Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: विद्यालय में शत-प्रतिशत पुस्तक वितरण नहीं होने पर कलेक्टर ने जताई नाराजगी, डीईओ को जांच कर कार्रवाई के दिए निर्देश… कलेक्टर एवं विधायक ने पीएम श्री विद्यालय रिंगनोद का किया औचक निरीक्षण,व्यवस्था एवं कार्य असंतोषजनक

October 16, 2026

October 16, 2026

October 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » कोरोना से बचाव के लिए सभी अनुशासित रहकर सहयोग देवें,कलेक्टर ने धर्म गुरुओं के साथ बैठक आयोजित की
All News

कोरोना से बचाव के लिए सभी अनुशासित रहकर सहयोग देवें,कलेक्टर ने धर्म गुरुओं के साथ बैठक आयोजित की

SamagraBy SamagraApril 3, 2020No Comments3 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp

रतलाम 3 अप्रैल 2020/ जिले में कोरोना वायरस से बचाव के मद्देनजर कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने पुराने पुलिस कंट्रोल रूम पर शहर के धर्मगुरुओं के साथ बैठक आयोजित की। पुलिस अधीक्षक श्री गौरव तिवारी भी मौजूद थे।
बैठक में कलेक्टर श्रीमती चौहान ने जिला प्रशासन द्वारा कोरोना वायरस से निपटने के लिए जिले में किए जा रहे प्रयासों एवं कार्यों से अवगत कराते हुए कहा कि जिले में कोरोना वायरस से निपटने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य किया जा रहा है, सभी लोग पूर्ण गंभीरता के साथ अपने कर्तव्य का निर्वाह कर रहे हैं। कोरोना वायरस से बचाव के लिए जरूरी है की सभी समाजों के सभी लोग सहयोग देवें, पूरे अनुशासन के साथ सोशल डिस्टेंस रखें, अपने घरों में ही रहे। इस कार्य में धर्मगुरु सभी समाजजनों को जागरूक रखें, अपने स्तर पर सतत जागरूकता फैलाते रहे। कलेक्टर ने धर्म गुरुओं से अपील करते हुए कहा कि समाजजनों में पूर्ण गंभीरता के साथ सोशल डिस्टेंसिंग और घरों में रहने का आह्वान करते रहे, इसके साथ ही जो व्यक्ति भ्रांतियां फैलाते हैं उनके विरुद्ध भी जागृति लाते रहे।
कलेक्टर ने बैठक में कहा कि लोगों में संयम और संतोष बनाए रखने हेतु धर्मगुरु अपने स्तर पर अपील और आह्वान करें। जितना अच्छा अनुशासन होगा, रतलाम जिला उतना ही बचा रहेगा। कोरोना वायरस से निपटने एवं बचाव की चुनौती सभी के सामने हैं चाहे वह किसी भी समाज या धर्म का हो, अमीर हो या गरीब हो। सभी को मिलकर कोरोना वायरस की चुनौती से निपटना है। कोरोना वायरस एक विश्वव्यापी समस्या है जो दुनिया भर के बड़े-बड़े देशों के भी सामने आई है।
बैठक में सभी उपस्थितजनों ने प्रशासन की व्यवस्थाओं के प्रति आभार व्यक्त किया। धर्मगुरुओं ने कहा कि वे अपने स्तर से सब समाजजनों को जागरूक कर रहे हैं, निरंतर जागरूक करते रहेंगे। कलेक्टर ने कहा कि कोरोना वायरस से बचाव तथा अब तक मिली सफलता में रतलाम जिला प्रशासन की पूरी टीम के साथ-साथ जनता का भी पूरा योगदान है और आगे बेहतर अनुशासन बनाए रखें। पुलिस अधीक्षक श्री गौरव तिवारी ने भी कोरोना वायरस से बचाव के दृष्टिगत किए जा रहे कार्यों की जानकारी देते हुए धर्मगुरुओं से पूरे सहयोग की अपील की।
कलेक्टर ने कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया
रतलाम 3 अप्रैल 2020/ कोरोना वायरस से बचाव के एक्शन प्लान के तहत जिला स्तर पर कंट्रोल रूम बनाया गया है। स्थानीय ई-दक्ष केंद्र पर बनाए गए कंट्रोल रूम का कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान द्वारा निरीक्षण किया जाकर व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रखने के लिए निर्देशित किया गया।
जिला कंट्रोल रूम के माध्यम से नागरिकों को टेलीमेडिसिन सुविधा भी प्रदान की जा रही है जिससे किसी भी व्यक्ति का अनावश्यक पब्लिक कांटेक्ट नहीं हो और बीमारी का निदान टेलीमेडिसिन के माध्यम से हो जाए। टेलीमेडिसिन के लिए हेल्पलाइन नंबर 07412 24240 एवं 8989 254487 है। चिकित्सकीय परामर्श के लिए प्रात 9:00 बजे से शाम 7:00 बजे के मध्य 93012 96255 या 88158 29070 या 70679 49204 या 88158 22491 नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है।

Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरतलाम: लॉकडाउन में खेल रहे थे जुआं, माणकचौक पुलिस ने दी दबिश, 10 गिरफ्तार, जानिए कहां का है मामला
Next Article प्रदेश की डिस्टलरीज द्वारा निर्मित सेनेटाइजर की दरें निर्धारित
Samagra

Related Posts

October 14, 2026

रतलाम: जावरा थाना परिसर में पति ने पत्नी पर किया चाकू से हमला, पूर्व मंगेतर के साथ थाने पहुंची थी महिला, साथ चलने से इनकार करने पर पति ने खोया आपा

October 14, 2026

राष्ट्रीय मठ मंदिर संघ ने उठाई मांग-मंदिरों की जमीन से हटाओ अवैध कब्जे, मंदिरो की बने अलग -अलग सूची – प्रेसवार्ता कर कहा अतिक्रमण नहीं हटे तो संघ खुद आएगा मैदान मे

October 9, 2026

रतलाम: पट्टे के एक सर्वे नंबर सुधरवाने और सीमांकन के लिए महीनों से राजस्व कार्यालयों के चक्कर काट रहा दिव्यांग… प्रशासनिक कार्यशैली के कारण प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभ से भी हुआ वंचित, राजस्व अमले की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल

October 1, 2026

रतलाम: पट्टे के एक सर्वे नंबर सुधरवाने और सीमांकन के लिए महीनों से राजस्व कार्यालयों के चक्कर काट रहा दिव्यांग… प्रशासनिक कार्यशैली के कारण प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभ से भी हुआ वंचित, राजस्व अमले की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल

October 1, 2026

रतलाम को सूखाग्रस्त घोषित करने शासन को भेजा जाएगा प्रस्ताव..प्रभारी मंत्री विजय शाह की अध्यक्षता में जिला विकास एवं सलाहकार समिति की बैठक- अल्प बारिश, पेयजल,और स्वास्थ्य सुविधाओं पर हुई चर्चा

September 30, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम: विद्यालय में शत-प्रतिशत पुस्तक वितरण नहीं होने पर कलेक्टर ने जताई नाराजगी, डीईओ को जांच कर कार्रवाई के दिए निर्देश… कलेक्टर एवं विधायक ने पीएम श्री विद्यालय रिंगनोद का किया औचक निरीक्षण,व्यवस्था एवं कार्य असंतोषजनक

By EditorOctober 16, 2026

रतलाम 16 अक्टूबर (खबरबाबा. कॉम)। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान अंतर्गत ग्राम रिंगनोद में आयोजित जन…

October 16, 2026

October 16, 2026
Top Trending

रतलाम: विद्यालय में शत-प्रतिशत पुस्तक वितरण नहीं होने पर कलेक्टर ने जताई नाराजगी, डीईओ को जांच कर कार्रवाई के दिए निर्देश… कलेक्टर एवं विधायक ने पीएम श्री विद्यालय रिंगनोद का किया औचक निरीक्षण,व्यवस्था एवं कार्य असंतोषजनक

By EditorOctober 16, 2026

रतलाम 16 अक्टूबर (खबरबाबा. कॉम)। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान अंतर्गत ग्राम रिंगनोद…

By EditorOctober 16, 2026

By EditorOctober 16, 2026
banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.