रतलाम,9अप्रैल(खबरबाबा.काम)/ कोरोना संक्रमित पाए गए व्यक्ति मोहम्मद कादरी उर्फ बाबू भाई जिनका मृत्यु पश्चात अंतिम संस्कार रतलाम में किया गया, उनका कोरोना जांच हेतु सैंपल लिए जाने की जानकारी इंदौर जिला प्रशासन द्वारा रतलाम जिला प्रशासन को नहीं दी गई.
अतः इस संबंध में कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान द्वारा प्रदेश के मुख्य सचिव को पत्र लिखा गया है .साथ ही उज्जैन संभागायुक्त को भी पत्र भेजा गया है.
मुख्य सचिव को भेजे गए पत्र में कलेक्टर ने स्पष्ट किया है कि मृतक के कोरोना जांच हेतु सैंपल लेकर लेबोरेटरी भेजने के संबंध में इंदौर जिला प्रशासन द्वारा रतलाम जिला प्रशासन को सूचित नहीं किया गया एवं शव का अंतिम संस्कार संभावित कोविड-19 पॉजिटिव मानकर नियत प्रोटोकॉल अनुसार नहीं करवाया गया जो एक गंभीर त्रुटि है.
एसडीएम रतलाम ग्रामीण जांच अधिकारी नियुक्त
कलेक्टर ने बताया है कि कोरोना संक्रमित व्यक्ति के शव के रतलाम जिले की सीमा में प्रवेश की जांच हेतु रतलाम ग्रामीण एसडीएम श्री प्रवीण फूल पगारे को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है. जांच अधिकारी द्वारा विभिन्न तथ्यों के आधार पर विस्तृत जांच की जाएगी की जिले की सीमा में संक्रमित व्यक्ति का शव किन परिस्थितियों में प्रवेश कराया गया.
Trending
- रतलाम: 1 हजार से ज्यादा मरीजों को मिला निशुल्क उपचार,जनऔषधि दिवस पर आयोजित निशुल्क स्वास्थ शिविर में 1200 से ज्यादा मरीजों ने लिया स्वास्थ परीक्षण का लाभ
- रतलाम: ज्वैलरी शॉप से बुजुर्ग ग्राहक बनकर 85 हजार के आभूषणों की चोरी….पूर्व में भी शहर की दो दूकानों में वारदातों को दे चूका है अंजाम
- जावरा विधायक डॉ. राजेन्द्र पांडेय बने विधानसभा की स्थानीय निकाय व पंचायती राज लेखा समिति के सभापति
- रतलाम: जनऔषधि दिवस पर विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे निशुल्क परामर्श- कई तरह की जांच, इम्युनिटी वर्धक काढ़ा और स्वर्ण प्राषण भी होगा निशुल्क
- रतलाम: जिले में 5,476 करोड़ की टोल वसूली- जावरा विधायक डॉ. राजेंद्र पांडे के प्रश्न पर मिला जवाब
- रतलाम में नकली घी का बड़ा खुलासा, 1610 लीटर घी जब्त,यूपी की दो कंपनियों से मंगाकर देशी घी के नाम पर हो रही थी बिक्री
- रतलाम : सैलाना में केदारेश्वर घाट पर तेल से भरे ट्रक में शार्ट सर्किट से भीषण आग, लाखों का नुकसान
- 24 घंटे के अंदर इंदौर लोकायुक्त पुलिस की एक और कार्रवाई- 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया जनपद पंचायत का लेखाधिकारी
