Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: कलेक्टर ने तालाब का पानी खुद पीकर चखा, बोले- पानी का स्वाद हिमालयन ड्रिंकिंग वाटर जैसा…6 किलोमीटर पैदल चलकर शिवगढ़ वन परिक्षेत्र में विकसित सघन वन एवं जल संरचनाओं का किया निरीक्षण

September 4, 2026

रतलाम : 44 दिवसीय सिद्धि तप पर तपस्वी मधुबाला मांडोत का हुआ बहुमान, साध्वी श्री अनुपमशीलाजी म.सा. के सानिध्य में पूर्ण हुई कठोर तपस्या, तप की बोली लगाकर किया अभिनंदन

September 4, 2026

रतलाम: श्री योगींद्र सागर कॉलेज में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी.. पारंपरिक वेशभूषा में पहुंचे विद्यार्थी, नृत्य प्रस्तुतियों और दही-हांडी प्रतियोगिता ने बांधा समां

September 4, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » रतलाम: कलेक्टर हुए नाराज- बडावदा सीएमओ को किया निलंबित, दो जनपद सीईओ को शोकॉज नोटिस, कलेक्टर ने महिला बाल विकास अधिकारी के प्रति भी सख्त नाराजगी जताई
रतलाम

रतलाम: कलेक्टर हुए नाराज- बडावदा सीएमओ को किया निलंबित, दो जनपद सीईओ को शोकॉज नोटिस, कलेक्टर ने महिला बाल विकास अधिकारी के प्रति भी सख्त नाराजगी जताई

EditorBy EditorNovember 5, 2022No Comments3 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
रतलाम: कलेक्टर हुए नाराज- बडावदा सीएमओ को किया निलंबित, दो जनपद सीईओ को शोकॉज नोटिस, कलेक्टर ने महिला बाल विकास अधिकारी  के प्रति भी सख्त नाराजगी जताई
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp

रतलाम 5 नवंबर (खबरबाबा.काम)/  जिले मे आयुष्मान कार्ड निर्माण समीक्षा के दौरान कलेक्टर श्री नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी द्वारा कई अधिकारियों के विरुद्ध सख्त नाराजगी व्यक्त की गई। शासन के सर्वोच्च प्राथमिकता वाले कार्यक्रम की अवहेलना पर कलेक्टर ने तीखे तेवर बताते हुए बडावदा के सीएमओ को निलंबित कर दिया, वही जनपद पंचायत सैलाना के मुख्य कार्यपालन अधिकारी गोवर्धन मालवीय, बाजना की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री अल्फिया खान को शोकॉज नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। वही कलेक्टर द्वारा कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास रजनीश सिन्हा द्वारा आयुष्मान कार्ड में रूचि नहीं लेने पर उनके विरुद्ध सख्त नाराजगी व्यक्ति की गई।

इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्रीमती जमुना भिड़े निगमायुक्त श्री हिमांशु भट्ट, सीएमएचओ डॉ. प्रभाकर ननावरे भी उपस्थित थे। बैठक में स्वास्थ्य विभाग के 200 से अधिक कम्युनिटी हेल्थ अधिकारी विशेष रूप से बुलाए गए थे। इसके अलावा ग्रामीण विकास विभाग के पंचायत इंस्पेक्टर, ग्रामीण विकास अधिकारी, महिला बाल विकास के सीडीपीओ, सुपरवाइजर भी उपस्थित थे। कलेक्टर द्वारा जिले में आयुष्मान कार्डों के निर्माण के लिए आहूत की गई इस विशेष बैठक में उपस्थित  लगभग 300 अधिकारी, कर्मचारियों को कलेक्टर द्वारा सख्त चेतावनी दी गई कि आयुष्मान कार्ड निर्माण में गंभीरता नहीं रखी गई तो कार्रवाई से बच नहीं पाओगे।

कलेक्टर जिले के सैलाना, बाजना के आदिवासी क्षेत्र में कमजोर प्रगति पर सबसे ज्यादा नाराज हुए। कलेक्टर ने सैलाना जनपद मुख्य कार्यपालन अधिकारी, बाजना की मुख्य कार्यपालन अधिकारी, महिला बाल विकास विभाग के परियोजना अधिकारी, खण्ड चिकित्सा अधिकारी, सुपरवाइजर्स, पंचायत इंस्पेक्टर्स तथा अन्य अधिकारियों, कर्मचारियों के वेतन के संबंध में चेतावनी देते हुए कहा कि इनका वेतन जितना परफारमेंस होगा उतना ही मिलेगा। बडावदा सीएमओ को आयुष्मान कार्ड निर्माण में लापरवाही पर निलंबित करते हुए उनके विगत 5 महीनों के वेतन की वसूली के भी निर्देश शासन हित में दिए। इस संबंध में कलेक्टर द्वारा परियोजना अधिकारी शहरी विकास अभिकरण श्री अरुण पाठक के ढीले-ढाले कार्य एवं कमजोर मानिटरिंग पर भी अत्यंत नाराजगी व्यक्त की गई। कलेक्टर ने उन्हें चेतावनी दी कि यदि उन्होंने अपना परफारमेंस नहीं सुधारा तो उनका मुख्यालय रतलाम से हटाकर अन्यत्र कर दिया जाएगा। यही चेतावनी कार्यक्रम अधिकारी महिला बालिका श्री रजनीश सिन्हा को भी दी गई। कलेक्टर ने कहा कि श्री सिन्हा द्वारा आयुष्मान कार्ड निर्माण की बिल्कुल भी समीक्षा नहीं की जा रही है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रभाकर ननावरे को निर्देशित किया कि वे आगामी 5 दिन तक लगातार सैलाना क्षेत्र के भ्रमण पर रहकर आयुष्मान कार्ड बनवाएंगे।

कलेक्टर ने निर्देश दिए कि विकासखंड स्तरीय कंट्रोल रूम सक्रियता से कार्य करें। समस्त आशा कार्यकर्ताओं की आई.डी. बन जाए ताकि वे तेजी से आयुष्मान कार्ड बना सकें। सभी ग्राम पंचायत सचिव, जीआरएस, आशा कार्यकर्ता सक्रिय होकर कार्य करेंगे। प्रतिदिन 10 से लेकर 20 कार्ड तक निर्माण करेंगे। कलेक्टर ने बैठक में जो पंचायत इंस्पेक्टर अनुपस्थित थे, उनकी भी एक-एक वेतन वृद्धि रोकने के निर्देश दिए। रतलाम ग्रामीण क्षेत्र में भी आयुष्मान कार्ड निर्माण की गति धीमी होने पर कलेक्टर ने जनपद पंचायत रतलाम के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के परफारमेंस को घटिया निरूपित किया।
कलेक्टर ने जनपद पंचायत बाजना की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री अल्फिया खान को सख्ती से बाजना मुख्यालय पर रहने के लिए निर्देशित किया, वही कार्य में लापरवाही बरतने वाले सैलाना जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री गोवर्धन मालवीय को निलंबन की चेतावनी भी दी। बैठक में कलेक्टर ने कहा कि अब सुनियोजित ढंग से कार्य करते हुए प्रतिदिन 36 हजार आयुष्मान कार्डों का निर्माण किया जाना है, इसके लिए अमला जी-जान से जुट जाए। ग्रामीण क्षेत्रों में एक दिन पूर्व ग्रामीणों को सूचित किया जाए कि उनके आयुष्मान कार्ड निर्माण के लिए कर्मचारी आएंगे। उल्लेखनीय है कि रतलाम जिले में 9 लाख 46 हजार आयुष्मान कार्ड निर्माण के लक्ष्य के विरुद्ध अब 1 लाख 85 हजार कार्ड निर्माण शेष है।

Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरतलाम: पटवारी का रिश्वत लेते हुए वीडियो पहुंचा कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी के पास, तत्काल प्रभाव से किया निलंबित
Next Article रतलाम: टीआईटी रोड स्थित नाकोड़ा भैरव नाथ मंदिर के 31 वे स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम भक्ति भाव के साथ सम्पन्न
Editor

Related Posts

रतलाम: कलेक्टर ने तालाब का पानी खुद पीकर चखा, बोले- पानी का स्वाद हिमालयन ड्रिंकिंग वाटर जैसा…6 किलोमीटर पैदल चलकर शिवगढ़ वन परिक्षेत्र में विकसित सघन वन एवं जल संरचनाओं का किया निरीक्षण

September 4, 2026

रतलाम : 44 दिवसीय सिद्धि तप पर तपस्वी मधुबाला मांडोत का हुआ बहुमान, साध्वी श्री अनुपमशीलाजी म.सा. के सानिध्य में पूर्ण हुई कठोर तपस्या, तप की बोली लगाकर किया अभिनंदन

September 4, 2026

शासन की समितियों में कार्यकर्ताओं की नियुक्तियां जल्द हो, पूर्व गृह मंत्री हिम्मत कोठारी ने सरकार और संगठन से की मांग

September 4, 2026

रतलाम: दिव्यांग विद्यालय के विद्यार्थियों ने श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी में सामूहिक रक्षाबंधन पर्व मनाया,एकेडमी के विद्यार्थियों को बांधे रक्षा सूत्र

September 4, 2026

रतलाम में बेखौफ चोरों का आतंक:अब PNT कॉलोनी में तीन बदमाशों द्वारा चोरी का प्रयास, सुने मकान के ताले तोड़े.. शोर मचाने पर किया पथराव, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात..

September 4, 2026

रतलाम: 300 साल पुराने द्वारकाधीश मंदिर में विराजे हैं कान्हा,रात में साधु के पास चले जाते थे भगवान…भोग नहीं मिला तो पेड़े खाने हलवाई की दुकान पहुंच गए… रतलाम में प्रचलित हैं कान्हाजी की ये अनोखी कथाएं

September 4, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम: कलेक्टर ने तालाब का पानी खुद पीकर चखा, बोले- पानी का स्वाद हिमालयन ड्रिंकिंग वाटर जैसा…6 किलोमीटर पैदल चलकर शिवगढ़ वन परिक्षेत्र में विकसित सघन वन एवं जल संरचनाओं का किया निरीक्षण

By EditorSeptember 4, 2026

रतलाम 4 सितंबर(खबरबाबा. कॉम)। कलेक्टर अजय कटेसरिया ने सैलाना प्रवास के दौरान शिवगढ़ वन परिक्षेत्र…

रतलाम : 44 दिवसीय सिद्धि तप पर तपस्वी मधुबाला मांडोत का हुआ बहुमान, साध्वी श्री अनुपमशीलाजी म.सा. के सानिध्य में पूर्ण हुई कठोर तपस्या, तप की बोली लगाकर किया अभिनंदन

September 4, 2026

रतलाम: श्री योगींद्र सागर कॉलेज में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी.. पारंपरिक वेशभूषा में पहुंचे विद्यार्थी, नृत्य प्रस्तुतियों और दही-हांडी प्रतियोगिता ने बांधा समां

September 4, 2026
Top Trending

रतलाम: कलेक्टर ने तालाब का पानी खुद पीकर चखा, बोले- पानी का स्वाद हिमालयन ड्रिंकिंग वाटर जैसा…6 किलोमीटर पैदल चलकर शिवगढ़ वन परिक्षेत्र में विकसित सघन वन एवं जल संरचनाओं का किया निरीक्षण

By EditorSeptember 4, 2026

रतलाम 4 सितंबर(खबरबाबा. कॉम)। कलेक्टर अजय कटेसरिया ने सैलाना प्रवास के दौरान…

रतलाम : 44 दिवसीय सिद्धि तप पर तपस्वी मधुबाला मांडोत का हुआ बहुमान, साध्वी श्री अनुपमशीलाजी म.सा. के सानिध्य में पूर्ण हुई कठोर तपस्या, तप की बोली लगाकर किया अभिनंदन

By EditorSeptember 4, 2026

रतलाम, 4सितम्बर (खबरबाबा. कॉम)। आचार्य प्रवर पूज्य गुरुदेव श्री उमेशमुनिजी म.सा. के…

रतलाम: श्री योगींद्र सागर कॉलेज में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी.. पारंपरिक वेशभूषा में पहुंचे विद्यार्थी, नृत्य प्रस्तुतियों और दही-हांडी प्रतियोगिता ने बांधा समां

By EditorSeptember 4, 2026

रतलाम, 3 सितंबर(खबरबाबा. कॉम)। श्री योगींद्र सागर ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूट, रतलाम में…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.