Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

इंदौर: फॉलो अप- लोकायुक्त की जांच में प्रधान आरक्षक चालक की 46 अचल संपत्तियां उजागर, बाजार मूल्य 64 करोड़ रुपये से अधिक…आय से अधिक संपत्ति मामले में लोकायुक्त की जांच जारी

October 19, 2026

रतलाम: अल्पवर्षा से जल संकट की आहट, अब भी नहीं जागा नगर निगम ! पूर्व महापौर डागा ने नगर निगम की सुस्ती पर उठाए सवाल,दिए सुझाव,बोले- शहर की बोरिंग का सर्वे कराएं, शोधित पानी के उपयोग की योजना बनाएं

October 19, 2026

रतलाम: रॉयल कॉलेज में ‘टेक-कम-कल्चरल मीट’ का आयोजन,लॉजिक और लेक्चर के अनूठे मेल से सजा भव्य समारोह

October 18, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » रतलाम: कुपोषण मुक्त कर रतलाम को देश में रोल मॉडल बनाएंगे – विधायक चेतन्य काश्यप,-सामाजिक, व्यापारिक संगठनों, प्रबुद्धजनों और विभिन्न समाजजनों का दीप मिलन समारोह
रतलाम

रतलाम: कुपोषण मुक्त कर रतलाम को देश में रोल मॉडल बनाएंगे – विधायक चेतन्य काश्यप,-सामाजिक, व्यापारिक संगठनों, प्रबुद्धजनों और विभिन्न समाजजनों का दीप मिलन समारोह

EditorBy EditorOctober 21, 2022Updated:October 21, 2022No Comments3 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
रतलाम: कुपोषण मुक्त कर रतलाम को देश में रोल मॉडल बनाएंगे – विधायक चेतन्य काश्यप,-सामाजिक, व्यापारिक संगठनों, प्रबुद्धजनों और विभिन्न समाजजनों का दीप मिलन समारोह
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp


रतलाम, 21 अक्टूबर 2022। प्रदेश और देश ही नहीं दुनिया के लिए कुपोषण आज एक बड़ा मुद्दा है। रतलाम में तीन साल पहले जब कुपोषण मुक्त अभियान शुरू किया था, उस समय 2700 बच्चे कुपोषित थे, जिनमे से 1400 बच्चे कुपोषण मुक्त हो चुके है। अब शेष 1300 बच्चो को आगामी छह माह में कुपोषण से मुक्त कर रतलाम को देश में रोल मॉडल बनाएंगे। नो वर्षो के विधायक कार्यकाल में शहर के चौतरफा विकास का आधार तैयार हुआ है। जैसे-जैसे योजनाएं मूर्त रूप लेगी, रतलाम मालवा-निमाड़ का सर्वश्रेष्ठ नगर बनेगा। रतलाम को इंदौर जैसा बनाने की बात होती है, लेकिन मेरा विश्वास है कि रतलाम, इंदौर से भी आगे जाएगा।


यह बात विधायक चेतन्य काश्यप ने सामाजिक एवं व्यापारिक संगठनों, प्रबुद्धजनों और विभिन्न समाजजनों के दीप मिलन समारोह में कही।

उन्होने शहर विकास की परिकल्पना की जानकारी देते हुए कहा कि साड़ी कॉम्प्लेक्स की योजना बन चुकी है। लहसुन-प्याज मंडी को शहर से बाहर मथुरी के समीप ले जाया जाएगा और इसके स्थान पर बड़ा व्यवसायिक कॉम्प्लेक्स बनाया जाएगा। 22 किमी सिटी रिंग रोड से नया मंडी स्थल जुडे़गा। आगामी छह माह में शहर की हर सड़क का गड्ढा भरा जाएगा। सेजावता फंटे से जावरा रोड और करमदी रोड सिटी फोरलेन को स्वीकृत मिल गई है। इससे शहर से जुड़ा प्रत्येक बाहरी मार्ग फोरलेन में तब्दील हो जाएगा।

शहर को झुग्गी मुक्त बनाने का संकल्प भी तेजी से पूरा हो रहा है। 450 परिवारों को चेतन्य काश्यप फाउंडेशन से मार्जिन मनी के रूप में 45 लाख जमा कर आवास दिलाया गया है। अन्य आवासहीनों के लिए भी विभिन्न क्षेत्रों में प्रधानमंत्री आवास बन रहे है। ट्रांसपोर्ट नगर का काम शुरू हो चुका है। अल्कोहल प्लांट की भूमि पर 26 करोड़ की लागत से औद्योगिक क्षेत्र बन रहा है। नमकीन कलस्टर में 15 यूनिट चालू हो चुकी हैं। दिसंबर में गोल्ड कॉम्प्लेक्स का काम भी शुरू होगा। 8 लेन एक्सप्रेस वर्ष 2024 दिसंबर में प्रारंभ होने वाला है। इसके समीप रतलाम में विशेष निवेश क्षेत्र विकसित होगा जिससे पूरे क्षेत्र की दशा और दिशा बदल जाएगी।


श्री काश्यप ने कहा कि गोल्ड कॉम्प्लेक्स रिडेंसिफिकेशन योजना में 300 बेड का जिला अस्पताल भवन और 800 सीट का एसी ऑडिटोरियम बनेगा । ऑफिसर्स कॉलोनी में अधिकारी-कर्मचारी के आवास बनेंगे। खिलाड़ियों के लिए स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स की योजना भी बन गई है। मेडिकल कॉलेज में एक माह में 750 बेड का अस्पताल शुरू होगा। अवैध और अविकसित कॉलोनियो के नियमितिकरण की प्रक्रिया चल रही है। शहर में जल व्यवस्था के लिए नर्मदा का पानी रतलाम लाने की योजना बनाई गई है।


समारोह में सांसद गुमानसिंह डामोर ने कहा कि रतलामवासी सौभाग्यशाली है कि उन्हे श्री काश्यप जैसे विधायक मिले है। केंद्र एवं प्रदेश शासन से योजनाएं स्वीकृत कराकर राशि कैसे लाना होती है, इसका श्री काश्यप को पूरा अनुभव है। उनके प्रयासों से रतलाम जल्द ही महानगर बनेगा।

महापौर प्रहलाद पटेल ने कहा कि विधायक श्री काश्यप के नेतृत्व में रतलाम को बदलने की ओर अग्रसर है। श्री काश्यप एक चलती-फिरती पाठशाला है जिनसे रोज कुछ सीखने को मिलता है। कार्यक्रम को पद्मश्री डॉ लीला जोशी, महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष एवं योग आयोग के उपाध्यक्ष भरत बैरागी, पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा, जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय, व्यापारी प्रकोष्ठ जिला संयोजक रजनीश गोयल ने भी संबोधित किया। आरंभ में स्वागत भाषण वरिष्ठ नेता मनोहर पोरवाल ने दिया। संचालन जयवंत कोठारी ने किया। आभार सिद्धार्थ काश्यप ने माना।

Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरतलाम: इस बार दीपोत्सव पर अपने परिवार को दें ‘शिवाय’ में एक अनमोल तोहफा और खुशहाल जीवन के लिए बढ़ाएं एक शुभ कदम
Next Article रतलाम: 22 अक्टूबर को रतलाम जिले में पीएम आवास के 5990 हितग्राही गृह प्रवेश करेंगे,मुख्यमंत्री श्री चौहान कराएंगे गृह प्रवेश
Editor

Related Posts

रतलाम: अल्पवर्षा से जल संकट की आहट, अब भी नहीं जागा नगर निगम ! पूर्व महापौर डागा ने नगर निगम की सुस्ती पर उठाए सवाल,दिए सुझाव,बोले- शहर की बोरिंग का सर्वे कराएं, शोधित पानी के उपयोग की योजना बनाएं

October 19, 2026

रतलाम: रॉयल कॉलेज में ‘टेक-कम-कल्चरल मीट’ का आयोजन,लॉजिक और लेक्चर के अनूठे मेल से सजा भव्य समारोह

October 18, 2026

रतलाम: नकली सोना-चांदी बेचकर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश…शहर सहित हरियाणा, उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों में ठगी करने वाले गिरोह के 6 सदस्य गिरफ्तार,नकली सोना-चांदी जब्त

October 18, 2026

रतलाम रेल मंडल में हादसों का सिलसिला: अब कच्चे तेल से भरी मालगाड़ी में लगी आग,बजरंगगढ़ स्टेशन के पास टैंक के ऊपर उठीं लपटें, दुर्घटना सायरन बजा, रतलाम से रवाना की गई राहत ट्रेन, तीन दिन में रेल से जुड़ी तीसरी घटना

October 17, 2026

SYSITS रतलाम में पहली बार TCS का ओपन कैंपस रिक्रूटमेंट ड्राइव 23 अक्टूबर को…युवाओं के उज्ज्वल भविष्य और बेहतर करियर अवसरों की दिशा में एक सशक्त पहल

October 17, 2026

रतलाम: हत्या के दो मामले-रावटी में जीजा की लात से साले की मौत का मामला, पिपलौदा में महिला की मौत,प्रेम प्रसंग के बीच विवाद में हत्या की आशंका

October 17, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

इंदौर: फॉलो अप- लोकायुक्त की जांच में प्रधान आरक्षक चालक की 46 अचल संपत्तियां उजागर, बाजार मूल्य 64 करोड़ रुपये से अधिक…आय से अधिक संपत्ति मामले में लोकायुक्त की जांच जारी

By EditorOctober 19, 2026

इंदौर, 19अक्टूबर (खबरबाबा. कॉम)। पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय, इंदौर में पदस्थ प्रधान आरक्षक चालक फिरोज खान…

रतलाम: अल्पवर्षा से जल संकट की आहट, अब भी नहीं जागा नगर निगम ! पूर्व महापौर डागा ने नगर निगम की सुस्ती पर उठाए सवाल,दिए सुझाव,बोले- शहर की बोरिंग का सर्वे कराएं, शोधित पानी के उपयोग की योजना बनाएं

October 19, 2026

रतलाम: रॉयल कॉलेज में ‘टेक-कम-कल्चरल मीट’ का आयोजन,लॉजिक और लेक्चर के अनूठे मेल से सजा भव्य समारोह

October 18, 2026
Top Trending

इंदौर: फॉलो अप- लोकायुक्त की जांच में प्रधान आरक्षक चालक की 46 अचल संपत्तियां उजागर, बाजार मूल्य 64 करोड़ रुपये से अधिक…आय से अधिक संपत्ति मामले में लोकायुक्त की जांच जारी

By EditorOctober 19, 2026

इंदौर, 19अक्टूबर (खबरबाबा. कॉम)। पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय, इंदौर में पदस्थ प्रधान आरक्षक…

रतलाम: अल्पवर्षा से जल संकट की आहट, अब भी नहीं जागा नगर निगम ! पूर्व महापौर डागा ने नगर निगम की सुस्ती पर उठाए सवाल,दिए सुझाव,बोले- शहर की बोरिंग का सर्वे कराएं, शोधित पानी के उपयोग की योजना बनाएं

By EditorOctober 19, 2026

रतलाम,19अक्टूबर(खबरबाबा. कॉम)। अल्पवर्षा के चलते आगामी ग्रीष्मकाल में शहर पर जल संकट…

रतलाम: रॉयल कॉलेज में ‘टेक-कम-कल्चरल मीट’ का आयोजन,लॉजिक और लेक्चर के अनूठे मेल से सजा भव्य समारोह

By EditorOctober 18, 2026

रतलाम,18अक्टूबर(खबरबाबा. कॉम)। स्थानीय रॉयल कॉलेज में बीसीए एवं बीएससी (कंप्यूटर साइंस) के…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.