नई दिल्ली, 27मार्च2020/कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया में कोहराम मचा रखा है. इसकी दहशत का अंदाजा इस कदर लगाया जा सकता है कि एक मॉल में एक महिला कुछ सामान लेने पहुंची थी. इसी बीच उसको छींक आ गई. जैसे ही उसने छींका, तुरंत मॉल से 26 लाख का सामान बाहर फेंक दिया गया. हालांकि महिला की बाद में गिरफ्तारी हो गई.
दरअसल, यह पूरी घटना अमेरिका के पेन्सिल्वेनिया की है. न्यूज एजेंसी सीएनएन ने पुलिस के हवाले से अपनी रिपोर्ट में बताया है कि यहां के एक मॉल में 35 हजार डॉलर यानी करीब 26 लाख के खाने का सामान फेंक दिया गया. कारण यह कि महिला ने मॉल के एक हिस्से में छींक दिया.
स्टोरकीपर के मुताबिक, महिला ने स्टोर में घुसते ही छींक मारनी शुरू कर दी. उसने स्टोर में सामने रखे बेकरी के सामान और मीट पर छींकना शुरू कर दिया. तुरंत स्टोर मालिक ने सारे सामान फेंक डाले. पुलिस को बुलाया गया और उस महिला को हिरासत में भेज दिया गया.
मालिक को इस बात का डर था कि कहीं ये महिला कोरोना पॉजिटिव तो नहीं थी. इसके बाद उसने तत्काल पुलिस को फोन कर दिया. हालांकि पुलिस ने बताया कि महिला ने जान-बूझकर ऐसा किया है. अब इस महिला पर आपराधिक मामले का केस चलेगा.
रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि महिला कोरोना वायरस पॉजिटिव नहीं थी. लेकिन पुलिस ने कहा है कि उसका टेस्ट कराया जाएगा. इस मामले पर दुकान के मालिक का भी बयान सामने आया है. घटना के बाद उन्होंने पूरे मॉल की साफ़ सफाई कराई गई है.
बता दें कि कोरोना वायरस के कंफर्म मामलों में अमेरिका अब चीन से भी आगे निकल गया है. अमेरिका में अब तक 83,500 से अधिक मामले सामने आए हैं.
(साभार-आज तक)
Trending
- रतलाम: शहर में मोटरसाइकिल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 01 मुख्य आरोपी एवं 03 बाल अपचारी गिरफ्तार… 09 मोटरसाइकिल जब्त
- रतलाम: सैलाना रोड धामनोद बायपास पर तीन पहिया वाहन में अचानक लगी आग, आटो रिक्शा जलकर खाक
- रतलाम: शीतल तीर्थ पर भव्य महामस्तकाभिषेक सम्पन्न,होली से पहले पंचामृत द्रव्यों से प्रभु संग खेली भक्ति की होली
- रतलाम: 1 हजार से ज्यादा मरीजों को मिला निशुल्क उपचार,जनऔषधि दिवस पर आयोजित निशुल्क स्वास्थ शिविर में 1200 से ज्यादा मरीजों ने लिया स्वास्थ परीक्षण का लाभ
- रतलाम: ज्वैलरी शॉप से बुजुर्ग ग्राहक बनकर 85 हजार के आभूषणों की चोरी….पूर्व में भी शहर की दो दूकानों में वारदातों को दे चूका है अंजाम
- जावरा विधायक डॉ. राजेन्द्र पांडेय बने विधानसभा की स्थानीय निकाय व पंचायती राज लेखा समिति के सभापति
- रतलाम: जनऔषधि दिवस पर विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे निशुल्क परामर्श- कई तरह की जांच, इम्युनिटी वर्धक काढ़ा और स्वर्ण प्राषण भी होगा निशुल्क
- रतलाम: जिले में 5,476 करोड़ की टोल वसूली- जावरा विधायक डॉ. राजेंद्र पांडे के प्रश्न पर मिला जवाब
