Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: तेलंगाना-हैदराबाद में चोरीयां‌ कर भाग रहे थे राजस्थान, अंतरराज्यीय गिरोह रतलाम में पकड़ाया, चार आरोपी गिरफ्तार… दो आरोपी खेतों में भागे, 6 किमी पीछा कर दबोचा

September 3, 2026

रतलाम कलेक्टर कार्यालय में अब नहीं चलेगी कागजी डाक-फाइल, सभी प्रकरण ई-ऑफिस से होंगे प्रेषित…कलेक्टर अजय कटेसरिया ने भौतिक फाइलों के आवागमन पर लगाई रोक, आदेश-स्वीकृति से लेकर प्रतिवेदन तक डिजिटल माध्यम से होंगे काम

September 3, 2026

रतलाम : सैलाना के भेरुघाटा में दो युवकों की मौत, एक घायल…घायल का कहना-हमला हुआ, पुलिस ने बताया – प्रारंभिक जांच में एक्सीडेंट का मामला

September 3, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » रतलाम: राशन की कालाबाजारी रोकने के लिए जिले में उठाया जा रहा यह बड़ा कदम
All News

रतलाम: राशन की कालाबाजारी रोकने के लिए जिले में उठाया जा रहा यह बड़ा कदम

EditorBy EditorOctober 28, 2022No Comments4 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
रतलाम: राशन की कालाबाजारी रोकने के लिए जिले में उठाया जा रहा यह बड़ा कदम
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp

रतलाम 28 अक्टूबर (खबरबाबा.काम)। राशन की कालाबाजारी की रोकने के लिए जिले में बड़ा कदम उठाया जा रहा है। इसके लिए राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के अंतर्गत सम्मिलित पात्र हितग्राहियों के ईकेवाईसी तथा डेटाबेस में मोबाइल नंबर दर्ज किए जाने के लिए अभियान संचालित किया जाएगा। इस दौरान जिले में 5 लाख 89 हजार 747 हितग्राहियों के ईकेवाईसी तथा 1 लाख 14 हजार 600 परिवारों के मोबाइल नंबर दर्ज किए जाएंगे। कलेक्टर  नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी द्वारा  कार्य करने के लिए अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

कलेक्टर द्वारा निर्देशित किया गया है कि ईकेवाईसी तथा मोबाइल नंबर दर्ज करने के लिए 19 अक्टूबर से 30 नवंबर तक अभियान संचालित किया जाए। बताया गया है कि पात्र हितग्राहियों के ईकेवाईसी कराने की सुविधा उचित मूल्य दुकानों पर लगाई गई पीओएस मशीन से निःशुल्क उपलब्ध कराई गई है। उचित मूल्य दुकान पर हितग्राही द्वारा अपना आधार कार्ड ले जाकर कार्य दिवस में ईकेवाईसी कराया जाएगा। वृद्ध, शारीरिक रूप से अक्षम, दिव्यांग महिलाओं तथा बच्चों का ईकेवाईसी विक्रेताओं द्वारा घर पर जाकर कराया जाएगा।

पीडीएस के डेटाबेस में हितग्राही का त्रुटिपूर्ण आधार नंबर दर्ज होने पर सही आधार नंबर दर्ज किया जाकर केवाईसी होगा। जिन हितग्राहियों के बायोमेट्रिक सत्यापन विफल होने पर ईकेवाईसी नहीं हो पाती है उन हितग्राहियों को आधार पंजीयन केंद्र में जाकर बायोमेट्रिक अपडेशन की कार्यवाही करने हेतु सलाह दी जाए।

उचित मूल्य दुकान से हितग्राही के ईकेवाईसी होने पर डेटाबेस एवं हितग्राही आधार डेटाबेस में दर्ज नाम, पता, लिंग एवं आयु के आधार पर मिलान जेएसओ लॉग इन से किया जाएगा एवं मिलान होने पर अनुमोदन की कार्रवाई की जाएगी। जिन हितग्राहियों के पीडीएस डाटाबेस एवं आधार के विवरण में भिन्नता पाई जाए, उनकी द्वारा मौके पर जांच की जाएगी एवं जांच में वास्तविक हितग्राही पाए जाने पर अनुमोदन कार्रवाई की जाएगी। हितग्राही के नाम, पता, लिंग एवं आयु के आधार पर मिला नहीं होने पर ईकेवाईसी रिजेक्ट किए जाएंगे।

कलेक्टर ने बताया कि हितग्राहियों को उचित मूल्य दुकान से वितरित राशन सामग्री की जानकारी एसएमएस के माध्यम से देने के लिए परिवार के न्यूनतम एक सदस्य का मोबाइल नंबर डेटाबेस दर्ज कराया जाना है। पात्र परिवार के डेटाबेस में मोबाइल नंबर दर्ज करने की सुविधा उचित मूल्य दुकान पर लगाई गई पीओएस मशीन पर उपलब्ध कराई गई है। जिनके मोबाइल नंबर पूर्व में दर्ज हो चुके हैं उनके मोबाइल नंबर डेटाबेस में दर्ज करने की आवश्यकता नहीं है एवं डेटाबेस में पूर्व से दर्ज मोबाइल नंबर पीओएस मशीन में प्रदर्शित कराए गए हैं। वास्तविक पात्र परिवार के सही मोबाइल नंबर दर्ज करने के लिए मोबाइल नंबर दर्ज करने की कार्रवाई ओटीपी आधारित की गई है। हितग्राही के डेटाबेस में त्रुटिपूर्ण मोबाइल नंबर दर्ज होने पर नवीन या सही मोबाइल नंबर दर्ज करने की सुविधा पीओएस मशीन में तथा विलोपन की सुविधा डीएसओ लॉग इन उपलब्ध कराई गई है। पात्र परिवार के किसी भी सदस्य के पास मोबाइल नंबर होने पर उनकी जानकारी उचित मूल्य दुकान पर पृथक से संधारित कराई जाएगी।

अभियान के दौरान दुकानवार नोडल अधिकारी वही रहेंगे जो अन्न उत्सव हेतु नोडल अधिकारी के रूप में नियुक्त हैं।
जिला आपूर्ति अधिकारी  एस.एच. चौधरी ने बताया कि ईकेवाईसी तथा मोबाइल नंबर दर्ज करने के लिए हितग्राहियों को उचित मूल्य दुकान पर आमंत्रित किया जाएगा। यदि दुकान पर उपस्थित नहीं हो सकेंगे तो विक्रेताओं को घर-घर जाकर यह कार्रवाई करना होगी। कार्य की मानिटरिंग की पुख्ता व्यवस्था की गई है। ईकेवाईसी एवं मोबाइल नंबर दर्ज करने की दुकान और प्रगति की जानकारी ईपीडीएस पोर्टल पर डीएसओ लॉगिन में उपलब्ध कराई गई है। राज्य स्तर से भी समीक्षा होगी। अभियान की मॉनिटरिंग के लिए राज्य स्तर पर नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है जिसका दूरभाष नंबर 0755 2551471स्थापित किया गया है। मॉनिटरिंग के लिए जिला स्तर से भी नियंत्रण कक्ष स्थापित किया जाएगा। अभियान की सूचना जिले में प्रत्येक उचित मूल्य की दुकान, ग्राम पंचायत, वार्ड कार्यालय में चस्पा की जाएगी।

Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरतलाम: प्याज उत्पादक किसानों के लिए ग्रामीण विधायक  की  पहल- उद्यानिकी प्रसंस्करण मंत्री को पत्र लिखकर 50 मेट्रिक टन के 2500 प्याज गृह स्वीकृत करने की मांग की
Next Article भोपाल: मुख्यमंत्री ने मंत्रीगण और विधायकों से किया वर्चुअल संवाद, कहा- अपने क्षेत्र की सड़कों के रख-रखाव के लिए भी सक्रिय रहें
Editor

Related Posts

रतलाम: प्रकरण दर्ज होने में एक माह तक की देरी, आदेश में महीनों लगने की शिकायत.. राजस्व न्यायालय की समस्याओं को लेकर कलेक्टर ने सुनी अधिवक्ताओं की बात,सुधार के दिए संकेत

August 23, 2026

जिले में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा,मुख्य अतिथि के रूप में कलेक्‍टर अजय कटे‍सरिया करेंगे ध्‍वजारोहण…

August 14, 2026

रतलाम: गंदे नाले के पानी से सब्जियां धोकर बेचने वाला निकला सरकारी बाबू! वाणिज्यिक कर विभाग में क्लर्क की है नौकरी…विभाग ने थमाया नोटिस

July 16, 2026

रतलाम में एफडी धोखाधड़ी का खुलासा, बैंक का आउटसोर्स कर्मचारी समेत 7 आरोपी गिरफ्तार

July 7, 2026

भोपाल: एएसपी राकेश‌ खाखा प्रतिष्ठित के.एफ. रुस्तमजी अवॉर्ड-2024 से सम्मानित होंगे….पहले भी मिल चुके है कई राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय सम्मान

June 2, 2026

422वें उर्स में सूफियाना रंग : ‘यह चमक-यह दमक सरकार तुम्हीं से है…’ पर झूम उठे उपस्थितजन…ख्वाजा खुदा सैयद दादाजी (शहीद) की दरगाह पर दो दिवसीय आयोजन, कव्वाली महफिल में देर रात तक बंधा समा

May 21, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम: तेलंगाना-हैदराबाद में चोरीयां‌ कर भाग रहे थे राजस्थान, अंतरराज्यीय गिरोह रतलाम में पकड़ाया, चार आरोपी गिरफ्तार… दो आरोपी खेतों में भागे, 6 किमी पीछा कर दबोचा

By EditorSeptember 3, 2026

रतलाम, 3 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)। तेलंगाना के आदिलाबाद और हैदराबाद सहित अन्य स्थानों पर चोरी की…

रतलाम कलेक्टर कार्यालय में अब नहीं चलेगी कागजी डाक-फाइल, सभी प्रकरण ई-ऑफिस से होंगे प्रेषित…कलेक्टर अजय कटेसरिया ने भौतिक फाइलों के आवागमन पर लगाई रोक, आदेश-स्वीकृति से लेकर प्रतिवेदन तक डिजिटल माध्यम से होंगे काम

September 3, 2026

रतलाम : सैलाना के भेरुघाटा में दो युवकों की मौत, एक घायल…घायल का कहना-हमला हुआ, पुलिस ने बताया – प्रारंभिक जांच में एक्सीडेंट का मामला

September 3, 2026
Top Trending

रतलाम: तेलंगाना-हैदराबाद में चोरीयां‌ कर भाग रहे थे राजस्थान, अंतरराज्यीय गिरोह रतलाम में पकड़ाया, चार आरोपी गिरफ्तार… दो आरोपी खेतों में भागे, 6 किमी पीछा कर दबोचा

By EditorSeptember 3, 2026

रतलाम, 3 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)। तेलंगाना के आदिलाबाद और हैदराबाद सहित अन्य स्थानों…

रतलाम कलेक्टर कार्यालय में अब नहीं चलेगी कागजी डाक-फाइल, सभी प्रकरण ई-ऑफिस से होंगे प्रेषित…कलेक्टर अजय कटेसरिया ने भौतिक फाइलों के आवागमन पर लगाई रोक, आदेश-स्वीकृति से लेकर प्रतिवेदन तक डिजिटल माध्यम से होंगे काम

By EditorSeptember 3, 2026

रतलाम, 3 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)। जिला प्रशासन में शासकीय कामकाज को तेज, पारदर्शी…

रतलाम : सैलाना के भेरुघाटा में दो युवकों की मौत, एक घायल…घायल का कहना-हमला हुआ, पुलिस ने बताया – प्रारंभिक जांच में एक्सीडेंट का मामला

By EditorSeptember 3, 2026

रतलाम, 3 सितम्बर(खबरबाबा. कॉम)। जिले के सैलाना थाना क्षेत्र के ग्राम भेरुघाटा…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.