रतलाम,27मई(खबरबाबा.काम)/ रतलाम मेडिकल कॉलेज से आज दो और कोरोना मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौटे। दोनों कोरोना पॉजिटिव की अंतिम रिपोर्ट नेगेटिव मिलने के बाद आज बुधवार को मेडीकल कालेज से छुट्टी दे दी गई।अब रतलाम में केवल नये आये दो कोरोना संक्रमित मरीज शेष बचे है। जिनका उपचार अभी जारी है।
जानकारी के अनुसार मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती दो कोरोना पॉजिटिव की अंतिम रिपोर्ट नेगेटिव प्राप्त हो चुकी है। जिसके बाद बुधवार दोपहर प्रशासन द्वारा दो मरीजों को छुट्टी दे दी गई।इनमें से एक पेशेंट पहले ही नेगेटिव आ चुका था, परंतु ऑब्जर्वेशन में रखा गया था ,उसे भी आज डिस्चार्ज किया गया।इस दौरान मेडिकल कॉलेज के बाहर निकल रहे मरीजों का कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान, पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी ,मेडिकल कॉलेज डीन डॉ संजय दीक्षित तथा अन्य डॉक्टर एवं पैरामेडिकल स्टाफ ने स्वागत अभिनंदन किया।
Trending
- जावरा विधायक डॉ. राजेन्द्र पांडेय बने विधानसभा की स्थानीय निकाय व पंचायती राज लेखा समिति के सभापति
- रतलाम: जनऔषधि दिवस पर विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे निशुल्क परामर्श- कई तरह की जांच, इम्युनिटी वर्धक काढ़ा और स्वर्ण प्राषण भी होगा निशुल्क
- रतलाम: जिले में 5,476 करोड़ की टोल वसूली- जावरा विधायक डॉ. राजेंद्र पांडे के प्रश्न पर मिला जवाब
- रतलाम में नकली घी का बड़ा खुलासा, 1610 लीटर घी जब्त,यूपी की दो कंपनियों से मंगाकर देशी घी के नाम पर हो रही थी बिक्री
- रतलाम : सैलाना में केदारेश्वर घाट पर तेल से भरे ट्रक में शार्ट सर्किट से भीषण आग, लाखों का नुकसान
- 24 घंटे के अंदर इंदौर लोकायुक्त पुलिस की एक और कार्रवाई- 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया जनपद पंचायत का लेखाधिकारी
- आगामी त्योहारों के दृष्टिगत रतलाम पुलिस अलर्ट-एसपी अमित कुमार द्वारा आदतन अपराधियों पर कड़ी निगरानी रखने के दिए निर्देश… सैलाना पुलिस द्वारा 02 दिन में 23 गुंडों, हिस्ट्रीशीटर, बदमाशों की कराई गुंडा परेड
- रतलाम: टीकाकरण के बाद बच्चे की मौत का मामला- प्रशासन ने जारी किया बयान,विसरा की रिपोर्ट आने के बाद मृत्यु का कारण स्पष्ट होगा
