रतलाम, 8अप्रैल(खबरबाबा.काम)/कोरोनावायरस के संक्रमण को रोकने के लिए लागू लाकडाउन के दौरान भी बदमाश ऑनलाइन धोखाधड़ी की वारदातें करने से बाज नहीं आ रहे हैं। अब बदमाश फेसबुक अकाउंट को हैक कर लाकडाउन में रुपए की परेशानी के नाम पर संबंधित के परिचितों और फेसबुक फ्रेंड को मैसेज कर रुपए मांग रहे हैं।शहर में इस तरह के 2 मामले सामने आए हैं ,जिसमें पीड़ित ने पुलिस को शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
ताजा मामला शहर के सेठ जी के बाजार निवासी अनाज व्यापारी महेंद्र मूणत के साथ हुआ। श्री मूणत ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार सुबह उन्हें एक परिचित का फोन आया, जिसमें बताया गया कि उनकी फेसबुक आईडी से उन्हें एक मैसेज मिला है, जिसमें श्री मूणत के परेशानी में होने की बात कहते हुए रुपए की मांग की गई है ,और एक अकाउंट नंबर देते हुए उसमें रुपए डालने के लिए कहा गया है। परिचित के फोन पर इस तरह की जानकारी देने से श्री मूणत चौक गए । श्री मूणत ने परीचित को बताया कि उन्होंने इस तरह का कोई मैसेज नहीं किया है।इसके बाद जब श्री मूणत ने फेसबुक आईडी चालू कर देखी तो उनकी आईडी से उनके कई मित्रों और परिचितों को रुपए के लिए मैसेज भेजे जाने की जानकारी सामने आई । खास बात तो यह है कि बदमाश ने फेसबुक आईडी हैक कर श्री मूणत की फ्रेंड लिस्ट में शामिल और उनके मित्र जावरा विधायक डॉ राजेंद्र पांडे को भी मैसेंजर पर मैसेज कर रुपए की मांग की, जिसके बाद विधायक डॉ पांडे ने भी श्री मूणत को इस संबंध में अवगत कराया। जानकारी सामने आने के बाद श्री मूणत ने अपने सभी फेसबुक फ्रेंड को मैसेज कर उनका फेसबुक अकाउंट हैक होने और उनके द्वारा इस तरह का मैसेज नहीं भेजे जाने की जानकारी देते हुए सावधान रहने की बात कही । बाद में श्री मूणत माणकचौक थाना पहुंचे और फेसबुक अकाउंट हैक होने और उनके नाम से रुपए मांगे जाने की शिकायत का आवेदन दिया। श्री मूणत ने व्हाट्सएप ग्रुपो में भी उनके साथ हुई घटना की जानकारी देते हुए सभी को सतर्क किया है।
एक अन्य व्यापारी की आईडी भी हैक
बिरियाखेड़ी क्षेत्र निवासी एक और व्यापारी राजेश परयानी के साथ भी उनकी फेसबुक आईडी हैक कर परिचितों से रुपए मांगे जाने का मामला 2 दिन पूर्व हुआ है।व्यापारी ने फेसबुक आईडी एक होने की शिकायत औद्योगिक क्षेत्र थाने में की है।
Trending
- रतलाम: शीतल तीर्थ पर भव्य महामस्तकाभिषेक सम्पन्न,होली से पहले पंचामृत द्रव्यों से प्रभु संग खेली भक्ति की होली
- रतलाम: 1 हजार से ज्यादा मरीजों को मिला निशुल्क उपचार,जनऔषधि दिवस पर आयोजित निशुल्क स्वास्थ शिविर में 1200 से ज्यादा मरीजों ने लिया स्वास्थ परीक्षण का लाभ
- रतलाम: ज्वैलरी शॉप से बुजुर्ग ग्राहक बनकर 85 हजार के आभूषणों की चोरी….पूर्व में भी शहर की दो दूकानों में वारदातों को दे चूका है अंजाम
- जावरा विधायक डॉ. राजेन्द्र पांडेय बने विधानसभा की स्थानीय निकाय व पंचायती राज लेखा समिति के सभापति
- रतलाम: जनऔषधि दिवस पर विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे निशुल्क परामर्श- कई तरह की जांच, इम्युनिटी वर्धक काढ़ा और स्वर्ण प्राषण भी होगा निशुल्क
- रतलाम: जिले में 5,476 करोड़ की टोल वसूली- जावरा विधायक डॉ. राजेंद्र पांडे के प्रश्न पर मिला जवाब
- रतलाम में नकली घी का बड़ा खुलासा, 1610 लीटर घी जब्त,यूपी की दो कंपनियों से मंगाकर देशी घी के नाम पर हो रही थी बिक्री
- रतलाम : सैलाना में केदारेश्वर घाट पर तेल से भरे ट्रक में शार्ट सर्किट से भीषण आग, लाखों का नुकसान
