Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम शिक्षा विभाग का एक्शन: ऑनलाइन हाजिरी में गड़बड़ी पर शिक्षिका की वेतनवृद्धि रोकी, लापरवाही पर दूसरी शिक्षिका निलंबित

September 2, 2026

रतलाम : टेलीग्राम पर ऑनलाइन वॉच सेलिंग का झांसा, रतलाम के मजदूर से 6.43 लाख की साइबर ठगी… हरिद्वार और कोटा से दो आरोपी गिरफ्तार

September 1, 2026

रतलाम: विंध्यवासिनी कॉलोनी ई-स्कूटी अग्निकांड में झुलसी 16 वर्षीय बेटी की मौत,13 दिन तक जिंदगी से जंग के बाद तोड़ा दम…मां अब भी इंदौर के निजी अस्पताल में भर्ती

September 1, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » रतलाम: सैलाना नगर परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर कांग्रेस का कब्जा बरकरार, राजनीतिक गहमागहमी के बीच हुए चुनाव में कांग्रेस के चेतन्य शुक्ला बने अध्यक्ष
रतलाम

रतलाम: सैलाना नगर परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर कांग्रेस का कब्जा बरकरार, राजनीतिक गहमागहमी के बीच हुए चुनाव में कांग्रेस के चेतन्य शुक्ला बने अध्यक्ष

EditorBy EditorOctober 18, 2022Updated:October 18, 2022No Comments4 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
रतलाम: सैलाना नगर परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर कांग्रेस का कब्जा बरकरार, राजनीतिक गहमागहमी के बीच हुए चुनाव में कांग्रेस के चेतन्य शुक्ला बने अध्यक्ष
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp

रतलाम/सैलाना,18अक्टूबर(खबरबाबा.काम)। नगर परिषद सैलाना में अध्यक्ष -उपाध्यक्ष के चुनाव को लेकर दो दिन से चल रहे राजनीतिक घटनाक्रम के बीच कांग्रेस ने बाजी मारते हुए अध्यक्ष पद पर अपना कब्जा बरकरार रखा।


सैलाना में मंगलवार को नगर परिषद के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का चुनाव हुआ । अध्यक्ष पद पर कांग्रेस के चैतन्य शुक्ला ने भाजपा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार विशाल धबाई को तीन मतों से पराजित किया। उपाध्यक्ष पद पर भी कांग्रेस की सुनिता पाठक की जीत हुई।


कांग्रेस की  जीत से कांग्रेस कार्यकतार्ओं में खुशी की लहर दौड़ गई व उन्होंन विधायक हर्षविजय गेहलोत एवं नवनिर्वाचित अध्यक्ष  शुक्ला एवं उपाध्यक्ष पाठक को  स्वागत कर उन्हें बधाई दी।


मतदान के पहले कांग्रेस व भाजपा कार्यकतार्ओं में विवाद की स्थिति बन गई। हंगामा होने लगा तो पुलिस मौके पर पहुंची व हल्का बल प्रयोग कर दोनों दलों के कार्यकतार्ओं को मतगणना स्थल के पास से  हटाया। उल्लेखनीय है कि 15 सदस्यीय सैलाना नगर परिषद में कांग्रेस के नौ, भाजपा के चार व दो निर्दलीय पार्षद इस बार चुनाव जीते है। कांग्रेस की तरफ से पहले पूर्व अध्यक्ष जगदीश पादीदार को उम्मीदवार बनाने की संभावना थी, लेकिन उनके खिलाफ चुनाव के ठीक एक दिन पहले धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज होने पर कांग्रेस ने रणनीति बदली और चैतन्य शुक्ला को उम्मीदवार बनाकर मैदान में उतारा। भाजपा ने अपना उम्मीदवार खड़ा न करके निर्दलीय प्रत्याशी विशाल धभाई को समर्थन दिया।

दोपहर में मतदान के बाद मतगणना की गई। कांग्रेस के चैतन्य शुक्ला को नौ व निर्दलीय प्रत्याशी विशाल धभाई को छह वोट मिले। अध्यक्ष पद के बाद उपाध्यक्ष पद की प्रक्रिया शुरू की गई। उपाध्यक्ष के चुनाव में भाजपा के कुलदीप कुमावत एवं कांग्रेस की सुनिता पाठक ने नामांकन जमा किया। कांग्रेस की सुनिता पाठक ने जीत दर्ज करते हुए नौ मत प्राप्त किए , कुमावत को छह मत ही प्राप्त हुए।

भाजपा ने दिया धरना , पूर्व अध्यक्ष को गिरफ्तार करने की मांग
नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष जगदीश पाटीदार व दो पूर्व सीएमओ के खिलाफ धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज होने के दूसरे दिन मंगलवार को सैलाना नगर में राजनीतिक माहौल गर्मा गया। भाजपा नेता व कार्यकतार्ओं ने सैलाना थाना के सामने धरना देकर पूर्व अध्यक्ष जगदीश पाटीदार को गिरफ्तार करने की मांग की। उल्लेखनीय है कि पूर्व अध्यक्ष जगदीश पाटीदार, पूर्व सीएमओ हीरालाल सोनावा व तेजसिंह पंवार के खिलाफ अध्यक्ष व उपाध्यक्ष चुनाव के ठीक एक दिन पहले प्रशासन ने सैलाना थाना में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया।

22 साल पुराने मामले में हुई एफआईआर


नगर परिषद सैलाना के सीएमओ गोविंदकुमार पोरवार ने 17 अक्टूबर को पुलिस को प्रतिवेदन भेजकर बताया कि आठ जून 1994 से नौ जनवरी 2000 के बीच शुष्क शौचालयों को जलवाहित शौचालयों में परिवर्तित करने की योजना लागू की गई थी। वर्ष 2016 में तत्कालीन एसडीएम सैलाना ने मामले की जांच की तो पाया कि बगैर कार्य हुए ठेकेदार को भुगतान कर दिया गया। जबकि शुष्क शौचालायों को जलवाहित शौयालयों में परिवर्तित ही नहीं किया गया।

जांच प्रतिवेदन के आधार पर आरोपित जगदीश पाटीदार, हीरालाल सोनावा व तेजसिंह पंवार के खिलाफ एफआइआर दर्ज की जाए। इस पर पुलिस ने तीनों के खिलाफ भादंवि की धारा 420, 34 में प्रकरण दर्ज किया। इसे लेकर मंगलवार को सुबह अध्यक्ष व उपाध्यक्ष चुनाव के पहले भाजपा नेता विजय चारेल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता सैलाना थाना के सामने पहुंचे व नारेबाजी करते हुए पाटीदार को गिरफ्तार करने की मांग करते हुए धरने पर बैठ गए। थाना प्रभारी शिवमंगलसिंह सेंगर ने उनसे चर्चा कर बताया कि अभी प्रकरण से संबंधित दस्तावेज फरियादी पक्ष ने उपलब्ध नहीं कराए है। पहले वे दस्तावेज तो उपलब्ध कराए, जांच की जा रही है। कुछ देर बाद धरना समाप्त किया गया।

कांग्रेस ने मनाया जश्न, विधायक बोले सत्य की जीत हुई

कांग्रेस की जीत के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओ में जश्न छा गया। ढोलढमाको एवं आतिशबाजी से दिवाली के पूर्व ही दीवाली मन गई।
जीत पर मीडिया से चर्चा करते हुए सैलाना के विधायक व जिला कांग्रेस अध्यक्ष हर्ष विजय गहलोत ने कहा कि भाजपा ने अलोकतांत्रिक तरीके से प्रशासन के कंधे पर बंदूक रखकर जो खेल खेला था उसकी हार हुई है। भाजपा ने पूरा प्रयास किया था कि अध्यक्ष का चुनाव कांग्रेस नहीं जीते, सत्य की हमेशा जीत होती है।

Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleतीर्थयात्रियों को केदारनाथ ले जा रहा प्राइवेट हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट सहित 7 यात्रियों की मौत
Next Article रतलाम: शिकायत पर प्रशासन ने की कार्रवाई, मिलावट की शंका पर 48 कि.ग्रा. काजू कतली जब्त
Editor

Related Posts

रतलाम शिक्षा विभाग का एक्शन: ऑनलाइन हाजिरी में गड़बड़ी पर शिक्षिका की वेतनवृद्धि रोकी, लापरवाही पर दूसरी शिक्षिका निलंबित

September 2, 2026

रतलाम : टेलीग्राम पर ऑनलाइन वॉच सेलिंग का झांसा, रतलाम के मजदूर से 6.43 लाख की साइबर ठगी… हरिद्वार और कोटा से दो आरोपी गिरफ्तार

September 1, 2026

रतलाम: विंध्यवासिनी कॉलोनी ई-स्कूटी अग्निकांड में झुलसी 16 वर्षीय बेटी की मौत,13 दिन तक जिंदगी से जंग के बाद तोड़ा दम…मां अब भी इंदौर के निजी अस्पताल में भर्ती

September 1, 2026

रतलाम: भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल हुए श्याम टेलर और विप्लव जैन

August 31, 2026

रतलाम:पुलिस की नाकाबंदी में 950 ग्राम अफीम जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार, मोटर साइकिल पर हो‌ रही थी तस्करी, एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज

August 31, 2026

रतलाम में बढ़ती चोरियों पर एसपी का एक्शन मोड: अनसुलझी वारदातों के लिए SIT का गठन, तीन थाना प्रभारियों को शो-कॉज नोटिस

August 31, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम शिक्षा विभाग का एक्शन: ऑनलाइन हाजिरी में गड़बड़ी पर शिक्षिका की वेतनवृद्धि रोकी, लापरवाही पर दूसरी शिक्षिका निलंबित

By EditorSeptember 2, 2026

रतलाम, 2 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)।जिले में शिक्षकों की कार्यप्रणाली को लेकर प्राप्त शिकायतों पर शिक्षा विभाग…

रतलाम : टेलीग्राम पर ऑनलाइन वॉच सेलिंग का झांसा, रतलाम के मजदूर से 6.43 लाख की साइबर ठगी… हरिद्वार और कोटा से दो आरोपी गिरफ्तार

September 1, 2026

रतलाम: विंध्यवासिनी कॉलोनी ई-स्कूटी अग्निकांड में झुलसी 16 वर्षीय बेटी की मौत,13 दिन तक जिंदगी से जंग के बाद तोड़ा दम…मां अब भी इंदौर के निजी अस्पताल में भर्ती

September 1, 2026
Top Trending

रतलाम शिक्षा विभाग का एक्शन: ऑनलाइन हाजिरी में गड़बड़ी पर शिक्षिका की वेतनवृद्धि रोकी, लापरवाही पर दूसरी शिक्षिका निलंबित

By EditorSeptember 2, 2026

रतलाम, 2 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)।जिले में शिक्षकों की कार्यप्रणाली को लेकर प्राप्त शिकायतों…

रतलाम : टेलीग्राम पर ऑनलाइन वॉच सेलिंग का झांसा, रतलाम के मजदूर से 6.43 लाख की साइबर ठगी… हरिद्वार और कोटा से दो आरोपी गिरफ्तार

By EditorSeptember 1, 2026

रतलाम, 1 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)। टेलीग्राम के जरिए ऑनलाइन घड़ियां बेचकर मोटा मुनाफा…

रतलाम: विंध्यवासिनी कॉलोनी ई-स्कूटी अग्निकांड में झुलसी 16 वर्षीय बेटी की मौत,13 दिन तक जिंदगी से जंग के बाद तोड़ा दम…मां अब भी इंदौर के निजी अस्पताल में भर्ती

By EditorSeptember 1, 2026

रतलाम, 1 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)। विंध्यवासिनी कॉलोनी में 13 दिन पहले ई-स्कूटी में…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.