Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: कलेक्टर ने तालाब का पानी खुद पीकर चखा, बोले- पानी का स्वाद हिमालयन ड्रिंकिंग वाटर जैसा…6 किलोमीटर पैदल चलकर शिवगढ़ वन परिक्षेत्र में विकसित सघन वन एवं जल संरचनाओं का किया निरीक्षण

September 4, 2026

रतलाम : 44 दिवसीय सिद्धि तप पर तपस्वी मधुबाला मांडोत का हुआ बहुमान, साध्वी श्री अनुपमशीलाजी म.सा. के सानिध्य में पूर्ण हुई कठोर तपस्या, तप की बोली लगाकर किया अभिनंदन

September 4, 2026

रतलाम: श्री योगींद्र सागर कॉलेज में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी.. पारंपरिक वेशभूषा में पहुंचे विद्यार्थी, नृत्य प्रस्तुतियों और दही-हांडी प्रतियोगिता ने बांधा समां

September 4, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » रतलाम में सड़कों, अवैध कॉलोनी व अमृत 2 के तहत 200 करोड़ से अधिक की राशि स्वीकृत – मंत्री भूपेंद्रसिंह,विधायक चेतन्य काश्यप और महापौर प्रहलाद पटेल की मांग पर राशि स्वीकृत, शहर में विकास के लिए 15 करोड़ 36 लाख के कार्याें का हुआ भूमिपूजन
रतलाम

रतलाम में सड़कों, अवैध कॉलोनी व अमृत 2 के तहत 200 करोड़ से अधिक की राशि स्वीकृत – मंत्री भूपेंद्रसिंह,विधायक चेतन्य काश्यप और महापौर प्रहलाद पटेल की मांग पर राशि स्वीकृत, शहर में विकास के लिए 15 करोड़ 36 लाख के कार्याें का हुआ भूमिपूजन

EditorBy EditorNovember 14, 2022No Comments5 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
रतलाम में सड़कों, अवैध कॉलोनी व अमृत 2 के तहत 200 करोड़ से अधिक की राशि स्वीकृत – मंत्री भूपेंद्रसिंह,विधायक चेतन्य काश्यप और महापौर प्रहलाद पटेल की मांग पर राशि स्वीकृत, शहर में विकास के लिए 15 करोड़ 36 लाख के कार्याें का हुआ भूमिपूजन
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp
रतलाम,14नवम्बर(खबरबाबा.काम)। नगरीय प्रशासन एवं आवास मंत्री भूपेंद्रसिंह ने रविवार को रतलाम में 15 करोड़ 35 लाख के कार्याें का भूमिपूजन करने के साथ विकास के कई कार्यों की सौगात दी। उन्होंने शहर विधायक चेतन्य काश्यप और महापौर प्रहलाद पटेल की मंशानुसार शहर में विकास के अन्य कार्यों के लिए 200 करोड़ रूपए से अधिक की राशि स्वीकृत करने की घोषणा की। अवैध कॉलोनियों को जलद नियमित करके उनमें जल्द विकास कार्य करने की घोषणा की। अविकसित कालोनियों और विभाजित प्लाट के लिए भी जल्द रास्ता निकालने का आश्वासन दिया।

दीनदयाल नगर में आयोजित समारोह में मंत्री श्री सिंह ने कहा कि रतलाम नगर में विकास कार्य किये जाने हेतु आप तो टेण्डर लगाते जाईये, धन की कमी आड़े नहीं आयेगी। आपको राशि मांगने की जरूरत नहीं हैं, सरकार आपकी है, आप जो कहेंगे वह सब होगा। आप जो मांगेंगे उससे ज्यादा मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान जी आपको देंगे, आप चिंता मत करो। मंत्री श्री सिंह ने रतलाम में अमृत 2 मिशन के तहत 136 करोड़ रूपए और स्वच्छ भारत मिशन के तहत 17 करोड़ रूपए स्वीकृत किए। इसके अतिरिक्त करीब 50 करोड़ रूप्ए अवैध कॉलोनियों व सड़कों के लिए स्वीकृति किए। उन्होने कहा कि अवैध कॉलोनी के लिए आप जितनी कहेंगे उतनी राशि स्वीकृत कर देंगे। शहर विकास के लिए 200 करोड़ रूपए की राशि स्वीकृत कर रहे है, जिसका आप उपयोग करो। जरूरत पडे़गी तो और देंगे।

मंत्री श्री सिंह ने कहा कि चेतन्य जी हमेशा कहते थे कि प्रदेश की अवैध कॉलोनियों को वैध करना है, उनका नियमितिकरण करना है, इसलिए उनकी अध्यक्षता में ही कमेटी बनाई थी। कमेटी की रिपोर्ट आते ही तीन माह में कानून बनाकर विधानसभा से पास करके उसे लागू कर दिया है। रिडेंसिफिकेशन योजना में पहले सड़कों का प्रावधान नहीं था, लेकिन अब सड़कों को भी इसमें शामिल किया है। विभाजित प्लाट पर भवन निर्माण की अनुमति के लिए अधिकारियों के साथ बैठकर बात करेंगे और इसका रास्ता निकालेंगे।

उन्होने कहा कि वर्ष 2024 तक सभी आवासहीनों को आवास उपलब्ध होगा। प्रदेश में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के अन्तर्गत 9 लाख आवास बनाने के लक्ष्य के तहत अब तक 6 लाख आवास निर्मित किये जा चुके। इस कार्य में मध्यप्रदेश देश में नम्बर 1 है। प्रदेश सरकार द्वारा भू अधिकार अभियान चलाया जावेगा, जिसमें भूमिहीन परिवारों को पक्का मकान दिए जाने का कार्य किया जायेगा, ताकि कोई भी गरीब बिना आवास के ना रहे। रतलाम में 3300 परिवारों को अब तक आवास दिए जा चुके है, 1200 आवासों का सर्वे हुआ है, जिसे भोपाल जाकर तत्काल स्वीकृत करूंगा। भू-अधिकार के लिए शहरी क्षेत्र में जल्द पट्टे भी जारी करने का काम करेंगे।

सांसद गुमानसिंह डामोर ने इस मौके पर कहा कि भाजपा शासन काल में रतलाम का तेजी से विकास हो रहा है। सीवरेज प्रोजेक्ट, शहर को नगर से महानगर बनाने की निशानी है। 8 लेन प्रोजेक्ट का लाभ लेते हुए निवेश क्षेत्र बनाया जा रहा है, उससे नगर को लाभ होगा। शहर विधायक चेतन्य काश्यप ने कहा कि प्रदेश सरकार हर नागरिक को प्रत्येक सुविधा देने हेतु तत्पर है। श्री काश्यप ने अवैध कॉलोनियों को वैध करने का कानून बनाने पर धन्यवाद ज्ञापित किया। कांग्रेस शासन काल में यह काननू रोक दिया गया था। बाद में मंत्री भूपेंद्रसिंह ने व्यक्तिगत रूची लेकर काम को किया। उन्होने अविकसित कॉलोनियों के नियमितीकरण एवं विभाजित प्लाटों पर भवन अनुज्ञा देने का प्रावधान जल्द करने की मांग की। मंत्री श्री सिंह से शहर की सड़कों के लिए राशि आवंटित करने का आग्रह भी किया।

ग्रामीण विधायक दिलीप मकवाना ने कहा कि रतलाम को महानगर बनाया जाना है, इसके प्रयास में सभी सभी सहभागी बने। महापौर प्रहलाद पटेल ने कहा कि नई परिषद् के 100 दिन पूरे हो चुके है। इस दौरान 21 करोड़ से अधिक की राशि के विकास कार्य आरंभ किए गए है। आज 15 करोड़ से अधिक राशि के कार्यों की शुरूआत हो रही है। प्रदेश में रतलाम में हमने महापौर हेल्पलाइन की शुरूआत की हैं। सफाई और पेयजल व्यवस्था में हम लगातार मॉनिटरिंग कर रहे है।

उन्होने शहर विकास के लिए मंत्री श्री सिंह से विकास कार्यों के लिए राशि आवंटित करने का आग्रह किया। निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा ने स्वागत भाषण देते हुए कहा कि विधायक श्री काश्यप के कार्यकाल में हुए प्रयासों से वह दिन दूर नहीं जब रतलाम महानगर कहलाएगा। नगर निगम आयुक्त हिमांशु भट्ट ने बताया कि मंत्री जी के हाथो मुख्यमंत्री शहरी अधोसंरचना विकास योजना (तृतीय चरण) के अन्तर्गत अमृत सागर उद्यान से बाजना बस स्टैण्ड फोरलेन मार्ग लागत रूपये 2  करोड़ 88 लाख, मिनी स्मार्ट सिटी योजना अन्तर्गत अम्बे माता चौक जवाहर नगर से लक्ष्मणपुरा तक सीमेन्ट कांक्रीट सड़क निर्माण लागत रूपये 8 करोड़ 22 लाख, स्टेट डिझास्टर रिलिफ फंड के अन्तर्गत हजीरा पुलिया का नव निर्माण लागत रूपये 1 करोड़ 23 लाख, मुख्यमंत्री संजीवनी क्लीनिक योजना के अन्तर्गत विभिन्न 10 स्थानों पर संजीवनी क्लीनिक का निर्माण लागत रूपये 2 करोड़ 50 लाख, नगर निगम निधि के अन्तर्गत न्यू रोड से शास्त्री नगर मुख्य मार्ग तक सीमेन्ट कांक्रीट सड़क निर्माण लागत रूपये 52 लाख 68 हजार इस तरह कुल 15 करोड़ 36 लाख के विकास कार्याें का भूमि पूजन किया गया है।

कार्यक्रम के दौरान दीनदयाल नगर मंडल के कार्यकर्ताओं ने बड़ी फूल माला से मंत्री श्री सिंह का स्वागत किया। इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय, निर्मल कटारिया, जिला उपाध्यक्ष बलवंत भाटी, सुनील सारस्वत, दिनेश शर्मा, मंडल अध्यक्ष आदित्य डागा, निलेश गांधी, कृष्णकुमार सोनी, मयूर पुरोहित, मंडल प्रभारी विनोद यादव, पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा, वरिष्ठ नेता कन्हैयालाल मौर्य मनोहर पोरवाल, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विप्लव जैन, एमआईसी सदस्य भगतसिंह भदौरिया, धर्मेन्द्र व्यास, दिलीप गांधी, अनिता कटारा, विशाल शर्मा, अक्षय संघवी, मनोहरलाल राजू सोनी, रामू डाबी, सपना त्रिपाठी, पार्षद संगीता-कृष्णा सोनी, कविता चौहान सहित समस्त पार्षदगण एवं निगम अधिकारी सहित बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मनोज शर्मा ने किया व आभार महापौर परिषद् सदस्य  विशाल शर्मा ने माना।

Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleचेतन्य काश्यप फाउंडेशन के प्रतिभा सम्मान समारोह में दो हजार से अधिक बच्चों का किया गया सम्मान,मुख्य अतिथि नगरीय प्रशासन एवं आवास मंत्री भूपेंद्रसिंह ने कहा -बच्चों के भविष्य को संवारने का काम देश में प्रधानमंत्री, प्रदेश में मुख्यमंत्री और रतलाम में चेतन्य काश्यप कर रहे है
Next Article विभाजित प्लाट का मामला: मुख्यमंत्री की घोषणा के 100 दिन बाद भी अभी तक नहीं हुआ निराकरण, रतलाम आए नगरीय प्रशासन मंत्री ने भी दिया सिर्फ जल्द रास्ता निकालने का आश्वासन
Editor

Related Posts

रतलाम: कलेक्टर ने तालाब का पानी खुद पीकर चखा, बोले- पानी का स्वाद हिमालयन ड्रिंकिंग वाटर जैसा…6 किलोमीटर पैदल चलकर शिवगढ़ वन परिक्षेत्र में विकसित सघन वन एवं जल संरचनाओं का किया निरीक्षण

September 4, 2026

रतलाम : 44 दिवसीय सिद्धि तप पर तपस्वी मधुबाला मांडोत का हुआ बहुमान, साध्वी श्री अनुपमशीलाजी म.सा. के सानिध्य में पूर्ण हुई कठोर तपस्या, तप की बोली लगाकर किया अभिनंदन

September 4, 2026

शासन की समितियों में कार्यकर्ताओं की नियुक्तियां जल्द हो, पूर्व गृह मंत्री हिम्मत कोठारी ने सरकार और संगठन से की मांग

September 4, 2026

रतलाम: दिव्यांग विद्यालय के विद्यार्थियों ने श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी में सामूहिक रक्षाबंधन पर्व मनाया,एकेडमी के विद्यार्थियों को बांधे रक्षा सूत्र

September 4, 2026

रतलाम में बेखौफ चोरों का आतंक:अब PNT कॉलोनी में तीन बदमाशों द्वारा चोरी का प्रयास, सुने मकान के ताले तोड़े.. शोर मचाने पर किया पथराव, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात..

September 4, 2026

रतलाम: 300 साल पुराने द्वारकाधीश मंदिर में विराजे हैं कान्हा,रात में साधु के पास चले जाते थे भगवान…भोग नहीं मिला तो पेड़े खाने हलवाई की दुकान पहुंच गए… रतलाम में प्रचलित हैं कान्हाजी की ये अनोखी कथाएं

September 4, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम: कलेक्टर ने तालाब का पानी खुद पीकर चखा, बोले- पानी का स्वाद हिमालयन ड्रिंकिंग वाटर जैसा…6 किलोमीटर पैदल चलकर शिवगढ़ वन परिक्षेत्र में विकसित सघन वन एवं जल संरचनाओं का किया निरीक्षण

By EditorSeptember 4, 2026

रतलाम 4 सितंबर(खबरबाबा. कॉम)। कलेक्टर अजय कटेसरिया ने सैलाना प्रवास के दौरान शिवगढ़ वन परिक्षेत्र…

रतलाम : 44 दिवसीय सिद्धि तप पर तपस्वी मधुबाला मांडोत का हुआ बहुमान, साध्वी श्री अनुपमशीलाजी म.सा. के सानिध्य में पूर्ण हुई कठोर तपस्या, तप की बोली लगाकर किया अभिनंदन

September 4, 2026

रतलाम: श्री योगींद्र सागर कॉलेज में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी.. पारंपरिक वेशभूषा में पहुंचे विद्यार्थी, नृत्य प्रस्तुतियों और दही-हांडी प्रतियोगिता ने बांधा समां

September 4, 2026
Top Trending

रतलाम: कलेक्टर ने तालाब का पानी खुद पीकर चखा, बोले- पानी का स्वाद हिमालयन ड्रिंकिंग वाटर जैसा…6 किलोमीटर पैदल चलकर शिवगढ़ वन परिक्षेत्र में विकसित सघन वन एवं जल संरचनाओं का किया निरीक्षण

By EditorSeptember 4, 2026

रतलाम 4 सितंबर(खबरबाबा. कॉम)। कलेक्टर अजय कटेसरिया ने सैलाना प्रवास के दौरान…

रतलाम : 44 दिवसीय सिद्धि तप पर तपस्वी मधुबाला मांडोत का हुआ बहुमान, साध्वी श्री अनुपमशीलाजी म.सा. के सानिध्य में पूर्ण हुई कठोर तपस्या, तप की बोली लगाकर किया अभिनंदन

By EditorSeptember 4, 2026

रतलाम, 4सितम्बर (खबरबाबा. कॉम)। आचार्य प्रवर पूज्य गुरुदेव श्री उमेशमुनिजी म.सा. के…

रतलाम: श्री योगींद्र सागर कॉलेज में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी.. पारंपरिक वेशभूषा में पहुंचे विद्यार्थी, नृत्य प्रस्तुतियों और दही-हांडी प्रतियोगिता ने बांधा समां

By EditorSeptember 4, 2026

रतलाम, 3 सितंबर(खबरबाबा. कॉम)। श्री योगींद्र सागर ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूट, रतलाम में…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.