Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल हुए श्याम टेलर और विप्लव जैन

August 31, 2026

रतलाम:पुलिस की नाकाबंदी में 950 ग्राम अफीम जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार, मोटर साइकिल पर हो‌ रही थी तस्करी, एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज

August 31, 2026

रतलाम में बढ़ती चोरियों पर एसपी का एक्शन मोड: अनसुलझी वारदातों के लिए SIT का गठन, तीन थाना प्रभारियों को शो-कॉज नोटिस

August 31, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » गृह मंत्रालय के निर्देशों का सख्ती से पालन करायें – मंत्री डॉ. मिश्रा, जन-प्रतिनिधियों से लॉकडाउन खोलने के लिये मांगे गये सुझाव जिले के जनप्रतिनिधियों द्वारा भी महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए
All News

गृह मंत्रालय के निर्देशों का सख्ती से पालन करायें – मंत्री डॉ. मिश्रा, जन-प्रतिनिधियों से लॉकडाउन खोलने के लिये मांगे गये सुझाव जिले के जनप्रतिनिधियों द्वारा भी महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए

SamagraBy SamagraMay 14, 2020No Comments3 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp

रतलाम 14 मई 2020/ भोपाल से प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्री नरोत्तम मिश्रा द्वारा विभिन्न जिलों के जनप्रतिनिधियों से वीसी के माध्यम से बुधवार को चर्चा की गई। गृह, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने मंत्रालय से वीडियो कांफ्रेंस द्वारा उज्जैन, भोपाल, विदिशा, झाबुआ और रतलाम के जन-प्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और जिला आपदा प्रबंधन समूह से चर्चा की। उन्होंने कहा जनता एवं जन-प्रतिनिधियों के सुझावों के अनुरूप ही 17 मई के बाद विभिन्न क्षेत्रों में लॉकडाउन खोलने संबंधी निर्णय लिये जाएंगे।

मंत्री डॉ. मिश्रा ने गृह मंत्रालय की गाइडलाइन अनुसार कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिये सभी सुरक्षात्मक उपायों का पालन करते हुए औद्योगिक गतिविधियों को प्रारंभ करने, कृषि संबंधी कार्य करने, खाद्यान्न उपार्जन और सार्वजनिक वितरण प्रणाली अन्तर्गत राशन सामग्री का वितरण करने के निर्देश दिये।

       वीडियो कॉफ्रेंसिंग में क्षेत्रीय सांसद श्री गुमानसिंह डामोर द्वारा झाबुआ एनआईसी कक्ष से एवं शहर विधायक श्री चेतन्य काश्यप, रतलाम ग्रामीण विधायक श्री दिलीप मकवाना, जावरा विधायक श्री राजेंद्र पांडे, श्री राजेंद्रसिंह लुनेरा द्वारा रतलाम एनआईसी कक्ष से अपने सुझाव प्रस्तुत किए। इस दौरान कलक्टर श्रीमती रुचिका चौहान, पुलिस अधीक्षक श्री गौरव तिवारी, मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. संजय दीक्षित, निगमायुक्त श्री एस.के. सिंह, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रभाकर ननावरे आदि उपस्थित थे।

       वीसी में सांसद श्री गुमानसिंह डामोर ने कहा कि रतलाम जिले में अच्छी व्यवस्था प्रशासन द्वारा की गई है। कंटेनमेंट छोड़कर अन्य स्थानों पर व्यापारिक गतिविधियां शुरू की जाना आवश्यक है। ग्रामीण क्षेत्र में भी प्रशासन द्वारा अच्छा कार्य किया जा रहा है। मेडिकल कॉलेज में कोरोना सैंपल टेस्टिंग शुरू कर दी गई है। रतलाम में चिकित्सा व्यवस्था भी अच्छी है। विधायक श्री चैतन्य काश्यप ने कहा कि कोरोना की तेजी से जांच के लिए रैपिड टेस्ट किए जाना आवश्यक है। रतलाम में व्यापारिक गतिविधियों के लिए खुलापन लाना आवश्यक है। दुग्ध विक्रेताओं के दूध की व्यापक बिक्री की व्यवस्था के साथ इससे जुड़ा मिठाई का व्यवसाय भी चलते रहना चाहिए। श्री काश्यप ने रतलाम मेडिकल कॉलेज में 750 बेड अस्पताल को शीघ्र आरंभ किए जाने हेतु एक विशेष अधिकारी की नियुक्ति की आवश्यकता जताई। अस्पताल से रतलाम सहित तीन जिलों को लाभ होगा, इसमें मुख्य रूप से नर्सिंग स्टाफ की उपलब्धता सुनिश्चित की जानी होगी।

       विधायक श्री दिलीप मकवाना ने गेहूं उपार्जन केंद्रों पर ध्यान आकर्षित करते हुए कहा कि भीड़ के बढ़ने से दिक्कत आ रही है, इसलिए एसएमएस संख्या कम की जाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि हमारे ग्रामीण क्षेत्र में कार्य गतिविधियां आरंभ हो रही हैं। विधायक जावरा श्री राजेंद्र पांडे ने जावरा शहर के बाहरी हिस्से में औद्योगिक क्षेत्र होने की बात करते हुए संपूर्ण औद्योगिक क्षेत्र में उद्योग गतिविधियों को आरंभ करने पर जोर दिया। साथ ही राज्य सीमा क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर भी सख्ती से निगरानी पर जोर दिया। श्री राजेंद्रसिंह लुनेरा ने विधायकगणों के सुझाव पर सहमति जताते हुए गेहूं खरीदी केंद्रों पर समय में वृद्धि की बात कही।

       कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने स्वास्थ्य मंत्री श्री मिश्रा को बताया कि जिला प्रशासन जनप्रतिनिधियों के विश्वास में उनके सुझाए अनुसार कार्यरत है। जिले में आवश्यक सभी सामग्री व सेवाओं की उपलब्धता हेतु अधिकांश रूप खुलापन लाया गया है। वीसी में विधायक श्री काश्यप ने यह भी सुझाव दिया कि नगर निगम द्वारा वसूले जाने वाले टैक्स के लिए नियत तिथि को आगे बढ़ाकर 30 मई कर देना चाहिए। साथ ही उद्योगों के लिए एक सामान्य गाइड लाइन राज्य स्तर से जारी करने पर भी श्री काश्यप ने जोर दिया। वीडियो कॉन्फ्रेंस में स्वास्थ्य आयुक्त श्री फैज अहमद किदवई, भोपाल संभागायुक्त श्री कविन्द्र कियावत भी मौजूद थे।

Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरतलाम:कोरोना वायरस के संबंध में रतलाम प्रशासन द्वारा आज 13 मई 2020 की स्थिति में जारी किया गया बुलेटिन
Next Article राहत पैकेज की दूसरी किस्‍त में किसे क्‍या मिला,जानें-वित्त मंत्री के बड़े ऐलान
Samagra

Related Posts

रतलाम: प्रकरण दर्ज होने में एक माह तक की देरी, आदेश में महीनों लगने की शिकायत.. राजस्व न्यायालय की समस्याओं को लेकर कलेक्टर ने सुनी अधिवक्ताओं की बात,सुधार के दिए संकेत

August 23, 2026

जिले में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा,मुख्य अतिथि के रूप में कलेक्‍टर अजय कटे‍सरिया करेंगे ध्‍वजारोहण…

August 14, 2026

रतलाम: गंदे नाले के पानी से सब्जियां धोकर बेचने वाला निकला सरकारी बाबू! वाणिज्यिक कर विभाग में क्लर्क की है नौकरी…विभाग ने थमाया नोटिस

July 16, 2026

रतलाम में एफडी धोखाधड़ी का खुलासा, बैंक का आउटसोर्स कर्मचारी समेत 7 आरोपी गिरफ्तार

July 7, 2026

भोपाल: एएसपी राकेश‌ खाखा प्रतिष्ठित के.एफ. रुस्तमजी अवॉर्ड-2024 से सम्मानित होंगे….पहले भी मिल चुके है कई राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय सम्मान

June 2, 2026

422वें उर्स में सूफियाना रंग : ‘यह चमक-यह दमक सरकार तुम्हीं से है…’ पर झूम उठे उपस्थितजन…ख्वाजा खुदा सैयद दादाजी (शहीद) की दरगाह पर दो दिवसीय आयोजन, कव्वाली महफिल में देर रात तक बंधा समा

May 21, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम: भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल हुए श्याम टेलर और विप्लव जैन

By EditorAugust 31, 2026

रतलाम, 31 अगस्त (खबरबाबा.कॉम)। दिल्ली स्थित भाजपा के राष्ट्रीय कार्यालय में भारतीय जनता युवा मोर्चा…

रतलाम:पुलिस की नाकाबंदी में 950 ग्राम अफीम जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार, मोटर साइकिल पर हो‌ रही थी तस्करी, एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज

August 31, 2026

रतलाम में बढ़ती चोरियों पर एसपी का एक्शन मोड: अनसुलझी वारदातों के लिए SIT का गठन, तीन थाना प्रभारियों को शो-कॉज नोटिस

August 31, 2026
Top Trending

रतलाम: भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल हुए श्याम टेलर और विप्लव जैन

By EditorAugust 31, 2026

रतलाम, 31 अगस्त (खबरबाबा.कॉम)। दिल्ली स्थित भाजपा के राष्ट्रीय कार्यालय में भारतीय…

रतलाम:पुलिस की नाकाबंदी में 950 ग्राम अफीम जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार, मोटर साइकिल पर हो‌ रही थी तस्करी, एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज

By EditorAugust 31, 2026

रतलाम, 31 अगस्त (खबरबाबा.कॉम)। एसपी अमित कुमार के निर्देश पर अवैध मादक…

रतलाम में बढ़ती चोरियों पर एसपी का एक्शन मोड: अनसुलझी वारदातों के लिए SIT का गठन, तीन थाना प्रभारियों को शो-कॉज नोटिस

By EditorAugust 31, 2026

रतलाम, 31 अगस्त (खबरबाबा.कॉम)। शहर और जिले में लगातार बढ़ रही चोरी…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.