Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: नेहरू स्टेडियम में 51 फीट और बरबड़ में 31 फीट ऊंचे रावण का होगा दहन, शाम 7 बजे से बैंड की सुमधुर धुन, रात 8 बजे आकर्षक आतिशबाजी के बाद होगा रावण दहन

October 20, 2026

रतलाम: रेलवे स्टेशन से घर लौट रहे युवक पर फायरिंग, पीठ में लगी गोली…पुराने माल गोदाम रोड पर बाइक सवार दो नकाबपोशों ने किए दो फायर, सीसीटीवी फुटेज में दिखे संदिग्ध, पुलिस कर रही जांच

October 19, 2026

इंदौर: फॉलो अप- लोकायुक्त की जांच में प्रधान आरक्षक चालक की 46 अचल संपत्तियां उजागर, बाजार मूल्य 64 करोड़ रुपये से अधिक…आय से अधिक संपत्ति मामले में लोकायुक्त की जांच जारी

October 19, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » रतलाम: जयस नेता कमलेश्वर के खिलाफ दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज
All News

रतलाम: जयस नेता कमलेश्वर के खिलाफ दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज

EditorBy EditorNovember 21, 2022Updated:November 21, 2022No Comments2 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
रतलाम: जयस नेता कमलेश्वर के खिलाफ दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp

रतलाम,21नवम्बर(खबरबाबा.काम)। जयस नेता कमलेश्वर डोडियार के खिलाफ दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज किया गया है। आरोप है कि कमलेश्वर ने 29 वर्षीय युवती को शादी का झांसा देकर उसके साथ चार वर्ष तक दुष्कर्म किया और इसके बाद शादी से इंकार कर दिया। फरियादिया ने न्यायालय के समक्ष बयान भी दर्ज कराए है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार,29 वर्षीय बलात्कार पीडीता ने सोमवार सुबह पुलिस अधीक्षक को इस सम्बन्ध में शिकायत की थी। शिकायत के आधार पर महिला पुलिस थाने पर कमलेश्वर के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। अपनी शिकायत में दुष्कर्म पीडीता ने बताया कि कमलेश्वर ने विगत 5 दिसम्बर 2018 से जुलाई 2022 के बीच उसके साथ कई बार शारिरीक सम्बन्ध बनाए।

आरोपी कमलेश्वर युवती को शादी करने का झांसा देता था। इसी दौरान युवती के परिजनों ने युवती की शादी किसी अन्य स्थान पर करने का प्रयास किया। यह जानकारी मिलने पर कमलेश्वर ने युवती के परिजनों के पास अपने रिश्ते की बात चलाई। इस पर युवती के परिजनों ने कमलेश्वर से सगाई करना तय भी किया था,लेकिन इसी बीच कमलेश्वर ने युवती के फोटो वायरल कर दिए। जिससे पीडीता की बदनामी हुई। लेकिन बाद में कमलेश्वर ने पीडीता से विवाह करने से इंकार कर दिया। 

पीड़िता ने आज  अपने भाईयों के साथ महिला थाने पर पंहुच कर आरोपी कमलेश्वर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी कमलेश्वर के खिलाफ बलात्कार की धारा 376,प्रतिष्ठा खराब करने के लिए फर्जी तरीके से फोटो वायरल करने के लिए भादवि की धारा 469,जान से मारने की धमकी देने पर भादवि की धारा 506 और अश्लील गालियां देने पर धारा 294 भादवि के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

कमलेश्वर के खिलाफ एफआईआर दर्ज किए जाने के बाद पुलिस ने पीडीत युवती के न्यायालय में कथन भी दर्ज करा दिए है। न्यायालयीन सूत्रों के मुताबिक दोपहर में कमलेश्वर के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किए जाने के बाद शाम को ही युवती को न्यायालय में लाया गया,जहां उसने दप्रसं की धारा 164 के तहत अपने कथन मजिस्ट्रेट के समक्ष दर्ज कराए है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

इनका कहना है

पीड़िता कि शिकायत के आधार पर कमलेश्वर डोडियार के खिलाफ दुष्कर्म एवं अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस जांच कर रही है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

–अभिषेक तिवारी, एसपी रतलाम

Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरतलाम: पुलिस कप्तान ने थाना प्रभारियों के तबादला आदेश जारी किए, रतलाम शहर भी हुआ प्रभावित, टीआई राजेंद्र वर्मा बने औद्योगिक क्षेत्र थाना प्रभारी
Next Article रतलाम: विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता के हाल जानने पहुंचे विधायक दिलीप मकवाना,बच्चों की परेशानियों से अवगत होते हुए मध्यान भोजन की गुणवत्ता भी परखी, बच्चों के साथ बैठकर किया भोजन
Editor

Related Posts

October 14, 2026

रतलाम: जावरा थाना परिसर में पति ने पत्नी पर किया चाकू से हमला, पूर्व मंगेतर के साथ थाने पहुंची थी महिला, साथ चलने से इनकार करने पर पति ने खोया आपा

October 14, 2026

राष्ट्रीय मठ मंदिर संघ ने उठाई मांग-मंदिरों की जमीन से हटाओ अवैध कब्जे, मंदिरो की बने अलग -अलग सूची – प्रेसवार्ता कर कहा अतिक्रमण नहीं हटे तो संघ खुद आएगा मैदान मे

October 9, 2026

रतलाम: पट्टे के एक सर्वे नंबर सुधरवाने और सीमांकन के लिए महीनों से राजस्व कार्यालयों के चक्कर काट रहा दिव्यांग… प्रशासनिक कार्यशैली के कारण प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभ से भी हुआ वंचित, राजस्व अमले की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल

October 1, 2026

रतलाम को सूखाग्रस्त घोषित करने शासन को भेजा जाएगा प्रस्ताव..प्रभारी मंत्री विजय शाह की अध्यक्षता में जिला विकास एवं सलाहकार समिति की बैठक- अल्प बारिश, पेयजल,और स्वास्थ्य सुविधाओं पर हुई चर्चा

September 30, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम: नेहरू स्टेडियम में 51 फीट और बरबड़ में 31 फीट ऊंचे रावण का होगा दहन, शाम 7 बजे से बैंड की सुमधुर धुन, रात 8 बजे आकर्षक आतिशबाजी के बाद होगा रावण दहन

By EditorOctober 20, 2026

रतलाम, 20 अक्टूबर(खबरबाबा. कॉम)। बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक विजयादशमी पर्व पर आज…

रतलाम: रेलवे स्टेशन से घर लौट रहे युवक पर फायरिंग, पीठ में लगी गोली…पुराने माल गोदाम रोड पर बाइक सवार दो नकाबपोशों ने किए दो फायर, सीसीटीवी फुटेज में दिखे संदिग्ध, पुलिस कर रही जांच

October 19, 2026

इंदौर: फॉलो अप- लोकायुक्त की जांच में प्रधान आरक्षक चालक की 46 अचल संपत्तियां उजागर, बाजार मूल्य 64 करोड़ रुपये से अधिक…आय से अधिक संपत्ति मामले में लोकायुक्त की जांच जारी

October 19, 2026
Top Trending

रतलाम: नेहरू स्टेडियम में 51 फीट और बरबड़ में 31 फीट ऊंचे रावण का होगा दहन, शाम 7 बजे से बैंड की सुमधुर धुन, रात 8 बजे आकर्षक आतिशबाजी के बाद होगा रावण दहन

By EditorOctober 20, 2026

रतलाम, 20 अक्टूबर(खबरबाबा. कॉम)। बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक विजयादशमी…

रतलाम: रेलवे स्टेशन से घर लौट रहे युवक पर फायरिंग, पीठ में लगी गोली…पुराने माल गोदाम रोड पर बाइक सवार दो नकाबपोशों ने किए दो फायर, सीसीटीवी फुटेज में दिखे संदिग्ध, पुलिस कर रही जांच

By EditorOctober 19, 2026

रतलाम, 19अक्टूबर (खबरबाबा. कॉम)। रेलवे स्टेशन से एक्टिवा पर सवार होकर घर…

इंदौर: फॉलो अप- लोकायुक्त की जांच में प्रधान आरक्षक चालक की 46 अचल संपत्तियां उजागर, बाजार मूल्य 64 करोड़ रुपये से अधिक…आय से अधिक संपत्ति मामले में लोकायुक्त की जांच जारी

By EditorOctober 19, 2026

इंदौर, 19अक्टूबर (खबरबाबा. कॉम)। पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय, इंदौर में पदस्थ प्रधान आरक्षक…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.