Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: मावता में भाजपा नेता ने दुकान में फांसी लगाकर की आत्महत्या, सुसाइड नोट छोड़ा, पुलिस जांच में जुटी

October 6, 2026

रतलाम: कलेक्टर अजय कटेसरिया द्वारा जिले की 50 गौशालाओं में 14,291 गोवंश के लिए 1 करोड़ 77 लाख रुपये की अनुदान राशि की स्वीकृत…गोवंश के चारे-भूसे की व्यवस्था के लिए दी गई अनुदान राशि

October 6, 2026

रतलाम: अस्पताल और सब्जी मंडी से 4 मोटरसाइकिल चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, चार वाहन बरामद…स्टेशन रोड पुलिस की कार्रवाई, आरोपी से अन्य वाहन चोरी की वारदातों को लेकर पूछताछ जारी

October 5, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » देश में क्रांतिकारी शुरूआत, घर आकर रिपोर्ट लिखेगी डायल 100 – मंत्री डॉ. मिश्रा “एफ.आई.आर-आपके द्वार” योजना का शुभारंभ हुआ
All News

देश में क्रांतिकारी शुरूआत, घर आकर रिपोर्ट लिखेगी डायल 100 – मंत्री डॉ. मिश्रा “एफ.आई.आर-आपके द्वार” योजना का शुभारंभ हुआ

SamagraBy SamagraMay 12, 2020No Comments3 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp

भोपाल 12 मई 2020/ गृह, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने आज ‘एफ.आई.आर-आपके द्वार’ योजना का शुभारंभ किया। पाँच दिवस पूर्व डॉ. मिश्रा द्वारा इस संबंध में निर्देश दिये गये थे। पुलिस द्वारा मात्र पाँच दिवस में योजना को अमलीजामा पहनाकर प्रदेश में लागू किया गया है। इस प्रकार की योजना लागू करने वाला देश का पहला राज्य मध्यप्रदेश बन गया है।

गृह मंत्री डॉ. मिश्रा ने सोमवार को नवीन पुलिस कंट्रोल रूम में योजना का शुभारंभ करते हुए कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना के संक्रमण काल में एफ.आई.आर-आपके द्वार योजना से समस्याओं का निवारण आसानी से हो सकेगा। प्राथमिकी दर्ज कराने के लिये जनता को थाने तक नहीं जाना पड़ेगा। थाना उनके द्वार तक पहुँचेगा। पुलिस विभाग की यह योजना मील का पत्थर साबित होगी। इस अवसर पर उन्होंने हेल्पलाइन ‘डायल 112’ की भी शुरूआत की। इस हेल्पलाइन नम्बर पर कॉल करने से एम्बुलेंस, पुलिस और अग्निशमन सेवाएँ जनता को तुरंत उपलब्ध हो सकेगी। इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक श्री विवेक जौहरी, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्री उपेन्द्र जैन, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक दूरसंचार श्री एस.के. झा और अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारीगण उपस्थित थे।

मंत्री डॉ. मिश्रा ने बताया कि ‘एफ.आई.आर.-आपके द्वार’ योजना 11 संभागीय मुख्यालयों के एक शहरी थाना और एक ग्रामीण थाने और गैर संभागीय मुख्यालय दतिया के एक शहरी थाना सहित पायलेट प्रोजेक्ट के रूप में 23 थानों में प्रारंभ की गई है। उन्होने कहा मध्यप्रदेश की डायल 100 सेवा ने जनता का दिल जीता है। सड़क दुर्घटनाओं में लोगों को अस्पताल पहुँचाकर अनेकों की जान बचाई जा चुकी है। अब शिकायत प्राप्त होते ही डायल 100 शिकायतकर्ता के घर जाकर एफ.आई.आर. दर्ज करेगी।

पुलिस महानिदेशक श्री विवेक जौहरी ने इस अवसर पर जानकारी दी कि डायल 100 में एफ.आई.आर. दर्ज करने के लिये प्रशिक्षित प्रधान आरक्षक रहेंगे। सामान्य प्रकार की शिकायतों की डायल 100 द्वारा मौके पर ही एफ.आई.आर. दर्ज की जायेगी। गंभीर शिकायतो पर वरिष्ठ अधिकारियों से मार्गदर्शन प्राप्त कर निर्णय लिये जायेंगे। उन्होंने बताया कि एफ.आई.आर-आपके द्वार योजना 31 अगस्त तक पायलेट प्रोजेक्ट के रूप में चलेगी। इसके बाद इसका आंकलन किया जाएगा और व्यवस्था को पुख्ता बनाकर आवश्यक सुधार व परीक्षण उपरांत पूरे प्रदेश में लागू किया जायेगा।

‘एफ.आई.आर.-आपके द्वार’ योजना के शुभारंभ के बाद डायल 100 के एफआरव्ही – 49 वाहन पर पहली एफ.आई. आर. जवाहर चौक भोपाल के सुनील चतुर्वेदी ने दर्ज करायी। उन्होंने अपनी गाड़ी एमपी 04 एसटी 0959 की चोरी होने संबंधी शिकायत डायल 100 पर की थी।

हेल्पलाइन ‘डायल 112’ की शुरूआत

मंत्री डॉ. मिश्रा ने इस अवसर पर इमरजेन्सी रिस्पांस सिस्टम अंतर्गत ‘हेल्पलाइन डायल 112’ का शुभारंभ करते हुए बताया कि 112 नम्बर पर डायल करने से जनता को एम्बुलेंस, पुलिस और अग्निशमन सेवाएँ एक ही नम्बर पर उपलब्ध हो सकेंगी। कंट्रोल रूम से शिकायतों का वर्गीकरण किया जाकर तत्काल संबंधित विभागों से क्रियान्वयन सुनिश्चित कराया जा सकेगा। डायल 112 की शुरूआत कर मध्यप्रदेश देश के अग्रणी राज्यों में शामिल हो गया है।

पुलिस के प्रति जनता की सोच में आया है बदलाव

मंत्री डॉ. मिश्रा ने पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली की सराहना की। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के संक्रमण काल में पुलिस ने उसी प्रकार से जनता की सेवा की है जैसे सेना के जवान सरहदो पर देश की सुरक्षा में जी-जान से जुटे रहते हैं। इतनी गर्मी में पीपीई किट पहनकर जनता की सेवा करने वाले पुलिस जवानों ने जनता की सोच को बदलकर रख दिया है। डॉ. मिश्रा ने जान को जोखिम में डालकर कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों का अभिनंदन किया।

Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरतलाम: 30 औद्योगिक इकाइयों को संचालन की अनुमति
Next Article लॉकडाउन 4.0 की ओर बढ़े कदम? PM-CM की बैठक में शर्तों के साथ छूट पर चर्चा
Samagra

Related Posts

रतलाम: पट्टे के एक सर्वे नंबर सुधरवाने और सीमांकन के लिए महीनों से राजस्व कार्यालयों के चक्कर काट रहा दिव्यांग… प्रशासनिक कार्यशैली के कारण प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभ से भी हुआ वंचित, राजस्व अमले की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल

October 1, 2026

रतलाम को सूखाग्रस्त घोषित करने शासन को भेजा जाएगा प्रस्ताव..प्रभारी मंत्री विजय शाह की अध्यक्षता में जिला विकास एवं सलाहकार समिति की बैठक- अल्प बारिश, पेयजल,और स्वास्थ्य सुविधाओं पर हुई चर्चा

September 30, 2026

रतलाम: पट्टे के एक सर्वे नंबर सुधरवाने और सीमांकन के लिए महीनों से राजस्व कार्यालयों के चक्कर काट रहा दिव्यांग… प्रशासनिक कार्यशैली के कारण प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभ से भी हुआ वंचित, राजस्व अमले की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल

September 30, 2026

रतलाम: रेडक्रॉस सोसायटी रतलाम के सोनोग्राफी सेंटर का होगा जीर्णोद्धार, नवीन मशीन से मरीजों को मिलेगी सुविधा

September 26, 2026

रतलाम: सकल हिंदू समाज के आह्वान पर श्री गणेश प्रतिमा विसर्जन चल समारोह कल 25 सितंबर को

September 24, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम: मावता में भाजपा नेता ने दुकान में फांसी लगाकर की आत्महत्या, सुसाइड नोट छोड़ा, पुलिस जांच में जुटी

By EditorOctober 6, 2026

रतलाम, 6 अक्टूबर (खबरबाबा. कॉम)। जिले के कालूखेड़ा थाना क्षेत्र के मावता गांव में मंगलवार…

रतलाम: कलेक्टर अजय कटेसरिया द्वारा जिले की 50 गौशालाओं में 14,291 गोवंश के लिए 1 करोड़ 77 लाख रुपये की अनुदान राशि की स्वीकृत…गोवंश के चारे-भूसे की व्यवस्था के लिए दी गई अनुदान राशि

October 6, 2026

रतलाम: अस्पताल और सब्जी मंडी से 4 मोटरसाइकिल चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, चार वाहन बरामद…स्टेशन रोड पुलिस की कार्रवाई, आरोपी से अन्य वाहन चोरी की वारदातों को लेकर पूछताछ जारी

October 5, 2026
Top Trending

रतलाम: मावता में भाजपा नेता ने दुकान में फांसी लगाकर की आत्महत्या, सुसाइड नोट छोड़ा, पुलिस जांच में जुटी

By EditorOctober 6, 2026

रतलाम, 6 अक्टूबर (खबरबाबा. कॉम)। जिले के कालूखेड़ा थाना क्षेत्र के मावता…

रतलाम: कलेक्टर अजय कटेसरिया द्वारा जिले की 50 गौशालाओं में 14,291 गोवंश के लिए 1 करोड़ 77 लाख रुपये की अनुदान राशि की स्वीकृत…गोवंश के चारे-भूसे की व्यवस्था के लिए दी गई अनुदान राशि

By EditorOctober 6, 2026

रतलाम 6 अक्तूबर(खबरबाबा. कॉम)। कलेक्टर अजय कटेसरिया द्वारा रतलाम जिले की 50…

रतलाम: अस्पताल और सब्जी मंडी से 4 मोटरसाइकिल चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, चार वाहन बरामद…स्टेशन रोड पुलिस की कार्रवाई, आरोपी से अन्य वाहन चोरी की वारदातों को लेकर पूछताछ जारी

By EditorOctober 5, 2026

रतलाम, 5 अक्टूबर (खबरबाबा.कॉम)। थाना स्टेशन रोड पुलिस ने वाहन चोरी के…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.