भोपाल,3अप्रैल2020/ भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च, आईसीएमआर) ने गुरुवार को माय लैब के बाद कोविड-19 के परीक्षण के लिए टेस्ट किट बनाने की एक और भारतीय कंपनी को अनुमति दे दी है। इसके तहत किलपेस्ट (ब्लैकबायो) कंपनी को आरटी-पीसीआर किट टीआरयूपीसीआर बनाने की सिफारिश की गई है।
किलपेस्ट (ब्लैकबायो) कंपनी मध्यप्रदेश के भोपाल में स्थित है। बता दें कि भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद इससे पहले जैव प्रौद्योगिकी विभाग (डीबीटी), विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी), वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) और परमाणु ऊर्जा विभाग (डीएई) के तहत आने वाली प्रयोगशालाओं को कोरोना के परीक्षण की अनुमति दे चुकी है।
हालांकि, आईसीएमआर ने डीबीटी, डीएसटी, सीएसआईआर और डीएई प्रयोगशालाओं को सलाह दी है कि वे कोविड-19 का परीक्षण शुरू करने से पहले उसके दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करें। इसके अलावा, आईसीएमआर इन प्रयोगशालाओं को नैदानिक किट/अभिकर्मक प्रदान नहीं करेगी। इससे पहले आईसीएमआर ने गुजरात की एक फर्म को परीक्षण किट के लिए मंजूरी दी थी।
(साभार-अमर उजाला)
फोटो-सांकेतिक
Trending
- रतलाम: सैलाना रोड धामनोद बायपास पर तीन पहिया वाहन में अचानक लगी आग, आटो रिक्शा जलकर खाक
- रतलाम: शीतल तीर्थ पर भव्य महामस्तकाभिषेक सम्पन्न,होली से पहले पंचामृत द्रव्यों से प्रभु संग खेली भक्ति की होली
- रतलाम: 1 हजार से ज्यादा मरीजों को मिला निशुल्क उपचार,जनऔषधि दिवस पर आयोजित निशुल्क स्वास्थ शिविर में 1200 से ज्यादा मरीजों ने लिया स्वास्थ परीक्षण का लाभ
- रतलाम: ज्वैलरी शॉप से बुजुर्ग ग्राहक बनकर 85 हजार के आभूषणों की चोरी….पूर्व में भी शहर की दो दूकानों में वारदातों को दे चूका है अंजाम
- जावरा विधायक डॉ. राजेन्द्र पांडेय बने विधानसभा की स्थानीय निकाय व पंचायती राज लेखा समिति के सभापति
- रतलाम: जनऔषधि दिवस पर विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे निशुल्क परामर्श- कई तरह की जांच, इम्युनिटी वर्धक काढ़ा और स्वर्ण प्राषण भी होगा निशुल्क
- रतलाम: जिले में 5,476 करोड़ की टोल वसूली- जावरा विधायक डॉ. राजेंद्र पांडे के प्रश्न पर मिला जवाब
- रतलाम में नकली घी का बड़ा खुलासा, 1610 लीटर घी जब्त,यूपी की दो कंपनियों से मंगाकर देशी घी के नाम पर हो रही थी बिक्री
