Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल हुए श्याम टेलर और विप्लव जैन

August 31, 2026

रतलाम:पुलिस की नाकाबंदी में 950 ग्राम अफीम जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार, मोटर साइकिल पर हो‌ रही थी तस्करी, एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज

August 31, 2026

रतलाम में बढ़ती चोरियों पर एसपी का एक्शन मोड: अनसुलझी वारदातों के लिए SIT का गठन, तीन थाना प्रभारियों को शो-कॉज नोटिस

August 31, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » मुख्यमंत्री श्री चौहान ने रतलाम जिले के 1063 विद्यार्थियों के बैंक खातों में लैपटॉप के लिए राशि अंतरित की
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने रतलाम जिले के 1063 विद्यार्थियों के बैंक खातों में लैपटॉप के लिए राशि अंतरित की

EditorBy EditorSeptember 30, 2022No Comments4 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने रतलाम जिले के 1063 विद्यार्थियों के बैंक खातों में लैपटॉप के लिए राशि अंतरित की
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp

रतलाम 30 सितम्बर (खबरबाबा.काम)/ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के विद्यार्थियों को डॉक्टर, इंजीनियरिंग की पढ़ाई में सहायता के साथ उनमें उद्यमिता की दक्षता निखारने और व्यापार में प्रवेश कराने के लिए सहायता की व्यवस्था की गई है। युवाओं को स्टार्टअप आरंभ करने, नवाचार करने प्रोत्साहित किया जा रहा है। विद्यार्थी अपना लक्ष्य निर्धारित करें, भ्रामित न हों, लक्ष्य प्राप्ति के लिए अनुशासित रूप से कड़ी मेहनत करते हुए रास्ता बनाएँ, सफलता अवश्य मिलेगी, राज्य सरकार आपके साथ है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान प्रदेश के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के प्रोत्साहन के लिए लाल परेड ग्राउंड पर मेधावी सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रदेश में 12वीं कक्षा में प्रथम प्रयास में 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले वाले 91 हजार 498 विद्यार्थियों के खाते में लेपटॉप के लिए 25-25 हजार रूपये आंतरित किए। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 11 अक्टूबर को “श्री महाकाल लोक” के लोकार्पण के लिए उज्जैन पधार रहे हैं। मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों से परिवार सहित इस कार्यक्रम से जुड़ने और अपने गाँव और नगरों में इस अवसर पर उत्सव मनाने का आहवान किया।

स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) इंदर सिंह परमार, भोपाल की महापौर श्रीमती मालती राय, जिला पंचायत अध्यक्ष भोपाल श्रीमती रामकुंवर गुर्जर तथा प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा श्रीमती अरुण शमी उपस्थित थी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने दीप प्रज्ज्‍वलन के बाद कन्या-पूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विद्यार्थियों के लिए प्रेरक गीत भी प्रस्तुत किया गया। मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा प्रत्येक संभाग से प्रावीण्य सूची में सर्वोच्च अंक प्राप्त दो-दो विद्यार्थियों को प्रतीक स्वरूप चेक प्रदान किए गए।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने रतलाम जिले के 1063 विद्यार्थियों के बैंक खातों में लैपटॉप के लिए राशि अंतरित की
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को राज्य स्तरीय कार्यक्रम द्वारा प्रदेश भर के विद्यार्थियों के बैंक खातों में लैपटॉप के लिए राशि अंतरित की। इस अवसर पर रतलाम जिले के 1063 उन विद्यार्थियों के बैंक खातों में भी मुख्यमंत्री द्वारा राशि अंतरित की गई जिनके द्वारा 12वीं बोर्ड परीक्षा में 75 प्रतिशत अथवा उससे अधिक अंक प्राप्त किए गए है। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि राज्य स्तरीय कार्यक्रम में रतलाम जिले से 2 विद्यार्थी शामिल हुए।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने अधिक अंक अर्जित करने के लिए विद्यार्थियों, उनके माता-पिता, शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि मेरी यही कामना है कि आप प्रगति के पथ पर बढ़ते रहें और महान भारत के निर्माण में अपना श्रेष्ठतम योगदान दें। शासकीय विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों ने उल्लेखनीय उपलब्धियाँ अर्जित की हैं। विद्यार्थियों को यह भाव मन में रखना होगा कि यह अभी पड़ाव है मंजिल आगे है और हमें मंजिल पाने के लिए निरंतर दृढ़-संकल्पित होकर परिश्रम करना है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने आश्वस्त किया कि लेपटॉप के लिए राशि की व्यवस्था कभी बंद नहीं होगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने स्वामी विवेकानंद की पंक्तियों का उल्लेख करते हुए कहा कि व्यक्ति जो लक्ष्य तय करता है और प्रयास करता है वह लक्ष्य अवश्य प्राप्त होता है। विद्यार्थी अपने केरियर के संबंध में निर्णय लें और उसके अनुसार पढ़ाई आरंभ करें।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने विद्यार्थियों को माता-पिता और गुरु का सम्मान करने, बहन-बेटियों के प्रति आदर भाव रखने, कभी नशा नहीं करने और अपने जन्म-दिवस पर एक पौधा अवश्य लगाने का संकल्प दिलाया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि पढ़ाई के साथ खेल और सामाजिक सरोकारों के प्रति सक्रियता भी व्यक्तित्व विकास के लिए आवश्यक है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि राज्य सरकार विभिन्न योजनाओं से यह प्रयास कर रही है कि विद्यार्थियों को भविष्य के केरियर के संबंध में पर्याप्त मार्गदर्शन उपलब्ध हो। इस उद्देश्य से यूनिसेफ के सहयोग से एस्पायर पोर्टल चलाया जा रहा है। देश की अग्रणी संस्थाओं के सहयोग से विद्यार्थियों और अभिभावकों की सहायता की जा रही है। साथ ही लाड़ली लक्ष्मी योजना, मुख्यमंत्री जन कल्याण योजना, सीएम राइज स्कूल, मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना आदि से यह प्रयास किया जा रहा है कि किसी भी मेधावी विद्यार्थी को अपनी पढ़ाई जारी रखने में कोई परेशानी न हो।

Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरतलाम: अन्तरर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस पर सम्मान समारोह तथा स्वास्थ्य परीक्षण शिविर कल 1 अक्टूबर को
Next Article रतलाम: खाद्य विभाग का दल कई दुकानों पर पहुंचा, लिए खाद्य सामग्री के नमूने, जांच के लिए सैंपल भोपाल भेजे जाएंगे
Editor

Related Posts

रतलाम: भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल हुए श्याम टेलर और विप्लव जैन

August 31, 2026

रतलाम:पुलिस की नाकाबंदी में 950 ग्राम अफीम जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार, मोटर साइकिल पर हो‌ रही थी तस्करी, एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज

August 31, 2026

रतलाम में बढ़ती चोरियों पर एसपी का एक्शन मोड: अनसुलझी वारदातों के लिए SIT का गठन, तीन थाना प्रभारियों को शो-कॉज नोटिस

August 31, 2026

रतलाम: जमीन पर बैठकर कलेक्टर ने खंगालीं पुरानी पंजीयां, 1956-57 के नक्शों से लेकर नामांतरण रिकॉर्ड तक बारीकी से देखा… तहसील कार्यालय का किया निरीक्षण, 70 साल पुराने नक्शों और पंजीयों को सुरक्षित रखने के निर्देश

August 31, 2026

रतलाम में सड़क हादसों में मौतें 28.57 प्रतिशत बढ़ीं, डीआईजी निमिष अग्रवाल द्वारा हाईवे से जुड़े 6 थानों को नोटिस..जुलाई तक 171 लोगों की जान गई, हादसे भी 21.53 प्रतिशत बढ़े..

August 31, 2026

रतलाम: कलेक्टर अजय कटेसरिया का एक्शन-टीएल बैठक में अनुपस्थित खेल, आबकारी एवं पेंशन अधिकारी को कारण बताओ नोटिस

August 31, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम: भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल हुए श्याम टेलर और विप्लव जैन

By EditorAugust 31, 2026

रतलाम, 31 अगस्त (खबरबाबा.कॉम)। दिल्ली स्थित भाजपा के राष्ट्रीय कार्यालय में भारतीय जनता युवा मोर्चा…

रतलाम:पुलिस की नाकाबंदी में 950 ग्राम अफीम जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार, मोटर साइकिल पर हो‌ रही थी तस्करी, एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज

August 31, 2026

रतलाम में बढ़ती चोरियों पर एसपी का एक्शन मोड: अनसुलझी वारदातों के लिए SIT का गठन, तीन थाना प्रभारियों को शो-कॉज नोटिस

August 31, 2026
Top Trending

रतलाम: भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल हुए श्याम टेलर और विप्लव जैन

By EditorAugust 31, 2026

रतलाम, 31 अगस्त (खबरबाबा.कॉम)। दिल्ली स्थित भाजपा के राष्ट्रीय कार्यालय में भारतीय…

रतलाम:पुलिस की नाकाबंदी में 950 ग्राम अफीम जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार, मोटर साइकिल पर हो‌ रही थी तस्करी, एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज

By EditorAugust 31, 2026

रतलाम, 31 अगस्त (खबरबाबा.कॉम)। एसपी अमित कुमार के निर्देश पर अवैध मादक…

रतलाम में बढ़ती चोरियों पर एसपी का एक्शन मोड: अनसुलझी वारदातों के लिए SIT का गठन, तीन थाना प्रभारियों को शो-कॉज नोटिस

By EditorAugust 31, 2026

रतलाम, 31 अगस्त (खबरबाबा.कॉम)। शहर और जिले में लगातार बढ़ रही चोरी…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.