Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: मावता में भाजपा नेता ने दुकान में फांसी लगाकर की आत्महत्या, सुसाइड नोट छोड़ा, पुलिस जांच में जुटी

October 6, 2026

रतलाम: कलेक्टर अजय कटेसरिया द्वारा जिले की 50 गौशालाओं में 14,291 गोवंश के लिए 1 करोड़ 77 लाख रुपये की अनुदान राशि की स्वीकृत…गोवंश के चारे-भूसे की व्यवस्था के लिए दी गई अनुदान राशि

October 6, 2026

रतलाम: अस्पताल और सब्जी मंडी से 4 मोटरसाइकिल चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, चार वाहन बरामद…स्टेशन रोड पुलिस की कार्रवाई, आरोपी से अन्य वाहन चोरी की वारदातों को लेकर पूछताछ जारी

October 5, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » रेड और आरेंज ज़ोन में बंदिशों के साथ औद्योगिक गतिविधियों को स्वीकृति,राज्य शासन ने जारी की नवीन गाइलाइन
All News

रेड और आरेंज ज़ोन में बंदिशों के साथ औद्योगिक गतिविधियों को स्वीकृति,राज्य शासन ने जारी की नवीन गाइलाइन

SamagraBy SamagraMay 4, 2020No Comments4 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp

भोपाल,4मई2020/ प्रदेश के कोविड-19 महामारी के तीसरे दौर में लॉकडाउन के अन्तर्गत रेड, ऑरेज तथा ग्रीन ज़ोन वाले क्षेत्रों में कुछ बंदिशों के साथ औद्योगिक गतिविधियों को नई गाइड लाइन के तहत स्वीकृति प्रदान की गई है। प्रमुख सचिव डॉ. राजेश राजोरा ने राज्य में वृहद, मध्यम, लघु एवं सूक्ष्म उद्योगों तथा औद्योगिक एवं मैन्यूफैक्चरिंग आइटम्स के वेयरहाउस के लिए नए गाइडलाइन्स जारी की है।
नए दिशा-निर्देशों में यह स्पष्ट किया गया है कि रेड एवं आरेंज ज़ोन के जिलों के कंटेनमेंट ज़ोन में किसी भी तरह कि औद्योगिक गतिविधि की अनुमति नहीं रहेगी। इन जिलों के ग्रामीण क्षेत्र में (कन्टेनमेंट क्षेत्र के बाहर) सभी औद्योगिक गतिविधियाँ संचालित होंगी। इनको शुरू करने के जिला कलेक्टर से अनुमति की आवश्यकता नहीं होगी। इसी प्रकार, रेड एवं आरेंज ज़ोन के जिलों के नगरीय क्षेत्रों (कन्टेनमेंट जोने के बाहर) में उद्योग संचालित करने के लिये जिला संकट प्रबंधन ग्रुप से अनुमति प्राप्त करना अनिवार्य होगा। इसके अन्तर्गत स्पेशल एकॉनामी ज़ोन की सभी इकाईयाँ, निर्यात करने वाली औद्योगिक इकाईयाँ, राज्य सरकार द्वारा घोषित औद्योगिक क्षेत्र/ संस्थान में स्थापित इकाइयाँ, अत्यावश्यक वस्तुएँ जिनमें फार्मास्यूटिकल, चिकित्सा उपकरण, हेल्थ केयर उत्पाद की निर्माण इकाईयों तथा इनके निर्माण के लिए मध्यवर्ती और कच्चे माल के निर्माण की इकाइयों और आईटी हार्डवेयर की इकाइयों एवं पैकेजिंग सामग्री की इकाईयों को शामिल किया गया है।
ग्रीन ज़ोन के जिलों में सभी प्रकार के उद्योग शुरू किए जा सकेंगे। इसके लिए जिला कलेक्टर अथवा डीसीएमजी की पूर्वानुमति की आवश्यकता नहीं होगी। इन क्षेत्रों में श्रमिकों, कर्मचारियों, कच्चे माल तथा तैयार उत्पाद के आवागमन के लिए भी किसी की अनुमति की आवश्यकता नहीं होगी।
कन्टेनमेंट ज़ोन के श्रमिकों कर्मचारी को नहीं मिलेगी अनुमति
रेड, ऑरेंज तथा ग्रीन ज़ोन के जिलों में क्रियाशील समस्त उद्योगों में कन्टेनमेंट ज़ोन में रहने वाले श्रमिकों, कर्मचारियों, अधिकारियों को कार्य करने की अनुमति नहीं होगी। रेड एवं ऑरेंज ज़ोन के जिलों में ग्रामीण अथवा नगरीय क्षेत्रों में संचालित उद्योगों के श्रमिकों, कर्मचारियों, अधिकारियों को ग्रामीण क्षेत्रों के नान-कन्टेनमेंट क्षेत्रों के इकाईयों तक आवागमन के लिए परिवहन पास की आवश्यकता नहीं होगी, किन्तु ऐसे जिलों में नगरीय क्षेत्रों के नान-कन्टेनमेंट क्षेत्रों से इकाईयों तक के आवागमन के लिए जिला प्रशासन से परिवहन पास प्राप्त किया जाना अनिवार्य होगा। जिला आपदा प्रबंधन जिले की परिस्थिति विशेष को देखते हुए किस उद्योग को जिले/शहर के किस क्षेत्र में उनकी मेनपॉवर के आवागमन की अनुमति दी जाय, इसका निर्णय लेगा।
इन्ट्रास्टेट/इन्टर स्टेट बसों का संचालन नहीं होगा
ऐसे उद्योग, जो सभी कार्यरत श्रमिकों को अपने परिसर में रहने की व्यवस्था करते है, को जिला आपदा प्रबंधन से अनुमति प्राप्त करने की आवश्यकता नहीं होगी। रेड ज़ोन के कन्टेनमेंट क्षेत्र के बाहर के क्षेत्रों में भी इन्ट्रास्टेट तथा इन्टरसिटी बसों का संचालन नहीं किया जा सकेगा।
अधिसूचित औद्योगिक क्षेत्रों तथा पीथमपुर, मण्डीदीप, मालनपुर/ बामौर औद्योगिक क्षेत्रों में श्रमिकों, कर्मचारियों, अधिकारियों के समीपस्थ संबंधित जिलों के जिला आपदा प्रबंधन से समन्वय कर प्रदान की जाएगी। गृह मंत्रालय की गाइडलाइन के अनुसार चार पहिया एवं दो पहिया वाहनों को प्रात: 7 बजे से शाम 7 बजे तक मानक आपरेटिंग प्रक्रिया का पालन करते हुए आवागमन की अनुमति दी जा सकेगी।
नवीन दिशा-निर्देश में यह स्पष्ट किया गया है कि कोविड-19 मरीज से सम्पर्क में आया व्यक्ति, इन्फलूएन्सा अथवा गंभीर तीव्र श्वसन सिंड्रोम की श्रेणी का कोई श्रमिक किसी उद्योग में कार्य करने नहीं जायेगा। रेड, ऑरेंज तथा ग्रीन जोन में संचालित सभी उद्योगों में कोरोना की रोकथाम के सभी मानकों का कड़ाई से पालन करना होगा। औद्योगिक इकाईयों के कच्चा माल अथवा तैयार उत्पाद के ट्रक के आवागमन पर कन्टेनमेंट क्षेत्रों के अतिरिक्त कोई प्रतिबंध नहीं होगा। जो उद्योग व्यापक जनहित में चलाए जाने आवश्यक है और उन्हें किसी शर्त से छूट की आवश्यकता है, तो ऐसी छूट राज्य शासन द्वारा दी जा सकेगी।

Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरतलाम: अलग-अलग मामलों में शहर में दो युवतियों ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
Next Article रतलाम: सोमवार को 27 औद्योगिक इकाइयों को संचालन की अनुमति जारी की गई
Samagra

Related Posts

रतलाम: पट्टे के एक सर्वे नंबर सुधरवाने और सीमांकन के लिए महीनों से राजस्व कार्यालयों के चक्कर काट रहा दिव्यांग… प्रशासनिक कार्यशैली के कारण प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभ से भी हुआ वंचित, राजस्व अमले की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल

October 1, 2026

रतलाम को सूखाग्रस्त घोषित करने शासन को भेजा जाएगा प्रस्ताव..प्रभारी मंत्री विजय शाह की अध्यक्षता में जिला विकास एवं सलाहकार समिति की बैठक- अल्प बारिश, पेयजल,और स्वास्थ्य सुविधाओं पर हुई चर्चा

September 30, 2026

रतलाम: पट्टे के एक सर्वे नंबर सुधरवाने और सीमांकन के लिए महीनों से राजस्व कार्यालयों के चक्कर काट रहा दिव्यांग… प्रशासनिक कार्यशैली के कारण प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभ से भी हुआ वंचित, राजस्व अमले की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल

September 30, 2026

रतलाम: रेडक्रॉस सोसायटी रतलाम के सोनोग्राफी सेंटर का होगा जीर्णोद्धार, नवीन मशीन से मरीजों को मिलेगी सुविधा

September 26, 2026

रतलाम: सकल हिंदू समाज के आह्वान पर श्री गणेश प्रतिमा विसर्जन चल समारोह कल 25 सितंबर को

September 24, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम: मावता में भाजपा नेता ने दुकान में फांसी लगाकर की आत्महत्या, सुसाइड नोट छोड़ा, पुलिस जांच में जुटी

By EditorOctober 6, 2026

रतलाम, 6 अक्टूबर (खबरबाबा. कॉम)। जिले के कालूखेड़ा थाना क्षेत्र के मावता गांव में मंगलवार…

रतलाम: कलेक्टर अजय कटेसरिया द्वारा जिले की 50 गौशालाओं में 14,291 गोवंश के लिए 1 करोड़ 77 लाख रुपये की अनुदान राशि की स्वीकृत…गोवंश के चारे-भूसे की व्यवस्था के लिए दी गई अनुदान राशि

October 6, 2026

रतलाम: अस्पताल और सब्जी मंडी से 4 मोटरसाइकिल चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, चार वाहन बरामद…स्टेशन रोड पुलिस की कार्रवाई, आरोपी से अन्य वाहन चोरी की वारदातों को लेकर पूछताछ जारी

October 5, 2026
Top Trending

रतलाम: मावता में भाजपा नेता ने दुकान में फांसी लगाकर की आत्महत्या, सुसाइड नोट छोड़ा, पुलिस जांच में जुटी

By EditorOctober 6, 2026

रतलाम, 6 अक्टूबर (खबरबाबा. कॉम)। जिले के कालूखेड़ा थाना क्षेत्र के मावता…

रतलाम: कलेक्टर अजय कटेसरिया द्वारा जिले की 50 गौशालाओं में 14,291 गोवंश के लिए 1 करोड़ 77 लाख रुपये की अनुदान राशि की स्वीकृत…गोवंश के चारे-भूसे की व्यवस्था के लिए दी गई अनुदान राशि

By EditorOctober 6, 2026

रतलाम 6 अक्तूबर(खबरबाबा. कॉम)। कलेक्टर अजय कटेसरिया द्वारा रतलाम जिले की 50…

रतलाम: अस्पताल और सब्जी मंडी से 4 मोटरसाइकिल चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, चार वाहन बरामद…स्टेशन रोड पुलिस की कार्रवाई, आरोपी से अन्य वाहन चोरी की वारदातों को लेकर पूछताछ जारी

By EditorOctober 5, 2026

रतलाम, 5 अक्टूबर (खबरबाबा.कॉम)। थाना स्टेशन रोड पुलिस ने वाहन चोरी के…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.