Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: नेहरू स्टेडियम में 51 फीट और बरबड़ में 31 फीट ऊंचे रावण का होगा दहन, शाम 7 बजे से बैंड की सुमधुर धुन, रात 8 बजे आकर्षक आतिशबाजी के बाद होगा रावण दहन

October 20, 2026

रतलाम: रेलवे स्टेशन से घर लौट रहे युवक पर फायरिंग, पीठ में लगी गोली…पुराने माल गोदाम रोड पर बाइक सवार दो नकाबपोशों ने किए दो फायर, सीसीटीवी फुटेज में दिखे संदिग्ध, पुलिस कर रही जांच

October 19, 2026

इंदौर: फॉलो अप- लोकायुक्त की जांच में प्रधान आरक्षक चालक की 46 अचल संपत्तियां उजागर, बाजार मूल्य 64 करोड़ रुपये से अधिक…आय से अधिक संपत्ति मामले में लोकायुक्त की जांच जारी

October 19, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » रतलाम: अधिकारियों की कार्यप्रणाली और अव्यवस्थाओं पर कलेक्टर हुए नाराज , लिया एक्शन, अधिकारियों से कहा काम के प्रति जज्बा पैदा करो, शहर की यातायात व्यवस्था पर भी जताया असंतोष
रतलाम

रतलाम: अधिकारियों की कार्यप्रणाली और अव्यवस्थाओं पर कलेक्टर हुए नाराज , लिया एक्शन, अधिकारियों से कहा काम के प्रति जज्बा पैदा करो, शहर की यातायात व्यवस्था पर भी जताया असंतोष

EditorBy EditorNovember 28, 2022No Comments3 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
रतलाम: अधिकारियों की कार्यप्रणाली और अव्यवस्थाओं पर कलेक्टर हुए नाराज , लिया एक्शन, अधिकारियों से कहा काम के प्रति जज्बा पैदा करो, शहर की यातायात व्यवस्था पर भी जताया असंतोष
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp

रतलाम,28नवम्बर(खबरबाबा.काम)। कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी आज जिले में कई विभागों के अधिकारियों की कार्यप्रणाली को लेकर बेहद नाराज नजर आए और उन्हें सत्य शब्दों में हिदायत भी दी। शहर की यातायात व्यवस्था को लेकर भी उन्होंने असंतोष व्यक्त किया। सड़क दुर्घटना रोकने के लिए भी कलेक्टर ने सख्ती दिखाई। कलेक्टर ने अधिकारियों को कार्य के प्रति जज्बा पैदा करने के लिए कहा।

कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी द्वारा सोमवार प्रातः समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में विद्युत वितरण कंपनी द्वारा जिले के आदिवासी क्षेत्रों में गड़बड़ बिजली आपूर्ति पर सख्त असंतोष व्यक्त करते हुए अधीक्षण यंत्री सुरेश वर्मा को निर्देशित किया कि लापरवाही नहीं की जाए। सैलाना-बाजना क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था में शिकायत प्राप्त हुई है। विद्युत आपूर्ति व्यवस्था में तत्काल सुधार कर रिपोर्ट देवे।

प्रभारी सहायक आयुक्त से लिया प्रभार

कलेक्टर ने समीक्षा के दौरान जनजातीय कार्य विभाग में कार्यप्रणाली को चुस्त-दुरुस्त बनाने, व्यवस्था में सुधार के लिए प्रभारी सहायक आयुक्त सुश्री पारुल जैन से प्रभार वापस लेते हुए जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास विभाग रजनीश सिन्हा को प्रभारी सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग का दायित्व सौंपने के निर्देश दिए।

बैठक में अपर कलेक्टर एम.एल. आर्य, जिला पंचायत श्रीमती जमुना भिड़े तथा जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

कार्य के प्रति जज्बा पैदा करने के लिए कहा

कलेक्टर द्वारा जिले के विभिन्न विभागों द्वारा विगत अवधि में किए गए उल्लेखनीय कार्यों एवं उपलब्धियों की जानकारी विभागों से प्राप्त की जा रही है। जानकारी का संग्रहण जिला पंचायत में किया जा रहा है। समीक्षा में पाया गया कि किसान कल्याण, कृषि विकास विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, शिक्षा विभाग द्वारा उचित ढंग से जानकारी प्रेषित नहीं की गई है। इस पर संबंधित अधिकारियों के प्रति कलेक्टर द्वारा सख्त नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्यप्रणाली में सुधार के निर्देश दिए गए। इस दौरान कलेक्टर द्वारा कृषि, शिक्षा, वन, रतलाम ग्रामीण तथा शहर तहसीलदारों को कार्य के प्रति जज्बा पैदा करने के निर्देश दिए गए।

जनसुनवाई की लंबित शिकायतों के निराकरण के संदर्भ में कलेक्टर ने उन विभागों को अगले सप्ताह तक निराकरण शून्य करने के निर्देश दिए जिनके पास मात्र 10 शिकायतें हैं।

यातायात व्यवस्था पर जताई नाराजगी

इस दौरान कलेक्टर ने रतलाम शहर में यातायात व्यवस्था की बदहाली पर चर्चा करते हुए निगम आयुक्त के प्रति सख्त असंतोष व्यक्त किया। उनको शहर की व्यवस्था में सुधार लाने के लिए जुट जाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने समीक्षा के दौरान समाचार पत्रों में मध्यान्ह भोजन संबंधी समाचार पर संज्ञान लेते हुए निर्देशित किया कि धामनोद स्कूल में मध्यान्ह भोजन के प्रभारी का 7 दिन का वेतन काटा जाए। भोजन बनाने वाले समूह को दी जाने वाली राशि से अनुपातिक रूप से खर्च काटा जाएगा। स्कूल के शिक्षकों का भी दो 2 दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए गए। जिला शिक्षा अधिकारी के प्रति नाराजगी व्यक्त की गई, उनसे पूछा गया कि आपका नियंत्रण क्यों नहीं है।

जिले में सड़कों पर ब्लैक स्पॉट समस्या का निराकरण शीघ्र होगा

कलेक्टर ने बैठक में समीक्षा करते हुए एमपीआरडीसी के अधिकारियों को निर्देशित किया कि हाईवे पर क‌व हटाए जाएं, झाड़ियां साफ की जाए जिससे सहज रुप से आगे रास्ता दृष्टिगोचर हो सके। शोल्डर निर्माण के लिए भी निर्देश दिए। कलेक्टर ने एमपीआरडीसी के अधिकारी श्री मूले को चेतावनी दी कि यदि आगे दुर्घटना हुई तो उनके विरुद्ध एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी।

Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरतलाम: निगम आयुक्त श्री भट्ट द्वारा सफाई व्यवस्था का आकस्मिक निरीक्षण, कर्तव्य स्थल से नदारद पाये गये 58 सफाई संरक्षक व 1 दरोगा, एक दिन का वेतन काटकर कारण बताओ सूचना-पत्र किया जारी
Next Article रतलाम: शहर में विकास के बड़े प्रोजेक्ट आकार लेने की तैयारी में,विधायक श्री काश्यप तथा कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने भूमि चिन्हाकन तथा स्थल निरीक्षण किए
Editor

Related Posts

रतलाम: नेहरू स्टेडियम में 51 फीट और बरबड़ में 31 फीट ऊंचे रावण का होगा दहन, शाम 7 बजे से बैंड की सुमधुर धुन, रात 8 बजे आकर्षक आतिशबाजी के बाद होगा रावण दहन

October 20, 2026

रतलाम: रेलवे स्टेशन से घर लौट रहे युवक पर फायरिंग, पीठ में लगी गोली…पुराने माल गोदाम रोड पर बाइक सवार दो नकाबपोशों ने किए दो फायर, सीसीटीवी फुटेज में दिखे संदिग्ध, पुलिस कर रही जांच

October 19, 2026

रतलाम: अल्पवर्षा से जल संकट की आहट, अब भी नहीं जागा नगर निगम ! पूर्व महापौर डागा ने नगर निगम की सुस्ती पर उठाए सवाल,दिए सुझाव,बोले- शहर की बोरिंग का सर्वे कराएं, शोधित पानी के उपयोग की योजना बनाएं

October 19, 2026

रतलाम: रॉयल कॉलेज में ‘टेक-कम-कल्चरल मीट’ का आयोजन,लॉजिक और लेक्चर के अनूठे मेल से सजा भव्य समारोह

October 18, 2026

रतलाम: नकली सोना-चांदी बेचकर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश…शहर सहित हरियाणा, उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों में ठगी करने वाले गिरोह के 6 सदस्य गिरफ्तार,नकली सोना-चांदी जब्त

October 18, 2026

रतलाम रेल मंडल में हादसों का सिलसिला: अब कच्चे तेल से भरी मालगाड़ी में लगी आग,बजरंगगढ़ स्टेशन के पास टैंक के ऊपर उठीं लपटें, दुर्घटना सायरन बजा, रतलाम से रवाना की गई राहत ट्रेन, तीन दिन में रेल से जुड़ी तीसरी घटना

October 17, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम: नेहरू स्टेडियम में 51 फीट और बरबड़ में 31 फीट ऊंचे रावण का होगा दहन, शाम 7 बजे से बैंड की सुमधुर धुन, रात 8 बजे आकर्षक आतिशबाजी के बाद होगा रावण दहन

By EditorOctober 20, 2026

रतलाम, 20 अक्टूबर(खबरबाबा. कॉम)। बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक विजयादशमी पर्व पर आज…

रतलाम: रेलवे स्टेशन से घर लौट रहे युवक पर फायरिंग, पीठ में लगी गोली…पुराने माल गोदाम रोड पर बाइक सवार दो नकाबपोशों ने किए दो फायर, सीसीटीवी फुटेज में दिखे संदिग्ध, पुलिस कर रही जांच

October 19, 2026

इंदौर: फॉलो अप- लोकायुक्त की जांच में प्रधान आरक्षक चालक की 46 अचल संपत्तियां उजागर, बाजार मूल्य 64 करोड़ रुपये से अधिक…आय से अधिक संपत्ति मामले में लोकायुक्त की जांच जारी

October 19, 2026
Top Trending

रतलाम: नेहरू स्टेडियम में 51 फीट और बरबड़ में 31 फीट ऊंचे रावण का होगा दहन, शाम 7 बजे से बैंड की सुमधुर धुन, रात 8 बजे आकर्षक आतिशबाजी के बाद होगा रावण दहन

By EditorOctober 20, 2026

रतलाम, 20 अक्टूबर(खबरबाबा. कॉम)। बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक विजयादशमी…

रतलाम: रेलवे स्टेशन से घर लौट रहे युवक पर फायरिंग, पीठ में लगी गोली…पुराने माल गोदाम रोड पर बाइक सवार दो नकाबपोशों ने किए दो फायर, सीसीटीवी फुटेज में दिखे संदिग्ध, पुलिस कर रही जांच

By EditorOctober 19, 2026

रतलाम, 19अक्टूबर (खबरबाबा. कॉम)। रेलवे स्टेशन से एक्टिवा पर सवार होकर घर…

इंदौर: फॉलो अप- लोकायुक्त की जांच में प्रधान आरक्षक चालक की 46 अचल संपत्तियां उजागर, बाजार मूल्य 64 करोड़ रुपये से अधिक…आय से अधिक संपत्ति मामले में लोकायुक्त की जांच जारी

By EditorOctober 19, 2026

इंदौर, 19अक्टूबर (खबरबाबा. कॉम)। पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय, इंदौर में पदस्थ प्रधान आरक्षक…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.