रतलाम,15मई(खबरबाबा.काम)/ लॉक डाउन में सड़को पर वाहनों की आवा-जाही कम होने के बावजूद भी हादसे कम नहीं हो रहे है। जावरा-मंदसौर रोड पर जोयो होटल के पास शुक्रवार सुबह एक डंपर ने मोटरसाइकिल सवार दंपति को टक्कर मारकर जान ले ली। सूचना मिलते ही जावरा आईए थाना पुलिस घटनास्थल पहुंची।
दंपत्ति के शव को जावरा अस्पताल भेजा गया है। डंपर को जप्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। डंपर चालक के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
लॉक डाउन में सड़कों पर यातायात का दबाव कम होने के चलते बड़े-बड़े वाहन अंधाधुन गति से चला रहा है। नतीजतन शुक्रवार सुबह कालूखेड़ा गांव के समीर कनसेर निवासी दंपत्ति मोटरसाइकिल से नागदा के रिछालूनी से आ रहे थे कि सुबह तकरीबन 8:30 बजे डंपर चालक ने चालक ने नागदा उज्जैन फंटा के यहां जोयो होटल के पास फोरलेन पर बाइक को चपेट में ले लिया, जिससे बाइक चालक रघुवीर सिंह पिता गोवर्धन व उसकी पत्नी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
जावरा आइए थाने के टीआई ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पंचनामा बनाकर दंपत्ति के शव को जावरा अस्पताल भेजा गया। डंपर चालक को गिरफ्तार कर डंपर को कब्जे में ले लिया है। पुलिस द्वारा प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
Trending
- रतलाम: ज्वैलरी शॉप से बुजुर्ग ग्राहक बनकर 85 हजार के आभूषणों की चोरी….पूर्व में भी शहर की दो दूकानों में वारदातों को दे चूका है अंजाम
- जावरा विधायक डॉ. राजेन्द्र पांडेय बने विधानसभा की स्थानीय निकाय व पंचायती राज लेखा समिति के सभापति
- रतलाम: जनऔषधि दिवस पर विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे निशुल्क परामर्श- कई तरह की जांच, इम्युनिटी वर्धक काढ़ा और स्वर्ण प्राषण भी होगा निशुल्क
- रतलाम: जिले में 5,476 करोड़ की टोल वसूली- जावरा विधायक डॉ. राजेंद्र पांडे के प्रश्न पर मिला जवाब
- रतलाम में नकली घी का बड़ा खुलासा, 1610 लीटर घी जब्त,यूपी की दो कंपनियों से मंगाकर देशी घी के नाम पर हो रही थी बिक्री
- रतलाम : सैलाना में केदारेश्वर घाट पर तेल से भरे ट्रक में शार्ट सर्किट से भीषण आग, लाखों का नुकसान
- 24 घंटे के अंदर इंदौर लोकायुक्त पुलिस की एक और कार्रवाई- 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया जनपद पंचायत का लेखाधिकारी
- आगामी त्योहारों के दृष्टिगत रतलाम पुलिस अलर्ट-एसपी अमित कुमार द्वारा आदतन अपराधियों पर कड़ी निगरानी रखने के दिए निर्देश… सैलाना पुलिस द्वारा 02 दिन में 23 गुंडों, हिस्ट्रीशीटर, बदमाशों की कराई गुंडा परेड
