल्ली, 26मार्च2020/देश भर में महामारी कोरोना वायरस के जारी कहर के बीच गुरुवार को थोड़ी राहत देने वाली खबर आई है. स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, कोरोना संक्रमण बढ़ने की दर में कमी आई है. पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के सिर्फ 42 नए केस सामने आए हैं, जबकि 4 लोगों की मौत हुई है. ये जानकारी स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी.
स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में कोरोना वायरस से अब तक 13 लोगों की मौत हो चुकी है और 649 केस सामने आए हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि बीते 24 घंटों में कोरोना के 42 नए मामले सामने आए हैं और 4 मौतें हुई हैं. उन्होंने इस बात की भी जानकारी दी कि कोरोना के मामले के लिए डेडिकेटेड अस्पताल बनाने का काम लगभग 17 राज्यों में शुरू हो गया है.
उन्होंने इस दौरान लोगों से पूरी तरह सतर्कता बरतने को कहा. आशा और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को कोरोना के बचाव के लिए ट्रेनिंग दी जा रही है. उन्होंने आगे कहा कि कोरोना संक्रमण की संख्या बढ़ रही है. लेकिन जिस दर से वे बढ़ रहे हैं वह अपेक्षाकृत स्थिर हो रहा है. हालांकि यह केवल प्रारंभिक ट्रेंड है. इसपर कुछ ज्यादा नहीं कहा जा सकता है.
25 और प्राइवेट लैब को जांच की अनुमित
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से यह भी बताया कि देशभर में 25 और प्राइवेट लैब को कोरोना संक्रमण की जांच के लिए अनुमति दी गई है. हालांकि सैंपल कलेक्शन के लिए 20 हजार से ज्यादा सेंटर हैं. देशभर में डॉक्टरों को ट्रेंड करने के लिए एम्स दिल्ली की ओर से ऑनलाइन ट्रेनिंग दी जा रही है. इसके अलावा आशा वर्कर, एएनएम, आंगनबाडी वर्कर को भी संक्रमण रोगों के बारे में ट्रेंड किया जाएगा.
(साभार-आज तक)
Trending
- रतलाम: शहर में मोटरसाइकिल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 01 मुख्य आरोपी एवं 03 बाल अपचारी गिरफ्तार… 09 मोटरसाइकिल जब्त
- रतलाम: सैलाना रोड धामनोद बायपास पर तीन पहिया वाहन में अचानक लगी आग, आटो रिक्शा जलकर खाक
- रतलाम: शीतल तीर्थ पर भव्य महामस्तकाभिषेक सम्पन्न,होली से पहले पंचामृत द्रव्यों से प्रभु संग खेली भक्ति की होली
- रतलाम: 1 हजार से ज्यादा मरीजों को मिला निशुल्क उपचार,जनऔषधि दिवस पर आयोजित निशुल्क स्वास्थ शिविर में 1200 से ज्यादा मरीजों ने लिया स्वास्थ परीक्षण का लाभ
- रतलाम: ज्वैलरी शॉप से बुजुर्ग ग्राहक बनकर 85 हजार के आभूषणों की चोरी….पूर्व में भी शहर की दो दूकानों में वारदातों को दे चूका है अंजाम
- जावरा विधायक डॉ. राजेन्द्र पांडेय बने विधानसभा की स्थानीय निकाय व पंचायती राज लेखा समिति के सभापति
- रतलाम: जनऔषधि दिवस पर विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे निशुल्क परामर्श- कई तरह की जांच, इम्युनिटी वर्धक काढ़ा और स्वर्ण प्राषण भी होगा निशुल्क
- रतलाम: जिले में 5,476 करोड़ की टोल वसूली- जावरा विधायक डॉ. राजेंद्र पांडे के प्रश्न पर मिला जवाब
